मीठे शकरपारे - Suger Coated Sakarpara Recipe

शकर की परत चढे शकरपारे के ऊपर शकर की मिठास से भर पूर बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इन्हें किसी भी त्योहार के अवसर पर या कभी भी बना कर रख लीजिये और मीठा खाने का मन हो तब खाइये.
Read - Suger Coated Sakarpara Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Shakarpara
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
- घी - 50 ग्राम (1/4 कप) मैदा में डालने के लिये
- चीनी = 200 ग्राम ( एक कप)
- घी - तलने के लिये
विधि - How to make Suger Coated Shakarpara
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, घी डालिये और हाथ से मैदा घी को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.
पानी की सहायता से मैदा को पूरी से भी थोड़ा सख्त आटा गूथिये. आटे को सैट होने के लिये ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
गुथे हुये आटे से 2 लोई बना कर तैयार कीजिये. एक लोई को उठाइये और गोल करके 10-11 इंच के व्यास में, 1/4 सेमी. मोटी पूरी बेलिये. चाकू से आधा इंच की दूरी पर काटिये, दूसरी ओर से भी इसी तरह काटकर चौकोर शकर पारे बनाकर तैयार कीजिये. दूसरी लोई को भी इसी तरह बेल कर अपने मनपसन्द आकार और साइज के शकरपारे काट कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में जितने शकर पारे आ जायं डालिये और सभी तरफ से ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, शकर पारे धीमी और मीडियम गैस पर ही तलें. सारे शकर पारे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
चाशनी बनाइये - How to make Chashni
पैन में चीनी डालिये और आधा कप पानी मिलाइये, गैस पर उबलने रखिये, चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, चीनी घुलने के बाद चाशनी को टैस्ट कीजिए. एक बूंद चाशनी की किसी प्याले में टपकाइये और ठंडा होने के बाद चाशनी को उंगली से उठाइये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, ऊंगली और अंगूठे को अलग करते समय चाशनी में तार निकलने चाहिये, 2 तार की चाशनी बनाकर तैयार कीजिये और गैस बन्द कर दीजिये.
तैयार चाशनी में, तले शकर पारे डालिये और शकर पारे अच्छी तरह शक्कर कोट होने तक चमचे से चला कर मिलाते रहिये. चीनी कोट होने के बाद शकरपारे अच्छी तरह ठंडा होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो 2 महिने तक शुगर कोटेड शकर पारे कन्टेनर (Sweet Shakarpara) से निकालिये और खाइये.
Suger Coated Sakarpara Recipe video in Hindi
कमेंट (87)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनक जी, शकरपारे के आटे को गूथते समय घी कम डाला जाय तो शकर पारे सख्त बनते हैं, अगली बार थोड़ा घी ज्यादा डालें शकरपारे अच्छे सोफ्ट बनेंगे.
निशा: दीपिका जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा, अर्पिता जी, शकर पारे के आटे में अधिक मोयन डालने से वे ज्यादा सोफ्ट बनते है इसलिये, टूट सकते हैं, आटे में घी थोड़ा कम किया जा सकता है, और शकरपारे को ठंडा होने दीजिये, अब चाशनी में डालिये, शकरपारे नहीं टूटेंगे.
निशा: निशा, हमने एक कप पानी में आधा कप चीनी ली है, चीनी की मात्रा से आधा पानी लेना है.
निशा: माया, शकरपारे का आटा नरम लगा हो तो पारे फूल जाते हैं, और चाशनी पतली होने से नीचे ही रह जायेगी, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी, और आप अच्छे शकर पारे बना सकेंगी.
mene shakarpaare try kiye bhut hi ache bane.
thanx a lot maam.
निशा: मनप्रीत, अगर शकरपारे में मोयन यानि कि आटा गूथते समय जो घी डाला जाता है वह कम हो तो शकरपारे सख्त बनते हैं.
निशा: मनप्रीत, आप शकरपारे सूजी और गेहूं के आटे से बना सकती है, 1 कप आटे में, 1/4 कप सूजी मिलायें और बिलकुल उसी अनुसार मोयन डाले और शकर पारे बना लीजिये.
निशा: मोहिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूबी, वेबसाइट पर सादा मालपूआ और मावा मालपूआ दोंनो की रैसिपी है, वेबसाइट के होम पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: निशा, मैं अच्छी हूँ, आप कैसी हैं?
निशा: अंजली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया, शकर पारे तल कर किसी प्लेट में निकाल लें ठंडा होने पर ही चाशनी में डाले.
निशा: रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीतिका, रसगुल्ले पूरी तरह पके नहीं होने पर एसा हो सकता है.
निशा: सरोज, 1 कि. चीनी में 500 ग्राम पानी 2 1/2 कप डालकर चाशनी बना लीजिये.
निशा: स्वप्ना, कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गरम कीजिये, गुड़ के टुकड़े घी में डालिये और मैल्ट होने तक पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, गुड़ कोटिंग के लिये तैयार है.
Your website is awsome! Your racipies are very helpful for me for winning the battle of my kitchen and I hope you continuously provide us racipies of delicious dishes.
निशा: कविता, गुड़ की मात्रा 300 - 400 ग्राम तक ली जा सकती है.
khasta jasa bazar ma khub fully fully h0ti hai.
निशा: मंजीत, शकर पाते तलने के बाद, थोड़े से मोटे (ये लगभग 20%)बड़े हो जाते हैं.