वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

📅 13 अक्टूबर 2007 👁 36.5 लाख बार देखी गई 💬 1042 कमेंट ★ 3.7 (63624)

Vegetable Momos recipe

मोमोज तिब्बत की रैसिपी है. खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में मोमोज बहुत पसन्द आने लगे हैं, मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस खाने को भाप से पकाया जाता है. इसलिये मोमो जल्दी पचने वाला और पोष्टिक खाना है. आज के लिये मोमो रेसिपी (Momo recipe) प्रस्तुत है.

Read : Vegetable Momos recipe in English

आवश्यक सामग्री  - Ingredients for Vegetable Momos

मोमो के लिये

  • मैदा - 100 ग्राम ( 1 कप )

पिट्ठी के लिये

  • शिमला मिर्च - 1
  • बन्द गोभी -  एक कप ( कद्दूकस किया हुआ )
  • गाजर -  आधा कप कद्दूकस की हुई
  • टोफू या पनीर - आधा कप क्रम्बल किया हुआ
  • तिल का तेल - 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च - एक चौथाई चम्मच से कम
  • लाल मिर्च - 1/4 चम्मच से आधा (यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काटा लीजिये
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा जो कद्दूकस कर लिया है.
  • सिरका 1 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • हरा धनियाँ -  2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक)

विधि - How to make Momos

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

तब तक पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं. (अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन भी इसमें प्रयोग कर सकते है)

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये,  कटी हुई सब्जियाँ, टोफू या पनीर डाल दीजिये. कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सास, नमक और हरा धनियाँ मिला कर 2 मिनिट चमचे से चलाकर भून लीजिये.  मोमोज में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. (अगर आप इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले प्याज और लहसुन को सब्जी डालने से पहले भूनें, इसके बाद सब्जी को डालकर भूनें)

गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें (एक कप आटे से 20 -22 लोई बन जाती है), लोई को सूखे मेदा में लपेटे और गोल गोल 3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में पिठ्ठी भरें और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें, या आप बेली हूइ पूरी में पिठ्ठी भरकर गुझिया की तरह मोड़ डालते हुये भी बन्द कर सकते हैं.

सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लीजिये. अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाल बर्तन लेना पडे़गा, जिसमें चार या पाँच बर्तन एक के ऊपर एक लगे रहते हैं. नीचे का खाना थोड़ा बड़ा होता है जिसमें, पानी भरा जाता है, और ऊपर के तीन या चार बर्तन जिनमें जाली रह्ती है.

सबसे नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई बर्तन पानी से भर गैस पर गरम करने के लिये रख दें. दूसरे बर्तन, तीसरे, चौथे बर्तन में मोमोज लगा कर रख दें. एक बर्तन में करीब 12-14 मोमोज आ जाते हैं. भाप से 10 मिनिट पकायें. सबसे नीचे वाले बर्तन के मोमोज पक गये हैं. दूसरे बर्तन को नीचे कर दें और इस बर्तन को सबसे ऊपर कर दें. 8 मिनिट बाद इसे भी ऊपर कर दे और तीसरे बर्तन के मोमोज को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें और 5-6 मिनिट भाप में मोमोज को सेक लें. हम समय इस लिये कम करते जा रहे हैं क्यों कि सभी बर्तन एक के ऊपर एक हैं, और भाप ऊपर की ओर जाकर उन्हैं भी थोड़ा पकाती है. मोमोज
तैयार हैं.

अगर हमारे पास मोमोज पकाने का यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली चलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये और चलनी को गरम पानी हो रहे बर्तन में इस तरह लगाइये कि पानी चलनी के अन्दर न जाय, पानी में कोई भी मैटल स्टैन्ड रख कर, मोमोज वाली चलनी रखें. 10 मिनिट तक मोमोज भाप में पकायें. यदि मोमोज और हैं तो पहले वाले मोमोज निकाल कर प्लेट में रखें. दूबारा चलनी में मोमोज भरें और 10 मिनिट भाप देकर सेके.

वेज मोमोज (Momo) तैयार हैं. प्लेट में मोमोज (Vegetable Momos) निकाल लीजिये, लाल मिर्च की चटनी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी - Chatney for Momos

हमारे यहां चटनी तो नाना प्रकार की बनाई जाती है, लेकिन मोमोज के साथ के लिये एक खास प्रकार की चटनी खाई जाती है, आइये हम वही मोमोज के साथ खाई जाने वाली चटनी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chatney

  • टमाटर - 2
  • लाल मिर्च साबुत - 5-6
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी - 2 पिंच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Chatney for Momos

टमाटर धोइये और काट लीजिये,
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग, जीरा और दाना मेथी डाल कर तड़काइये, हल्दी डाल कर,टमाटर और लाल मिर्च डालिये, 3-4 मिनिट तक टमाटर के गलने तक पकाइये, ठंडा होने पर मिक्सर में डालिये, नमक मिलाइये और बारीक पीस लीजिये.

