उरद दाल लड्डू Urad Dal Laddu Recipe

उरद दाल के लड्डू तीन तरह से बनाये जाते है. हर एक तरीके से बने उरद दाल के लड्डूओं का अपना एक खास स्वाद होता है. उरद दाल के लड्डू सेहत के लिये भी बहुत अच्छे है.
आपको जो तरीका आसान लगे उसी तरीके से उरद दाल के लड्डू बना डालिये.
Read : Urad Dal Laddu Recipe in English
- उरद दाल को भून कर बने लड्डू - Sunnundalu Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sunnundalu
- उरद दाल - 400 ग्राम (2 कप)
- बूरा - 300 - 400 ग्राम (1 1/2 - 2 कप)
- देशी घी - 200 ग्राम ( 1 कप )
- काजू - 2 टेबल स्पून (छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- किशामिश - 2 टेबल स्पून (डंठल तोड़कर साफ कर लीजिये)
- पिस्ता - एक टेबल स्पून (बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 8 - 10 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Sunnundalu
उरद दाल को साफ कीजिये और कपड़े पर डालकर अच्छी तरह पोंछ लीजिये, कढ़ाई में डाल कर चमचे से लगातार चलाते हुये ब्राउन होने तक भून लीजिये.
भुनी हुई दाल के ठंडे होने के बाद, मिक्सर से पीस लीजिये, आटे को एकदम बारीक मत कीजिये, पीसने के बाद आटे की चलनी से छान लीजिये ताकि उसमें मोटे दाने न रहें.
भुनी दाल के आटे को किसी बर्तन में निकालिये, घी, बूरा, काजू, किशमिश, पिस्ता और पिसी इलाइची डाल कर मिश्रण को अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये.
- उरद दाल के आटे (मोगरा) से बने लड्डू - Urad Dal Mogra Laddu Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Urad Dal Mogra Laddu
- उरद दाल का आटा - 400 ग्राम ( 3 कप)
- घी - 200 ग्राम
- बूरा - 300 - 400 ग्राम
- काजू, किशमिश, बादाम - 100 ग्राम
- पिस्ते - एक टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 10
विधि How to make Urad Dal Mogra Laddu
कढ़ाई में आधा घी डाल कर आटा भूनिये और आटा हल्का गुलाबी होने पर बचा हुआ घी थोड़ा करके डालिये और ब्राउन होने तक चमचे से लगातार चलाते हुये आटे को भूनते रहिये.
काजू, बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये, पिस्ते को बारीक कतर लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.

भुने आटे में बूरा, मेवा और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये.
- भीगी उरद दाल से बने लड्डू
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Urad Dal Laddu
- उरद दाल - 400 ग्राम
- घी - 400 ग्राम
- बूरा - 300 - 400 ग्राम
- काजू, किशमिश, बादाम - 100 ग्राम
- पिस्ते - एक टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 10
विधि How to make Urad Dal Laddu
उरद दाल को साफ कीजिये, धोइये और 3-4 घंटे के लिये पीने के पानी में भिगो दीजिये. दाल से अतिरिक्त पानी निकालिये और दाल को हल्का मोटा पीस लीजिये.
कढ़ाई में आधा घी डालिये और दाल को लगातार चमचे से चलाते हुये भूनिये, बचा हुआ घी पिघला कर रखिये और चमचे से थोड़ा थोड़ा डाल कर दाल को चमचे से चलाते हुये लगातार ब्राउन होने तक भून लीजिये.
काजू, बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये, पिस्ते को बारीक कतर लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.
भुनी हुई दाल में बूरा, मेवा और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये.
उरद दाल के लड्डू तैयार हैं. लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और महिने से भी ज्यादा दिनों तक लड्डू कन्टेनर से निकाल कर खाइये.
सम्बन्धित
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कमल जी, गोंद भून लीजिए और इसे बारीक कर लीजिए इसके बाद भूनी हुई दाल में जब आप ड्राईफ्रूट डालें तभी इसमें गोंद का मिश्रण भी डाल कर मिक्स करके लड्डू बना लीजिए.
nisha ji....my urad daal ladoos turns out to be awesome.i made them with first method.thanks.its a great rakshabandhan treat.
निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kucth laddu kese banate h urad dal ke
Mai jb bhi urad daal ko bhun kr laddu banati hu,bane k baad wo khate time muh mai chippakte hai. Mujhko iska karn samjh nhi aata plz iska jawab dijiye.
निशा: अम्बिका जी, लड्डू में घी थोड़ा अधिक डालें और बूरा या तगार यूज कीजिये, लड्डू नहीं चिपकेंगे.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: युवराज जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: विकास जी, बूरा चीनी से ही बनाया जाता है, दाने दार बूरा उसे तगार भी कहते हैं, लड्डू के लिये लिया जाता है, ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, तगार को घर में बनाया जा सकता है, सर्च बटन पर तगार लिख कर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पूजा जी, बच्चों को दूध में बनाना, पपाया या चीकू फल डाल कर शेक बनाकर दे सकती है, और शेक में थोड़ी सी आइसक्रीम भी डाल दीजिये, बच्चे खुश हो कर पीयेंगे, घर का बना ताजा खाना और सुबह बच्चों को बादाम भी भिगा कर खिलाये जा सकते हैं, अलसी की पिन्नी बनाकर बच्चों को खिला सकती हैं, आटे और गोंद के लड्डू भी ताकतवर होते हैं.
निशा : सोनक जी, सारी चीजें अलग अलग स्वाद की होती हैं, आप लड्डू का रंग सफेद बता रही हैं, यानि कि दाल को कम भूना है, समय तो गैस कितनी जल रही है, कढ़ाई कैसी है, आटा कितना है, उन सारी चीजों पर निर्भर करता है.
निशा: सोनक जी, चीनी हर आटे के लड्डू में आटे के बराबर ही डाली जाती है, लेकिन आप अपने अनुसार कम और ज्यादा कर सकते हैं. गर्मी के मौसम लड्डू बहुत कम खाइये ये लड्डू गरम भी हैं और ताकत देने वाले हैं.
निशा: सोानक जी, दाल या किसी चीज को भूनने के लिये समय बता पाना मुश्किल है, ये आपके बर्तन, गैस और मोसम पर निर्भर करता है, दाल को कलर बदलने और अच्छी महक आने तक भूनना होता है.
निशा: स्वेता जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सुमन, बूरा चीनी से बनाया जाता है, वेबसाइट पर तगार (बूरा) बनाने की रैसिपी दी हूई है, सर्च बटन पर तगार या बूरा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: गीत, जी हां वे भी ये लड्डू खा सकती हैं.
निशा: दिप्ती जी हां मिला सकते हैं.
निशा: संदीप जी, मेरा भी उनको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी हां मूंगदाल के लड्डू भी इस तरह से बनाये जा सकते हैं.
निशा: जी हां अवश्य चाशनी बनाकर भी लड्डू बना सकते हैं.
निशा: आयुषि, मैं कोशिश करूंगी.
Could you please help me with one thing. What is the best thing to give/make for mother who deliver premature baby, and having problem to produce more milk. Please answer soon thank you
निशा: उजमा जी, सबसे अच्छा तो मां का दूध है बेबी के लिये, दूध ज्यादा बने उसके लिये मां को दूध दलिया खाना चाहिये, दूध पीना चाहिये, अच्छी हैल्दी डाइट लेनी चाहिये.
निशा: पूजा, हर चीज की अपनी एक स्मैल तो होती है.
निशा: बूरा चीनी से ही बनाया जाता है, वह चीनी पाउडर ही है, लेकिन अलग तरीके से बना हुआ, बाजार में किराना स्टोर पर मिल जाता है, बूरा घर में भी बना सकते हैं, बूरा या तगार बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बूरा या तगार लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रजाक्ता, मुझे भी बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
निशा: श्याम, साबुत उरद का यूज भी किया जा सकता है.
निशा: मंजू, आप किसी भी तरीके से बनायें लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं, जो तरीका आपको बनाने में आसान लगे लड्डू बनाइये.