मूंगफली मसाला - नट क्रेकर्स - Masala Peanut Recipe - Nut Crackers Recipe

चटपटे मसालेदार मसाला मूंगफली (Masala Peanut) नमकीन तो है ही, मुझे यह परांठे के रोल में भरकर हल्के नाश्ते के रूप में खाने में भी बहुत अच्छे लगते हैं.
Read - Masala Peanut Recipe - Nut Crackers Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for peanut masala
- मूगफली के कच्चे दाने - 150 ग्राम (1 कप)
- बेसन - 35 ग्राम (1/3 कप)
- पानी - 1/3 कप
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- लालमिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1 पिंच
- तेल - मूंगफली तलने के लिये ( 2 कप)
तले मूंगफली दाने में ताजा मसाला बना कर डालिये
- लाल मिर्च - आधा छोटी चमच्च
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make peanut masala
मूंगफली के दाने निकाल कर साफ कर लीजिये.
बेसन को किसी बर्तन में छान लीजिये, थोड़ा सा पानी डालिये और बेसन को चमचे से गुठलियां खतम होने तक घोलिये, बेसन में सारा पानी डालिये और बेसन के घोल को अच्छी तरह 3-4 मिनिट तक फैटिये और 2 - 3 मिनिट के लिये एसे ही छोड़ दीजिये ताकि बेसन के कड़ अच्छी तरह फूल जांय.

बेसन के घोल में नमक, लालमिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियां पाउडर, बेकिंग सोडा और एक 2 छोटी चम्मच तेल डालिये, मूंगफली मसाला बनाने के लिये घोल तैयार है, मूंगफली के दाने घोल में डाल कर मिला दीजिये.
मूंगफली मसाला तलने के लिये, कढ़ाई में तेल डालिये और गरम कीजिये. हाथ में 7-8 या जितनी मूंगफली आयें, मूंगफली उठाइये और बेसन में लपेटे हुये मूंगफली के दाने एक एक करके, गरम तेल में डालिये, हाथ में फिर से मूंगफली उठा लीजिये और एक एक करके डालिये, एक बार में जितनी मूंगफली तेल में आ सके डाल दीजिये. तेल में मूंगफली के दाने डालने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और धीमी गैस पर मूंगफली की कोटिग ब्राउन होने तक मूंगफली दाने तलिये. धीमी और मीडियम आग पर मूंगफली तलने में 4 - 5 मिनिट तक लग जाते हैं, तले हुये मूंगफली दाने निकाल कर किसी प्लेट में रखिये.

कढ़ाई में और मूंगफली के दाने एक एक करके डालिये और उसी तरह तलिये. सारे मूंगफली दाने इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
तले हुये मूंगफली के दाने में, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर मिलाइये और 1 घंटे तक खुले छोड़ कर, ठंडा होने दीजिये.

