लौकी का रायता Lauki Raita Recipe | Doodhi Raita

लौकी का रायता (Lauki ka raita) बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. कुछ लोग लौकी की सब्जी खाना भले ही नहीं पसन्द करें, लेकिन लौकी का रायता अवश्य पसन्द करेंगें. रायते खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं. आईये आज हम लौकी का रायता (Doodhi ka rayta) बनाते हैं.
Read this recipe in English - Lauki ka Rayta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki ka Rayta
- लौकी — 250 ग्राम
- दही — 400 ग्राम ( 2 कप ) (फैंटा हुआ)
- घी - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक — 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च — 1 ( बारीक कटी हुई )
- जीरा —1/2 छोटी चम्मच
- हींग पाउडर - 1 पिंच
विधि - How to make Lauki ka Rayta
लौकी को धोकर छीलिये और लौकी को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.
कद्दूकस की गई लौकी को किसी बर्तन में भरकर उबालने रख दीजिये. लौकी को उबालते समय 1/2 कप पानी डाल दीजिए और बर्तन को ढककर लौकी के नरम होने तक इसे उबाल लीजिए.इसे उबलने में करीब 8 से 10 मिनिट लग जाते हैं.
10 मिनिट बाद, लौकी का एक टुकड़ा निकालकर दबाकर देखिए, यह नरम हो गया है. उबली हुई लौकी को पानी से निकालकर एक प्याले में रख लीजिए. इसे चमचे से थोड़ा सा मैश कर लीजिए.
मैश की हुई लौकी में फैंटा हुआ दही, हरी मिर्च, हरा धनियां और नमक डालकर मिला दीजिये.
तड़का लगाइए
तड़का पैन गरम कीजिए. इसमें घी डाल्कर गरम कीजिए. गरम घी में जीरा डालकर भून लीजिए और इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए. फिर, पैन में हींग पाउडर भी डाल दीजिए. तैयार तड़के को रायते में डालकर मिक्स कर लीजिए. लौकी का रायता तैयार है.
इतना रायता परिवार के 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है. रायते को कर ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये, ठंडा रायता ज्यादा स्वादिष्ट लगता है. ठंडा रायता गरम गरम खाने के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- आप तीखा पसन्द करते हो तो रायते में 1-2 पिंच लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
- आप चाहें, तो लौकी को कद्दूकस भी कर सकते हैं. कद्दूकस की हुई लौकी जल्दी उबल जाती है.
- लौकी को कुकर में भी उबाल सकते हैं.
- अगर लौकी को ज्यादा बारीक मैश करना है, तो मिक्सर ग्राइन्डर में भी कर सकते हैं.
- जीरे के तड़के की जगह राई का तड़का भी लगा सकते हैं.
Lauki ka Raita - Gourd Raita video
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसे वैसे ही बना सकते हैं जैसे आप दही का रायता बनाते हैं.
निशा: अपर्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Thanks a lot for sharing.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुलदीप जी, रायता बनाने में तो कुछ एसा नहीं कि वह बिगड़े, एसा क्या हुआ था रायते में प्लीज बताइये?
Aaj maine banaya kaafi tasty hai papa ko bhut psnd aaya
Thank you Nina ma'am
Mam aap ki ye recipes bahut achhi lagi. Thanks.aap kali mirch or butter,meve wali chhole ki sabzi banana bataye plz.
dahi ka jagah par mattha dala ja sakata ha
निशा: रिचा, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz plz
निशा: ज्योति जी, मैं कोशिश करती हूँ.
Thanks for your Raita recipe. I have also enjoyed your other recipes too.
निशा: वर्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
a great salute to you , have a long life :)
निशा: आकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, लौकी के पानी को अलग से काला नमक और नीबू डालकर सूप के रूप में पी सकते है ये अच्छा रहेगा, रायता बिना इसके बना लीजिये.
Thanks & Regards
Neetu
निशा; नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नियाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: वलीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद, नई रेसिपीज के लिये मेरी हमेशा ही कोशिश रहेगी.
निशा: मोनिका जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा; सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks
निशा: लक्षमण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीक्षित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुहेल जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद