पालक के परांठे – Palak ke Parathe Recipe – Spinach Paratha

नाश्ते में पराठे खाना सभी पसन्द करते हैं, और अगर ये पराठे पालक (Palak ke Parathe) के हों तो और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेंगे. आईये हम आज पालक के परांठे बनाते हैं.
Read - Palak ke Parathe Recipe – Spinach Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री (चार लोगों के लिये) - Ingredients for Palak ka Parathe
- गेहूँ का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- पालक - बारीक कटा हुआ 2 कप (200 ग्राम)
- जीरा — आधी छोटी चम्मच
- नमक — आधी छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा (स्वादानुसर)
- रिफाइन्ड तेल — एक टेबल स्पून आटे में डालने के लिये और पराठे सेकने के लिये
विधि:
पालक की डंडियाँ तोड़कर साफ करके, पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये, धुले पत्ते किसी छलनी या थाली में रखकर उसे तिरछा कर दीजिये ताकि पत्तों से पानी निकल जाय. अब पत्तों को बारीक काट लीजिये. आटे में नमक, जीरा, पालक और तेल डाल दीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटा गूथने के लिये आटे की मात्रा का आधा पानी लगता है लेकिन इसमें पानी की मात्रा कम लगेगी क्यों कि पालक में पानी होता है.
गुंथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
अब आटे से परांठे बनाइये, तवा गरम कीजिये और आटे से थोड़ा सा आटा निकाल कर लोई बना लीजिये और उसे करीब 5 या 6 इंच व्यास में बेलिये, बेले हुये पराठे पर चम्मच से तेल लगाइये और मोड़ दीजिये, यह आपको आधा गोला जैसा दिखाई देगा, अब इस आधे गोल पराठे पर फिर से थोड़ा सा तेल लगाइये और मोड़ दीजिये, ये एक तिकोन जैसा आकार बन जाता है, अब इसे सूखा आटा लगाकर तिकोने ही आकार में पतला बेल लीजिये और तवे पर सेकिये. पराठे के दोनों तरफ चमचे से तेल लगाना है और कलछी की सहायता से दबाकर खस्ता सेकना है. इतने आटे में करीब 12 पराठे बन जायेंगे. सभी पराठे इसी तरह बना लीजिये.
आलू टमाटर की सब्जी, या आलू मटर की तरी वाली सब्जी के साथ या दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Palak ke Parathe Recipe video
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्वेता जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्या जी, रेसिपीज़ पसंद करने के लिए आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
agar nhi foolte to kya vo andar se kacche reh jate h?
ek parathe ko kitni der tawe me sekna chahiye?
निशा: प्रीति जी, नही ये जरूरी नही कि परांठा सिकते समय फूले. एक परांठे को तवे पर सिकने में लगभग 3-4 मिनिट लग जाते है. परांठे को दोनों ओर डार्क ब्राउन चित्ती आने तक सेकना होता है, और आग मीडियम रखनी होती है.
निशा: कीर्ति जी, हमने पालक के परांठे बनाएं है, इसलिए सिर्फ पालक का इस्तेमाल किया है. आप चाहे तो इसमें बथुआ या मैथी भी मिक्स करके मिक्स ग्रीन सब्जियों के परांठे बना सकती हैं.
निशा: अमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, प्लीज रेसिपी पढ़ लीजिये, आप इसे बहुत अच्छी तरह बना लेंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ईशा जी, आप बिलकुल सच कह रही हैं, परांठा मसाले से भरपूर बहुत टेस्टी बनेगा.
निशा: हिमांशुी, आप पालक के परांठे के जैसे ही बथुआ के परांठे बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
mam mai jab bhi paratha hu wo thodi der k bad bahut kda ho jata h plz kuch btaiye
निशा: मोनिका जी, परांठे के सेकते समय आग तेज करें, ज्यादा धींमी आग पर सेका गया परांठा सख्त हो जाता है, और परांठे को केसरोल में रखें, परांठे एकदम नरम रहेंगे.
Thanking you
Manju
निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरन्नुम, मुझे हरे धनिये की चटनी अच्छी लगेगी, मीठा पसन्द करती हैं तो खजूर की चटनी अच्छी लगेगी.
निशा: प्रीति, पालक धोने के बाद, छलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये और कपड़े पर डालकर, पानी सूखने तक सुखा लीजिये, अब इसे काट कर रख दिया जाय तो सुबह तक सही मिल जायेगा.
Aapki recipies bohot aachi hoti hai. Yeh Palak paratha mein yadi palak ki puree dale to aacha hai ki kati huai palak dal ne se kuch swad mein farak hota hai?
निशा: परांठे दोनों तरह से बनाये जाते हैं, स्वाद में दोंनो ही अलग होते हैं, कभी इस तरह कभी उस तरह परांठे बनायें, बहुत अच्छे परांठे बनते हैं.
निशा: मोहित जी, पालक पनीर, पालक आलू, पालक आलू की भुझिया, पालक मूंग दाल, पालक की कढ़ी, पालक का रायता ये रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Best
Sachin
निशा: स्वाति, आवश्यकता तो नहीं हैं, अगर आप डालना चाहें तो डाल सकती हैं.
Today I prepared it.They were really good.Thank you very much
निशा: गीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
full cream milk ko fat free milk me badalne ka tareeka batayen or
cholesterol free recipies for breakfirst & lunnch in winters
Mene Bohat Koshih ke bad bhi meri bibi jo bhi sabji banati hai usme test hi nahi rahta hai aap mujhe kuch sujhav desakte hai taki me usko samjha saku
(Please palak juice ke bare me jarur likhe).
निशा: ओमप्रकाशजी, आप अपनी पसन्द का खाना बनबाने में अपनी बीबी की मदद कीजिये, वह आपके स्वाद के अनुसार खाना बनाने लगेंगी. पालक जूस के बारे में लिखने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.