लीजिये मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी तैयार है.  चटनी को किसी प्याले में निकालिये और मोमोज के साथ खाइये.

यदि आप लहसुन का स्वाद पसन्द करते हैं, तब हींग की जगह 4-5 लहसुन की कली छील कर, जीरा मेथी भुनने के बाद, डाल कर भूनिये, और बाकी सारे मसाले डालिये और उपरोक्त तरीके से  चटनी तैयार कर लीजिये.

सुझाव:

मोमोज के भरावन मेंबन्द गोभी और गाजर मुख्य सब्जी हैं,  अपने अनुसार सब्जी, कम ज्यादा कर सकते हैं, जो सब्जी नहीं पसन्द हो उसे छोड़ा जा सकता है.  स्पेशल मोमोज के लिये भरावन में पनीर कद्दूकस करके डालिये, पनीर मोमोज बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं.

Vegetable Momos recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (63624 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1042)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

alok kumar patra
Very switch of momo
jyoti
Wow yar bhut tasty bne hai

निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sachin chakre
momos kitne din taza rakh sakte hain. our kisme rakhte hain?
निशा: सचिन जी, मोमोज सुबह बनायें तो शाम तक खतम कर दीजिये और सर्दी के दिनों में दूसरे दिन खतम कर दीजिये, रखने के लिये बन्द डिब्बा यूज करें तो मोमोज ताजा रहेंगे.
Aman
white chatney kese bnate h g.
mirch wali chatney k sath woh white chatney (shayad cream se bnti h) woh bht achi lgti h. kya aap bta skte ho g?

निशा: अमन जी, मैं जल्द ही इसकी रैसिपी अपलोड करूंगी.
Deepak Bharti
I Love Bharti
shikha
Kya hum inhe soyabeen se bhi bna skte hain

निशा: शिखा जी, आप इसकी स्टफिंग में सोयाबीन वड़ी तोड़कर और ग्रेन्यूल्स का उपयोग कर सकती हैं.
AVI
Please mujhe ye bataye ki aata ghuthane me liye ghehoon ka aata rahega ya kuch aur ?????????

निशा: मोमोज बनाने के लिए मैदा का उपयोग किया गया है.
tarun
I don't make momos

निशा: तरून जी, आप रैसिपी के अनुरूप बनाने की कोशिश करें. आप जरूर अच्छे मोमोज बनाएंगे.
sonam soni
nisha ji
bharawan ke liye vegetables fry krenge to pani chhorne lgti h vegetabls
r idli ke sanche me momos bana skte h ki nhi

निशा: सोनम जी, इडली सांचे में मोमोज बना सकते हैं. सब्जियों को अच्छे से फ्राई करेंगे तो उनका पानी सूख जाता है.
umesh kumar
This momos vary vary nice i lick all so momos

निशा: उमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anusha
Ummm i just love momos ! Very tasty :)
Tibbat ki jai momos banane ke liye...
100plate kha jaungi ....
HihihHihihihihi

निशा: अनुषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Surender singh
I want to sell Momos in my shop so I want ask you can I rost to Momos
naman yadav
me and my mother likes momos very much

निशा: नमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Raushan
Kya mommo ki chutney me chili pauder ka use nahi karna chahiye....

निशा" रोशन जी, आप चिल्ली पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
R V PANDIT
मोमोज़ तिब्बत की रेसिपी है या चीन की। वैसे संभवत: तिब्बत चीन व जापान मे भी बनते हैं।
pradeep
Bahut lajwab, mere pure parivar ne enjoy KIA. Thanks

निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jitendra
Nazareth Satyam
Paras
Kyu momos banane ke liye wheat flour ka use kar sakte he.agar kar sakte to alag se koi process karne hoge

निशा: पारस जी , आटे के मोमोज बिलकुल इसी तरह आप बना सकते है, अच्छे बनेंगे, लेकिन स्वाद में दोनो में अन्तर तो होगा ही.
sanaya
Thanks....apki hr recepie bahut acchi hoti hn

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
sanchay
ji can we add radish in the stuffing?

निशा: आप अपने स्वादानुसार वेजिटेबल इस्तेमाल कर सकते हैं.
Deepika
Thank you for awesome recipe.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
mahak
hy
i just love momosssss thanxx for explaing it so clearly

निशा: आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
Dnyaneshwar
I love momossssssssssssss

निशा: धन्यवाद.
Namita Sahu
I prepared the momo and it was amazingly good and very tasty.
निशा: नमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
annu tripathi
Spoke banay momos acche H maja a gya thank-youuuuuuuuuuuu
saini

your communication skil is very good and your racipices is awesome.


निशा: सैनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
MOMO SUP

momo sup


 

shalini singh

Very nicely explained ......I loveeeeee momos.....thanks for explanation


निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti

Its a great experience to make momos with ur recipe.Thanks a lot


निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chetna

How to make for cheken chili