वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

📅 13 अक्टूबर 2007 👁 36.5 लाख बार देखी गई 💬 1042 कमेंट ★ 3.7 (63624)

Vegetable Momos recipe

मोमोज तिब्बत की रैसिपी है. खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में मोमोज बहुत पसन्द आने लगे हैं, मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस खाने को भाप से पकाया जाता है. इसलिये मोमो जल्दी पचने वाला और पोष्टिक खाना है. आज के लिये मोमो रेसिपी (Momo recipe) प्रस्तुत है.

Read : Vegetable Momos recipe in English

आवश्यक सामग्री  - Ingredients for Vegetable Momos

मोमो के लिये

  • मैदा - 100 ग्राम ( 1 कप )

पिट्ठी के लिये

  • शिमला मिर्च - 1
  • बन्द गोभी -  एक कप ( कद्दूकस किया हुआ )
  • गाजर -  आधा कप कद्दूकस की हुई
  • टोफू या पनीर - आधा कप क्रम्बल किया हुआ
  • तिल का तेल - 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च - एक चौथाई चम्मच से कम
  • लाल मिर्च - 1/4 चम्मच से आधा (यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काटा लीजिये
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा जो कद्दूकस कर लिया है.
  • सिरका 1 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • हरा धनियाँ -  2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक)

विधि - How to make Momos

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

तब तक पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं. (अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन भी इसमें प्रयोग कर सकते है)

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये,  कटी हुई सब्जियाँ, टोफू या पनीर डाल दीजिये. कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सास, नमक और हरा धनियाँ मिला कर 2 मिनिट चमचे से चलाकर भून लीजिये.  मोमोज में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. (अगर आप इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले प्याज और लहसुन को सब्जी डालने से पहले भूनें, इसके बाद सब्जी को डालकर भूनें)

गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें (एक कप आटे से 20 -22 लोई बन जाती है), लोई को सूखे मेदा में लपेटे और गोल गोल 3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में पिठ्ठी भरें और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें, या आप बेली हूइ पूरी में पिठ्ठी भरकर गुझिया की तरह मोड़ डालते हुये भी बन्द कर सकते हैं.

सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लीजिये. अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाल बर्तन लेना पडे़गा, जिसमें चार या पाँच बर्तन एक के ऊपर एक लगे रहते हैं. नीचे का खाना थोड़ा बड़ा होता है जिसमें, पानी भरा जाता है, और ऊपर के तीन या चार बर्तन जिनमें जाली रह्ती है.

सबसे नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई बर्तन पानी से भर गैस पर गरम करने के लिये रख दें. दूसरे बर्तन, तीसरे, चौथे बर्तन में मोमोज लगा कर रख दें. एक बर्तन में करीब 12-14 मोमोज आ जाते हैं. भाप से 10 मिनिट पकायें. सबसे नीचे वाले बर्तन के मोमोज पक गये हैं. दूसरे बर्तन को नीचे कर दें और इस बर्तन को सबसे ऊपर कर दें. 8 मिनिट बाद इसे भी ऊपर कर दे और तीसरे बर्तन के मोमोज को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें और 5-6 मिनिट भाप में मोमोज को सेक लें. हम समय इस लिये कम करते जा रहे हैं क्यों कि सभी बर्तन एक के ऊपर एक हैं, और भाप ऊपर की ओर जाकर उन्हैं भी थोड़ा पकाती है. मोमोज
तैयार हैं.

अगर हमारे पास मोमोज पकाने का यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली चलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये और चलनी को गरम पानी हो रहे बर्तन में इस तरह लगाइये कि पानी चलनी के अन्दर न जाय, पानी में कोई भी मैटल स्टैन्ड रख कर, मोमोज वाली चलनी रखें. 10 मिनिट तक मोमोज भाप में पकायें. यदि मोमोज और हैं तो पहले वाले मोमोज निकाल कर प्लेट में रखें. दूबारा चलनी में मोमोज भरें और 10 मिनिट भाप देकर सेके.

वेज मोमोज (Momo) तैयार हैं. प्लेट में मोमोज (Vegetable Momos) निकाल लीजिये, लाल मिर्च की चटनी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी - Chatney for Momos

हमारे यहां चटनी तो नाना प्रकार की बनाई जाती है, लेकिन मोमोज के साथ के लिये एक खास प्रकार की चटनी खाई जाती है, आइये हम वही मोमोज के साथ खाई जाने वाली चटनी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chatney

  • टमाटर - 2
  • लाल मिर्च साबुत - 5-6
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी - 2 पिंच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Chatney for Momos

टमाटर धोइये और काट लीजिये,
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग, जीरा और दाना मेथी डाल कर तड़काइये, हल्दी डाल कर,टमाटर और लाल मिर्च डालिये, 3-4 मिनिट तक टमाटर के गलने तक पकाइये, ठंडा होने पर मिक्सर में डालिये, नमक मिलाइये और बारीक पीस लीजिये.

लीजिये मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी तैयार है.  चटनी को किसी प्याले में निकालिये और मोमोज के साथ खाइये.

यदि आप लहसुन का स्वाद पसन्द करते हैं, तब हींग की जगह 4-5 लहसुन की कली छील कर, जीरा मेथी भुनने के बाद, डाल कर भूनिये, और बाकी सारे मसाले डालिये और उपरोक्त तरीके से  चटनी तैयार कर लीजिये.

सुझाव:

मोमोज के भरावन मेंबन्द गोभी और गाजर मुख्य सब्जी हैं,  अपने अनुसार सब्जी, कम ज्यादा कर सकते हैं, जो सब्जी नहीं पसन्द हो उसे छोड़ा जा सकता है.  स्पेशल मोमोज के लिये भरावन में पनीर कद्दूकस करके डालिये, पनीर मोमोज बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं.

Vegetable Momos recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (63624 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1042)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sudha hasija
9c recipe nisha ji
sujata gupta
nice recipy nisha ji.
Shaleja
quick+easy+yummy
Shweta Sahni
I tried this very first tym . The result was mind blowing. Thnx for keeping it so easy & understanding.
ojaswita singh
very nicely explained. thank you

Sameer Naqvi
hello nisha ji aap ki receipe bahut hi achi raheti hai aur main is me itni dilchaspi hai k main ise bussiness k roop me jaldi start karwa du,
SUNITA RAWAT
hello nisha ji aap ki receipe bahut hi achi raheti hai
ANJU KHATTAR
Thanks Nisha ji aap ki help se bacho ko bhi bnana aa jayga such meThanks again

don
Godd i m tooooooooooooo like moomos pahle mujhe achhe ni lagte the but now i m loving it .....don 9210660292
eater :)
I have to ask you two questions:
1. Kya momos ko idli stand mein bhi pakaya ja sakta hai?
2.Kya isme til ke tel ki jagah koi aur tel use ho sakta hai?

Please reply soon


निशा: ईटर, आप इडली स्टैन्ड में भी मोमोज को पका सकते हैं. आप जो भी तेल अपने खाने में प्रयोग में लाते हैं वह डाल सकते हैं.
shweta
such me bahut hi achi aur easy hai thanku nisha ji
Sanaya
Nisha mam, maine pheli bar ye webside dekha or momo ko banaya,momo ko to bahar khub khaya hai lekin ghar mai banaya hua bahut hi lajawab bana aur family ko bhi pasand aaya, nisha mam kya is mai muli bhi use kar sakte hai???? pleass rply

निशा: सनाया, इसमें मूली तो नहीं डाली जाती,लेकिन अगर आपको मूली पसन्द है, तो आप मूली कद्दूकस करके डाल सकती हैं.
shruti
so yummy tasty momos............
prateek
nisha ji aap to lajawab ho
sakshi jain
it'sdifferent,,,,,,,,,,,,,,,,,,
m lvng it......................
finger lickng.......
Valentina
Wonderful Nisha. I have seen lots of ways, but the way told to take momos is amazing, your efforts are appear to be so good. Keep sharing other recipes too.
rohak
this is not a perfect recipe for momos .and momos is not only tibetan food in nepal its a delicious food and very popular.and your recipe for achar is not a perfect for momos ..its just achar for momos you need extra ingredients and extra method ...this is incomplete article
Pranay Panday
wish me luck Nisha mam.... i am handling the cooking department all by myself today... :)

निशा:
प्रनय, आप बहुत अच्छा खाना बनायेंगे, धन्यवाद.
ARYAN JAIN
thank's now i can make momos whenever i want
one's again THANK YOU
pinki
i also like it
ruby sinha
it is tooooooooooooooooo tasty i make it and also i like it
prisonbreak4950
awsome...its so easy
thanks.
Ritu agarwal
Hello nisha ji i like ur website very much ..i m quite new on ur website .aapki momos ki recipe mujhe bahut pasand aayi ..bahut hi tasty momos bane ...mere pure family ko bahut pasand aayi ...thanks for such a nice recipe....
preeti
very nice mam....
P Ahuja
Its a good receipe. But please advice me replacement for Maida as I am allergic to same.
Thnks & rgds
P Ahuja
निशा: आहूजा जी, आप गेहूं के आटे से बिलकुल इसी तरह मोमोज बना सकते हैं, कलर में अलग होंगी लेकिन आटे से बनी मोमोज भी अच्छी लगेंगी.
prince
awsome ,n health full
Shikha
I luvvvvvv momos :* gud job nisha ji :) thanx a lot :) god bless u :)
amandeep kaur
maam u r so cute nd u teached so well and i love u maam
poonam singh
i lovemomossssssssssss i m big fopundy ofmomosss,
NIMISHA
bahut hi tasty laga mazza aa gaya.nice........................