वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

मोमोज तिब्बत की रैसिपी है. खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में मोमोज बहुत पसन्द आने लगे हैं, मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस खाने को भाप से पकाया जाता है. इसलिये मोमो जल्दी पचने वाला और पोष्टिक खाना है. आज के लिये मोमो रेसिपी (Momo recipe) प्रस्तुत है.
Read : Vegetable Momos recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Momos
मोमो के लिये
- मैदा - 100 ग्राम ( 1 कप )
पिट्ठी के लिये
- शिमला मिर्च - 1
- बन्द गोभी - एक कप ( कद्दूकस किया हुआ )
- गाजर - आधा कप कद्दूकस की हुई
- टोफू या पनीर - आधा कप क्रम्बल किया हुआ
- तिल का तेल - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च - एक चौथाई चम्मच से कम
- लाल मिर्च - 1/4 चम्मच से आधा (यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च - 1 बारीक काटा लीजिये
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा जो कद्दूकस कर लिया है.
- सिरका 1 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक)
विधि - How to make Momos
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
तब तक पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं. (अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन भी इसमें प्रयोग कर सकते है)
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, कटी हुई सब्जियाँ, टोफू या पनीर डाल दीजिये. कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सास, नमक और हरा धनियाँ मिला कर 2 मिनिट चमचे से चलाकर भून लीजिये. मोमोज में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. (अगर आप इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले प्याज और लहसुन को सब्जी डालने से पहले भूनें, इसके बाद सब्जी को डालकर भूनें)
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें (एक कप आटे से 20 -22 लोई बन जाती है), लोई को सूखे मेदा में लपेटे और गोल गोल 3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में पिठ्ठी भरें और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें, या आप बेली हूइ पूरी में पिठ्ठी भरकर गुझिया की तरह मोड़ डालते हुये भी बन्द कर सकते हैं.
सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लीजिये. अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाल बर्तन लेना पडे़गा, जिसमें चार या पाँच बर्तन एक के ऊपर एक लगे रहते हैं. नीचे का खाना थोड़ा बड़ा होता है जिसमें, पानी भरा जाता है, और ऊपर के तीन या चार बर्तन जिनमें जाली रह्ती है.
सबसे नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई बर्तन पानी से भर गैस पर गरम करने के लिये रख दें. दूसरे बर्तन, तीसरे, चौथे बर्तन में मोमोज लगा कर रख दें. एक बर्तन में करीब 12-14 मोमोज आ जाते हैं. भाप से 10 मिनिट पकायें. सबसे नीचे वाले बर्तन के मोमोज पक गये हैं. दूसरे बर्तन को नीचे कर दें और इस बर्तन को सबसे ऊपर कर दें. 8 मिनिट बाद इसे भी ऊपर कर दे और तीसरे बर्तन के मोमोज को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें और 5-6 मिनिट भाप में मोमोज को सेक लें. हम समय इस लिये कम करते जा रहे हैं क्यों कि सभी बर्तन एक के ऊपर एक हैं, और भाप ऊपर की ओर जाकर उन्हैं भी थोड़ा पकाती है. मोमोज
तैयार हैं.
अगर हमारे पास मोमोज पकाने का यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली चलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये और चलनी को गरम पानी हो रहे बर्तन में इस तरह लगाइये कि पानी चलनी के अन्दर न जाय, पानी में कोई भी मैटल स्टैन्ड रख कर, मोमोज वाली चलनी रखें. 10 मिनिट तक मोमोज भाप में पकायें. यदि मोमोज और हैं तो पहले वाले मोमोज निकाल कर प्लेट में रखें. दूबारा चलनी में मोमोज भरें और 10 मिनिट भाप देकर सेके.
वेज मोमोज (Momo) तैयार हैं. प्लेट में मोमोज (Vegetable Momos) निकाल लीजिये, लाल मिर्च की चटनी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी - Chatney for Momos
हमारे यहां चटनी तो नाना प्रकार की बनाई जाती है, लेकिन मोमोज के साथ के लिये एक खास प्रकार की चटनी खाई जाती है, आइये हम वही मोमोज के साथ खाई जाने वाली चटनी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chatney
- टमाटर - 2
- लाल मिर्च साबुत - 5-6
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - 2 पिंच
- हींग - 1-2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Chatney for Momos
टमाटर धोइये और काट लीजिये,
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग, जीरा और दाना मेथी डाल कर तड़काइये, हल्दी डाल कर,टमाटर और लाल मिर्च डालिये, 3-4 मिनिट तक टमाटर के गलने तक पकाइये, ठंडा होने पर मिक्सर में डालिये, नमक मिलाइये और बारीक पीस लीजिये.
लीजिये मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी तैयार है. चटनी को किसी प्याले में निकालिये और मोमोज के साथ खाइये.
यदि आप लहसुन का स्वाद पसन्द करते हैं, तब हींग की जगह 4-5 लहसुन की कली छील कर, जीरा मेथी भुनने के बाद, डाल कर भूनिये, और बाकी सारे मसाले डालिये और उपरोक्त तरीके से चटनी तैयार कर लीजिये.
सुझाव:
मोमोज के भरावन मेंबन्द गोभी और गाजर मुख्य सब्जी हैं, अपने अनुसार सब्जी, कम ज्यादा कर सकते हैं, जो सब्जी नहीं पसन्द हो उसे छोड़ा जा सकता है. स्पेशल मोमोज के लिये भरावन में पनीर कद्दूकस करके डालिये, पनीर मोमोज बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं.
कमेंट (1042)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आर्ची, मोमोज मैदा से बनाये जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो इन्हैं आटे से बनाया जा सकता है.
निशा: शिल्पी, आपसे मैं अच्छे अच्छे कमेन्ट लेकर बहुत खुश होती हूँ, धन्यवाद.
निशा: श्रुति, मोमोज को स्टीम करने के बाद उनमें थोड़ा तेल मसाला मिलाकर, बेकिंग ट्रे में डालकर 200 डि.से. पर 12-15 मिनिट के लिये बेक कर लीजिये, इस तरह मोमोज की ऊपर की परत क्रिस्पी और मसाले दार बन जाती है.
निशा: स्वाति जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, मोमोज को स्टीम करके दुबारा गरम किया जा सकता है, या माइक्रोवेव में भी गरम किया जा सकता है.
thanks very much nisha
this is the first comment of my life on any cookery show and i m sure because of u it wont be the last.
निशा: सीमा, मुझे बहुत खुशी हो रही है, आप इसी तरह कुछ बनाती रहे, काम करने से सफलतायें तो मिलेंगी ही, धन्यवाद.
निशा: याशिका, स्टफिंग में अपने स्वादानुसार कोई सब्जी डाली जा सकती है, तोफू, सोया मिल्क से बना पनीर होता है, हमने वीडियो के समय इसे भी स्टफिंग में डाला है, मोमोज तो उसी तरह से बनी हैं.
you are best cook of this world.
i pray to god for your future......
निशा: धन्यवाद विधि,
i just pray to god for ur success ..............
hope u may progress day & night.
निशा: आलिया जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Samip, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्राची, काठी रोल रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर काठी रोल लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: योगेन्द्र जी, किसी भी चीज को अधिक खाने से नुकसान तो होता है.