मूंगफली मसाला तैयार है, ये एकदम कुरकुरे हो गये हैं. मसाला मूंगफली आप अभी खाइये और बचे हुये मसाला मूंगफली एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 माह तक जब भी आप मसाला मूंगफली (Nut Crackers) खाना चाहें, कन्टेनर से मूंगफली मसाला (Masala Peanut) निकालिये और खाइये.
सावधानी:
बेसन का घोल प्रर्याप्त पतला घोलिये और घोल को अच्छी तरह फैंटिये, बेसन ज्यादा गाड़ा या ज्यादा पतला होने पर या बेसन को अच्छी तरह न फैटने पर मसाला मूंगफली अच्छे कुरकुरे नहीं बनेंगे.
मसाला मूंगफली को पहले मीडियम आग पर और बाद में धीमी आग पर तलिये, तेज आग पर मसाला मूंगफली कुरकुरी नहीं बनेंगी.
Masala Peanut Recipe - Nut Crackers Recipe video in Hindi
कमेंट (72)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनीषा जी, पहले मूंगफली के दाने में 2 टेबल स्पून पानी डालिये, बेसन में मसाले मिला लीजिये और सूखा मसाला मिला बेसन दानों पर थोड़ा थोड़ा छिड़क कर मिलाते जाइये, ये दाने गोल एक जैसे तैयार होंगे.
निशा: मनीषा जी, मूंगफली के दानों से छिलका नहीं उतारा गया है.
निशा: प्रीती, जी हां कच्चे दाने ही लेने हैं.
निशा: गोल्डी जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नीलिमा जी, बिना धनियां के भी आप इसे बना सकती हैं.
Plz jaldi jawab dijiyega.
निशा: नीलिमा जी, धनियां पाउडर से सब्जी में बहुत अच्छा स्वाद आता है, आप अपने ससुराल में कह सकती हैं, कि सब्जी में धनियां पाउडर डालने और स्वाद बड़ता है, धनिया फायदेमन्द भी होता है या फिर आप बिना धनिये के ही बनाइये, हरा धनियां अधिक यूज कीजिये, आप अच्छा बनायेंगी, धन्यवाद.
निशा: धीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद और बहुत बहुत प्यार.
निशा: जानू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
??????
निशा: खुशबू जी हां तेल डाल सकते हैं.
निशा: विवेक, बहुत बहुत धन्यवाद.
dinesh_nift@
निशा: सरोज, मूंगफली के कच्चे दाने तो यूज किये हैं हमने.
निशा: रुचि, नट क्रेकर्स को परांठे के ऊपर रखिये और परांठे को रोल कर लीजिये, ये रोल बहुत अच्छा लगता है,रोल न बनायें, परांठे के साथ नटक्रेकर्स एसे ही खा सकते हैं, बहुत अच्छे लगते हैं.
Mungfali ke dano ko saaf karke 10 mint ke liye bhigo dijiye tab tak besan ko acchi tarah se chan kar usmein haldi powder, amchur pwdr, lalmirch pwdr. dhniya pwder mila len. masale saare same raheinge. phir mungfali ke daano ko pani se nikal le aur do mint ke liye sukhe kapde par faila den. phir kis thali mein thode lagbhag atha cup mungfali ke daane le kar chalni ki sahayta se jo humne sukha besan masalon ke sath tayar kiya hai dheere -2 in dano par dalen aur saath mein dano ko hilate rahein taki sare dano par masala acchi tarah lag jaye. phir inhe theemi anch par tal lijeeye.
निशा: प्रतिभा, धन्यवाद, हमने दोंनो तरीके से नटक्रेकर्स बना कर देखे थे, मुझे इस तरीके से बने नटक्रेकर्स ज्यादा पसन्द आये और इसी लिये हमने ये तरीका लिखा है.
निशा: सुविधा, मूंगफली के दाने भिगोने नहीं हैं, कच्चे दाने ही यूज करने हैं.
निशा: पुलकित, जी हां अवश्य.
Ajj mai yah bhi jarur banaunga Or Reply bhi karunga............
thanks.
रजनी कुलरिया
mene soda lekar rakha tha lekin uska result accha nahi aya. Ek bar pakode me dala bahut hi crisp hue. lekin jab dusri baar dala to pakode kharab ho gaye tel me dalte hi chura ho raha tha?
nishaji soda kab tak use kar sakte he aur upar ki query ka answer dijiye plzzzzzzzzzz.
निशा: मनीषा, हमने सोडा बहुत ही कम मात्रा में डाला है, इससे नटक्रेकर्स ज्यादा क्रिस्पी हो जाते हैं. सोडा जल्दी खराब नहीं होता ,लेकिन अगर सोडा आप अधिक मात्रा में प्रयोग में लायेंगी तो आपकी बनाई हुई डिश खराब हो जाती है.
निशा: आयुश्री, धन्यवाद.
BUT MUJSE NAAN KHATAAI TO BIGAD GAI,,,ACHHI NAHI BANE..