बेसनी भिन्डी - Besan Bhindi recipe - Besan Bhindi Masala Recipe

भिन्डी को कई तरह से बनाया जाता है, जैसे भिन्डी में ज्यादा मसाला डालकर, भिन्डी में बहुत ही कम मसाला डालकर, टमाटर वाली भिन्डी, दही भिन्डी, कुरकुरी तली हुई भिन्डी, बेसन वाली आलू भिन्डी, बेसनी भिन्डी आदि . बेसनी भिन्डी (Okra & gram flour sabzi) बेसन मसाला को भिन्डी में स्टफ (okra with gram flour stuffing) करके भी बनाई जातीं है और मसाले में बेसन भूनकर भी. आज हम मसाले के साथ बेसन भून कर लाजबाव बेसनी भिन्डी बना रहे हैं.
Read - Besan Bhindi recipe - Besan Bhindi Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Bhindi
- भिन्डी - 250 ग्राम
- तेल - 2 1/2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 4 लम्बाई में 2 भाग में कटी हुई
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसर (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to cook Besan Bhindi
भिन्डी को अच्छी तरह धो लीजिये, पानी हटाइये और कपड़े से पोंछ लीजिये. भिन्डी के दोंनो ओर के डंठल काट दीजिये, अब इन्हैं लम्बाई में 2 भाग करते हुये काटिये, ज्यादा लम्बी भिन्डी के चार टुकड़े किये जा सकते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डालिये, अब बेसन, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डालिये. बेसन हल्का ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक मसाला भूनिये.
भुने मसाले में भिन्डी डालिये, अमचूर पाउडर, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल कर, भिन्डी को चमचे से चलाते हुये, सारे मसाले भिन्डी के ऊपर अच्छी तरह चिपकने तक भूनिये.

मसाले मिली भिन्डी (Besan Bhindi Masala) को ढककर धीमी आग पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये, भिन्डी की सब्जी का ढक्कन खोलिये और देखिये कि भिन्डी थोड़ी नरम हो गई हैं, भिन्डी की सब्जी को 1-2 मिनिट खुला ही चम़चे से चलाते हुये पका लीजिये.
बेसनी भिन्डी (Besan wali Bhindi) तैयार है, भिन्डी में हरा धनियां डाल कर मिलाइये. बेसन की महक वाली बेसनी भिन्डी को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे औरा चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
भिन्डी का मसाला भूनते समय या भिन्डी को पकाते समय आग धीमी रखें, भिन्डी में पानी न होने की वजह से भिन्डी की सब्जी तेज आग पर बहुत जल्द जलने लगती है.
- चार सदस्यों के लिये,
- समय - 20 मिनिट.
Besan Bhindi Masala Recipe video in Hindi
कमेंट (103)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वीणा, जी हाँ.
निशा: मेनका, जी अवश्य डाल सकती हैं.
iss recipe ko onion k sath bhi banaya ja sakta h ya nahi? plz reply...
Thanks & Regards,
Poonam
निशा: जी हां पूनम आप इसे ओनियन के साथ भी बना सकती हैं.
निशा: अक्षरा, मसाला तो हम हर सब्जी में भूनते हैं और लिखते हैं, आप सब्जियां बनाते रहिये, सारी समस्यायें स्वयं ही सोल्व हो जाती हैं.
निशा: पुष्पांजलि, पापड़ का अब कुछ नहीं कर सकते, तल कर खतम कराइये, लेकिन साबूदाना कम पका हो तब पापड़ फट जाते हैं. छाया में सुखाने से पापड़ नहीं फटते हैं.
i'm big fan of yours. i'm daily visitor of your site. i have little obesity due to my busy office life and junk food . i want to know about low Calorie food. so please publish some low Calorie recipes.please please. thanks and regards.
Varsha
निशा: वर्षा, हमारी वेवसाइट में ढेर सारी रैसिपी लो कैलरी हैं, आप उन्हैं बनाइये, फैट यानि कि तेल घी कम खायें, जंक फूड को बिलकुल न खायें, कम से कम रोजाना आधा घन्टे व्यायाम या वाक करें, आप स्वस्थ रहेंगी.
Regards,
Garima
निशा: पूजा, मैं कोशिश करूगी.