मीठी खील - मीठी लाई (लईया) मुरमुरा - Sweet Murmura Recipe

चावल से बनी लाई (लईया) या मुरमुरा (Puffed Rice) को हम नमकीन भेल आदि बना कर तो खाते हैं लेकिन बच्चों को इस पर मीठी चीनी की परत चढ़ी मीठी लइया मुरमुरा बहुत पसंद आता है.
चीनी की यह परत आप सिर्फ लइया या मुरमुरा पर नहीं बल्कि खील पर भी चढ़ा सकते हैं. एकदम क्रंची कुरकुरे मीठे लइया खील के अलग अलग दाने बच्चों के साथ साथ आपको भी पसंद आयेंगे.
Read - Sweet Murmura Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Murmura
- खील - 4 कप
- चीनी - 2 कप
विधि - How to make Sweet Murmura - Sweet Borugula
चीनी को किसी बर्तन में डालिये, 3/4 कप पानी मिलाइये और आग पर चाशनी बनाने के लिये रख दीजिये.

चीनी पानी में उबाल आने के बाद, चाशनी को चमचे से चलाइये और 3 मिनिट चाशनी पकने पर चाशनी को चैक कीजिये. चाशनी से चमचे में थोड़ी चाशनी लेकर, प्लेट में एक बूंद चाशनी गिराइये. चाशनी की बूंद को ठंडा होने पर ऊंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी तार निकालती हुई उंगली और अंगूठे के बीच चिपकती है. हमें एकदम जमने वाली चाशनी बनानी है. 2 मिनिट और चाशनी को पकने दीजिए. जब आपको लगे कि चाशनी से तार निकल रहे है और ठंडी होने पर जमती सी दिखाई दे रही है, तुरन्त आग बन्द कर दीजिये.
चाशनी के बर्तन को किसी कपड़े से पकड़ कर, खील भरे बर्तन में पतली धार से चाशनी गिराइये और चमचे से खीलों या मुरमुरा को लगातार चलाते जाइये. सारी चाशनी को गिराते हुये, खीलों को चमचे से चलाते जाइये. खीलों या मुरमुरा पर चाशनी की कोटिंग होती जाती है.

चाशनी खतम होने के बाद भी खीलों को चमचे से लगातार तब तक चलाते रहे जब तक खीलें अलग-अलग होकर खिली-खिली न दिखाई देने लगें. खीलें अलग होने के बाद चमचे से चलाना बन्द कीजिये और मीठी खीलों को हवा में खुश्क होने के लिये 1 घंटे छोड़ दीजिये.
मीठी खीलें - मीठे मुरमुरे (Sweet Muramura) तैयार है, स्वादिष्ट मीठी खीलें आप अभी खाइये, बची हूई मीठी खीले किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, जब भी आपका मीठा खाने का मन करे, कन्टेनर से मीठी निकालिये और खाइये.
सुझाव
इसी तरीके से हम लाई के ऊपर भी चीनी की चाशनी चढ़ाकर मीठी लाई बना सकते हैं.
Sweet Murmura Recipe video
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam murmure bnte kaise hai ....chawal se ... kya krna pdta hai chawal ko jise murmure bnte hai....?
निशा: दिनेश जी, चाशनी अगर जमने वाली कनसिसटेन्सी से थोड़ी पतली हो तब एसा होता है, गीली चाशनी लाई या खीर के ऊपर चढ़ा दी है, तब इसे कड़क नहीं कर सकते हैं, बल्कि थोड़ी और चाशनी बना कर इनमें मिलायें और पतली पट्टी बना कर यूज कर लीजिये.
निशा: जी अल्का अवश्य.
निशा: दीप्ती, 3 तार की चाशनी बना लीजिये.
Thanks,
SG
निशा: एसजी, इस तरह की मीठी खील चीनी से ही बनती हैं.