लोबिया वडा - Lobia Vada - Black eyed Beans Vada Recipe

बाहर से एकदम क्रिस्पी और अन्दर से नर्म मुलायम लोबिया के बडे (Lobia Vada) आप चाहे चटनी के साथ गर्मागर्म परोसिये, चाहे एक बर्गर बन में टमाटर स्लाइस, खीरा स्लाइस ओर चीज स्लाइस लगा कर बर्गर के रूप में परोसिये. आपको दोनो तरह से बहुत पसंद आयेगा. लोबिया बडे (Lobia Vada) बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ प्रोटीन, और फाइबर से भरपूर होते हैं.
Read : Lobia Vada - Black eyed Beans Vada Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lobia Vada Recipe
- लोबिया - 1 कप दाने 8 -10 घंटे भीगे हुये
- पालक - 1 कप बारीक कटा हुआ
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटे हुये
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- हींग - 1-2 पिंच
- तेल - बड़े तलने के लिये
विधि - How to make Crispy Lobia Vada
लोबिया के भीगे दानों को मिक्सर से दरदरा पीस लीजिये. पिसे लोबिया प्याले में निकाल लीजिये और धनियां पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां, हींग पाउडर और पालक डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक मिला कर लीजिये. लोबिया बड़े बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक छोटे नीबू के बराबर मिश्रण निकालिये, दूसरे हाथ पर रखकर दबाकर गोल आकार दीजिये. बड़े को गरम तेल में डालिये, जितने बड़े कढ़ाई में आसानी से आ जाय 3-4 बड़े डालकर बड़े को धीमी और मीडियम गैस फ्लेम पर, गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रख लीजिये.
सारे बड़े इसी तरह बनाकर, तलकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम क्रिस्पी लोबिया वडा़ (Lobia Vada) तैयार है, लोबिया वडा़ को हरे धनिये की चटनी या पूदीने के चटनी, टमाटो सास या कसूंदी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 2 मीडियम आकार की प्याज छोटी छोटी कतर कर मिश्रण में मिला सकते हैं.
Lobia Vada Recipe video
कमेंट (76)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निकिता, आप अंकुरित लोबिया बनाना चाहती है, तब पहले इसे भिगो कर अंकुरित कर लीजिये, अंकुरित करने का तरीका वेबसाइट पर दिया गया है, सर्च बटन पर लिखकर देखा जा सकता है, और अंकुरित लोबिया को हल्का नमक डालकर उबाल लीजिये, स्वाद के लिये थोड़ा नीबू का रस और हरा धनिया, थोड़ा घी या मक्खन भी डाला जा सकता है.
निशा: मनु, ये सवाल यदि मंचूरियन बाल पर ही लिखा जाय तो मुझे जबाव देने में आसानी होगी.
निशा: रोकस्टार, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap itni meethi boli bolti hein jo aapke har dish ke dwara hum sab tak pahochti hein aapki saari dishes bahut hi scientific indian cooking ko darshaati hein aur really swadisht hoti hein thank you vandana gujarat
निशा: शिखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like your all type of receipes because they are very simple, tasty
निशा: आशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi Nisha ji,
I like your all receipes because they are very simple/easy and tasty.
निशा; श्वेता, सोया सास डाला है, तभी विनेगर भी डालना है, आप मंचूरियन बनाइये, धन्यवाद.
thanks
निशा: रंजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिथु, कुकीज ओवन में ही अच्छी बनती है, आप अपने छोटे ओवन में कुकीज बना सकती हैं, ओवन को 180 डि.से. पर प्री हीट कर लीजिये, कुकीज को पहले 12 मिनिट के लिये बेक कीजिये, चैक कीजिये और 5 मिनिट या थोड़ा थोड़ा समय बढ़ाते हुये और चैक करते हुये कुकीज को अच्छी तरह बेक होने तक बेक कीजिये. आप अच्छी कुकीज बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: सन्तोष, आप जिस रैसिपी के वारे में पूछ रही हैं, प्लीज अपना सवाल उस रैसिपी पर लिखें, मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है.
Do tell........
Nisha Ji plz baatae ki hum eggless cake casae bnaea....... plz reply
Thank You......
निशा: अपर्ना, ये तले हुये ही अधिक स्वादिष्ट लगते हैं.