करी पत्ता चटनी - Curry Leaf Chutney Recipe

करी पत्ता चटनी (Curry Leaf Chutney Recipe) बहुत ही स्वादिष्ट होती है, ये चटनी दक्षिण भारत बनाई जाती है, चटनी का स्वाद इतना अच्छा कि आप एक बार बना लेंगे तो इस चटनी को हमेशा ही बनाना पसन्द करेंगे. करी पत्ता चटनी को इडली, दोसा, बड़ा या पकोड़े के साथ खाया जा सकता है.
आइये करी पत्ता चटनी बनाना शुरू करते हैं.
Read: Curry Leaf Chutney Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curry Leaf Chutney Recipe
- करी पत्ता - एक कप
- कच्चा नारियल - 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2-3
- लाल मिर्च - 2
- इमली का पल्प - 2 टेबल स्पून
- गुड़ - 1 टेबल स्पून
- चने की दाल - 2 छोटी चम्मच
- उरद की दाल - 2 छोटी चम्मच
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Curry Leaf Chutney
करी पता को साफ करके, 2 बार अच्छी तरह पानी से धो लीजिये, पत्तो को छलनी में रखकर पानी सुखा लीजिये.
पैन गरम कीजिये और 1 छोटी चम्मच तेल डालिये, तेल गरम होने पर राई डालिये और और जीरा भी डाल दीजिए, राई और जीरा भुनने पर चने की दाल और उरद की दाल भी डाल दीजिये, दालों को चमचे से चलाते हुये, मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. लाल मिर्च और हींग भी डाल कर 1/2 मिनिट भून लीजिये, भुने मसाले प्याली में निकाल लीजिये

बचा हुआ तेल भी पैन में डाल दीजिये, तेल गरम होने पर करी पत्त्ता डाल दीजिये और 2 मिनिट लगातार चमचे से चलाते हुये भूनेंगे, नारियल और हरी मिर्च भी डालकर मिला देंगे और 1 मिनिट तक भून लीजिये.
भुने करी पत्ता और दाल, मसाले सारी चीजें को मिक्सर जार में डाल दीजिये, इमली का पल्प, गुड़ और नमक भी डाल दीजिये, एक चौथाई कप डाल कर चटानी को बारीक पीस लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट करी पत्ता चटनी बनकर तैयार है, करी पत्ता चटनी को इडली, दोसा, बड़ा या पकौड़े के साथ परोसिये और खाइये.
Curry Leaf Chutney Recipe video in Hindi
कमेंट (53)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पकी इमली को रात भर उतने ही पानी में भिगो दीजिये जितनी इमली है. मसल मसल कर छान लीजिये, और छानने के बाद जो मिलता है वही इमली पल्प है
thanks
निशा: सन्तोष, आपको भी दिवाली की ढेर सारी शुभकामनायें.
mery mammi ko bohot a66i lagi
निशा: अमन सूखा नारियल भी लिया जा सकता है.
Thanks alot.
निशा: शफीना, अवश्य मिला सकते हैं, बस स्वाद थोड़ा अलग होगा.
Thanks alot.
the recipe was very nice and i got many good compliments from my family because of your recipe
thanks once again
निशा: सुमन आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:पूजा जी नहीं, बिलकुल जरूरी नहीं है.
निशा: संतोष,चटनी तो इसी तरह बनेगी, सिर्फ गुड़ मत डालिये.
सादर,
hona chaheye
निशा: रुचि, जी ये सूखी दालें हैं.
निशा: रुचि, बहुत आसाना है, हम रैसिपी लिख देंगे.
agar nhi toh iski jagha kya daal sakte hai(for dibetic patient)
निशा: सुमन, चटनी को बिना गुड़ डाले भी बना सकते हैं, आप बनाइये चटनी बहुत अच्छी बनेगी, धन्यवाद.