मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda - Indian Breaded Mushroom Recipe

क्रिस्पी और स्वादिष्ट मशरूम बोन्डा (Mushroom Bonda ) की खास बात है कि ये बहुत जल्दी बनते हैं, एक ओर चाय बनने रख रहे हों और दूसरी ओर मशरूम बोन्डा, मशरूम बोन्डा चाय के साथ ही बन कर तैयार हो जायेंगे. जब भी कभी फटाफट स्नेक्स रेसीपी बनानी हो तो मशरूम बोन्डा (Indian Breaded Mushroom Recipe) बनाकर देखिये
Read - Mushroom Bonda - Indian Breaded Mushroom Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Breaded Mushroom Recipe
- मशरूम - 6-7
- ब्रेड का चूरा - आधा कप
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- बेसन - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- अदरक पेस्ट - अदरक पेस्ट
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Indian Breaded Mushroom or Mushroom Bonda
सबसे पहले कार्न फ्लोर और बेसन को मिक्स करके थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक चिकना घोल बनाकर तैयार कर लीजिये, घोल में थोड़ा सा और पानी डालकर, घोल को इतना गाढ़ा रख लीजिये कि मशरूम के ऊपर घोल की कोटिंग आ जाय. घोल में लाल मिर्च, नमक, अदरक पेस्ट और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
सारे मशरूम को अच्छी तरह गीले कपड़े से पोंछ लीजिये, और दो भाग करते हुये काट लीजिये. आप चाहें तो साबुत मशरूम का भी मशरूम बोन्डा बना सकते हैं.
कढ़ाई में तेल गरम करने रख दीजिये. तेल गरम होता है तब तक एक एक मशरूम उठाकर घोल में डालिये और घोल से मशरूम निकाल कर ब्रेड क्रम्बस में लपेटिये, और किसी प्लेट में रख लीजिये, सारे मशरूम के

टुकड़े इसी तरह घोल और ब्रेड के चूरे में लपेट कर प्लेट में लगाकर रख लीजिये, और उन्हैं सैट होने दीजिये.
कढ़ाई में तेल गरम हो गया है. गरम तेल में एक एक करके ब्रेड क्रम्बस लपेटे मशरूम डालिये, जितने मशरूम एक बार में कढ़ाई में आसानी से आ जाय उतने मशरूम कढ़ाई में डाल दीजिये, मशरूम को मीडियम और तेज आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे मशरूम इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम क्रिस्पी मशरुम बोन्डा, हरे धनिये की चटनी या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.
सावधानी
मशरूम बोन्डा अधिक देर तक मत तलिये. अधिक देर तक तलने से ये अपने अन्दर की नमी तेल में छोइने लगते हैं. बस इतना तलिये कि बाहर की परत कुरकुरी हो जाय.
मशरूम बोन्डा को धीमी आग पर तलने से मशरूम बोन्डा तेल एब्जोर्ब कर लेंगे, मशरूम बोन्डा को मीडियम और तेज आप पर गोल्डन ब्राउन होने के तुरन्त बाद, नेपकिन पेपर बिछी प्लेट पर निकाल कर रख लीजिये.
Mushroom Bonda – Indian Breaded Mushroom Recipe video in Hindi
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सरस्वती जी, आप हमारी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर जाकर अपनी पसंदानुसार रेसिपीज़ देख सकती हैं.
निशा: शुभ्रा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिप्रा जी, रेसिपी को हमने एडिट कर दिया है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: firdousia ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, अवश्य .
निशा: श्रुति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, वेबसाइट पर और मेरे चैनल पर मशरूम मटर, मशरूम पनीर की सब्जी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: ललता जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
Thank U
निशा: रितेश जी, आप सभी को मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पिता धनियां पाउडर, अदरक पेस्ट डाल दीजिये मसाले में सब्जी डालिये और अब नमक और लालमिर्च भी डाल सकते हैं.
निशा: संजय जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अम्रिता जी हां चाट मसाला डाला जा सकता है.
निशा: कोमल, मैं कोशिश करती हूँ.
Apki kai receipe try ki hain maine...bahut acchi bahi thi!! share karne ke liye bahut dhanyavaad..Agar ho skae to plzzz Mushroom ke achhar ki receipe bhi share kareon..Main himachal se layi thi ek baar bahut pasand aaya tha..
निशा: प्रीति, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा, जी हां बिलकुल बना सकती हैं.
निशा: सोनी, ब्रेड को मिक्सर में तोड़कर डालिये और पीस कर बारीक कर लीजिये. ब्रेड क्रम्ब्स तैयार हो जायेगे.
निशा: प्रिया, जी हम कोशिश करते हैं.
निशा: गुरजन्त, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mushroom is rearly used in common kitchen,this recipe will make it good effort to introduce mushroom there. Thanks
निशा: नमिता मैं अवश्य कोशिश करूंगी
thanks
mashroom bonda i will try today !!
:)