भरवां तोरई - Stuffed Torai Recipe - Bharwan Turai recipe

तोरई (Turai) की सब्जी बहुत ही पौष्टिक होती है, लेकिन तोरई खाना सभी नहीं पसन्द करते. बच्चे तो बिलकुल नहीं. परन्तु भरवां तोरई बड़ी स्वादिष्ट बनती हैं, ये तोरई सभी को पसन्द आयेंगी, चलिये आज हम भंरवा तोरई (stuffed Toorai) बनाते हैं.
Read - Stuffed Torai Recipe - Bharwan Turai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Torai Recipe
- तोरई -500 ग्राम ( छोटी छोटी ताजी तोरई )
- तेल - 3-4 टेबिल स्पून
- हींग - एक पिंच
- जीरा = 1/4 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर -आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर —आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 3/4 चम्मच )
विधि - How to make Stuffed Torai Recipe
तोरइयों को अच्छी तरह धो लें. अब इनको छील लीजिये और दोनों ओर से डन्ठल काट लीजिये. छीलने के बाद तोरइयों को इस तरह काट लीजिये कि वह दूसरी तरफ से जूड़ी रहें. ( चित्र में देख सकेंगे ).
हींग को छोड़कर सारे मसाले एक प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये. कटी हुई तोरइयों में थोड़ा थोड़ा मसाले भरते जायें. मसाला इतना भरें कि यह मसाला सारी तोरइयों में भर जाय.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हीग और जीरा डाल दीजिये. मसाले भरी तोरइयों को तेल में लगा दें और 5 मिनिट ढक कर पकने दीजिये. ढक्कन खोलें, तोरइयों को चिमटे की सहायता से पलटें. 2 मिनिट और ढककर पकालें. अब ढक्कन खोलकर देखें कि बीच में रखी तोरई पक गयीं हैं, यदि नहीं पकी हों तो पलट कर 1-2 मिनिट और पकालें. पकी हुई तोरई प्याले में निकाल कर रखें, और किनारे लगी हुई तोरइयों को बीच में कर दें. 1-2 मिनिट तक पलट कर पकायें और प्याले में निकाल लीजिये.
भरवां तोरई तैयार है. गरमा गरम भरवां तोरई की सब्जी (stuffed Torai) परांठे, नान और चपाती किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- 6 लोगों के लिये.
- समय: आधा घंटा
Stuffed Torai Recipe video
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
आँटी क्या आप बता सकती है कि बडी चम्मच और छोटी चम्मच मे कितने कितने ग्राम चीज आती है
thanks
निशा: ममता मैं कोशिश करूंगी.
meine aapki bohat recipes try ki hain...sab bohat achi aur simple hain.
निशा: नीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा, मैं ये जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: संगीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना, सूखा मसाला ही भरना ही वह सब्जी के जूस में जाकर चिपक जाता है,धन्यवाद.
निशा: मीना, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रभा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रभा मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रेज, आपको ओनियन पसन्द है आप डाल सकते हैं, प्याज को पीस कर तेल में भून कर मसाले में मिला कर भरें कुछ गड़बड़ नहीं होगी, आपको प्याज का स्वाद तोरई में खाने को मिल जायेगा.
निशा: बबिता, आप इस सब्जी को चिमटे की सहायता से सावधानी पूर्वक पलट देंगी तो मसाला नहीं निकलता. धागे से बांधने की आवश्यकता नहीं है.