बाकरवडी – Bhakarwadi Recipe

📅 25 अक्टूबर 2010 👁 8.6 लाख बार देखी गई 💬 210 कमेंट ★ 3.8 (12359)

bhakarwadi_recipe

कुरकुरी, खस्ता बाकरवडी सभी को बेहद पसंद आती है. ये तल कर बनाई जातीं है लेकिन आप चाहें तो इसे ओवन में बेक करके भी बना सकते हैं.

इसे बनाकर हबाबन्द डिब्बों में रखकर एक माह तक प्रयोग कर सकते हैं. तो आईये आज बाकरवडी (Bakarwadi) बनायें

Read - Bhakarwadi Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhakarwadi

आटा लगाने के लिये

  • बेसन - 100 ग्राम ( 1 कप )
  • मैदा -  100 ग्रान ( 1 कप)
  • तेल - 50 ग्राम  (1/4 कप) आटे में डालने के लिये
  • नमक - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • अजवायन - आधा छोटी चम्मच
  • तेल - बाकरवड़ी तलने के लिये

भरने के लिये मसाला

  • तिल - 1 टेबल स्पून
  • नारियल - 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया)
  • खसखस - आधा टेबल स्पून
  • Kolhapuri Bhakarwadiअदरक पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • धंनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी पाउडर - 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • इमली का पानी या नीबू का रस - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Bhakarwadi

मैदा और बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे में नमक, हल्दी पाउडर, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी की सहायता से पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूथिये. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.

भरावन तैयार  कीजिये
तिल और खसखस को छोटी कढाई में डाल कर तिल चटकने तक भून लीजिये, कसा हुआ नारियल डालकर और थोड़ा सा भून लीजिये. भुने मसाले मिक्सर में डालिये और मोटा मोटा पीस लीजिये. अब सारे मसाले निकाल कर किसी प्लेट में रखिये और अच्छी तरह मिला लीजिये.  मिक्स मसाले को चार भागों में बांट लीजिये.

गुथे हुये आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कर लीजिये और चार भागों में बांटकर चार गोले बना लीजिये. एक गोले को  चपाती की तरह 8-9 इंच के व्यास में गोल बेलिये. बेली गई इस चपाती के ऊपर इमली का पानी लगाइये और एक भाग मसाला डाल कर, बराबर करते हुये फैलाइये. चपाती को इस तरह चित्र की जैसे मोड़िये. पूरी तरह मोड़ने के बाद पानी की सहायता से किनारों को चिपका दीजिये.
How to make Bhakarvadi
Maharashtrial Bhakarwadi
Bakarwadi Recipe
इस मोड़े गये रोल से चाकू की सहायता से लगभग आधा इंच. लम्बे टुकड़े काट लीजिये और इन कटे हुये टुकड़े को प्लेट में रखिये.  दूसरे गोले भी इसी तरह बेल कर बाकर बड़ी काट कर तैयार कर लीजिये.  सारे गोले बेल कर इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये और ये काटे गये टुकड़े गरम तेल में डालिये जितने कि एक बार में तले जा सके.  मध्यम और धीमी आग पर बाकर बड़ी को ब्राउन होने तक तलिये.  तली हुई बाकर बड़ी निकाल कर किसी प्लेट में रखिये.  सारे टुकड़े इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

लीजिये बाकरवडी (Maharastrian Bakarwadi)  तैयार हैं आप ताजी ताजी बाकरवडी अभी खाइये और  ठंडी होने पर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बाकर बड़ी निकालिये और महिने भर तक चाय के साथ खाइये.

विकल्प : बाकरवडी को आलू का मसाला बनाकर भी इसी तरह भरकर बनाया जाता है, लेकिन आलू कि बाकरवड़ी उसी दिन खाई जाती हैं उन्है आप भर कर अधिक दिन खाने के लिये नहीं रख सकते.  आलू की बाकरवड़ी किसी पार्टी के लिये स्टार्टर में परोसने वाले खाने के लिये भी बना सकते हैं.

Bhakarwadi Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (12359 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (210)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Asha soni

Farali bhakharwadi kese. Banti  Hai? 


निशा: आशा जी, अभी हमने फराली चकली बनाई हैं, सर्च बटन पर फराली चकली लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं. सुझाव के लिये धन्यवाद, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
bhavana

Vary nice  test

Shraddha singh

Thanks for recipe 

Babita

COCONUT KA Substitute kya use krein? Madam Please tell me!


Thanks in advance!


 


निशा: बबिता जी, यदि कोकोनट नहीं डालना चाहती तो न डाले, बाकरवड़ी अच्छी बनेंगी.
ashish

Very very taysti ap or rasip likha or hamya bataya


 

kajal
Hi Nisha Mam,
I made bakharwadi, they were so so tasty but problem is ki ander weh kacchi rah gai ... aur Maine dheemee aanch par hi seka tha tab bhi ... aur bakharwadi toh bahot hi crispy hotii hain but they were not ... so plz give some solution.... ^_^……
Mayur Chavan
Thanx Mam,
maine bakarwadi ki recipi dekhake, bakarwadi banani sikh li. Dhanyvad
Gauri
Thanx Nishaji
muze adhi hi recipe pata thi
khushbu
Nishaji namsate aap mujhe koi aachi gujrati disease bata dijiye plz replye
निशा: खुशबू जी, वेबसाइट और चैनल पर कई गुजराती डिश हैं, खान्डवी, कोथम्बीर वड़ी, ढेवरा, फाफड़ा, दावेली, मेथी थेपला, हांडवो और भी सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
MANSI
HELLO MAM,

MAINE BAKARWADI BNAYI . BHOT TASTY BANI BUS EK KAMI REH GYI UPAR KI KUCH PARAT TO CRISPY HO GYI PAR NEECHE KI PARAT SOFT REH GYI . MAM PLZ BTAYE ISKA SOLUTION, MUJHE FIR SE BANANI HAI
.निशा: मानसी जी, भाकरवड़ी को धीमी आग पर तलने से वे अन्दर तक अच्छी क्रिस्पी तल कर तैयार होंगी, अगली बार आप पूरी तरह क्रिस्पी भाकरवड़ी बनायेंगी.
jyoti kumawat
nishi ji mujhe namkeen sev banane ki recipe batae. meri sev naram ho jati h
mahesh kumar
मैंने बाकरबड़ी बनाई मेरी वाईफ को बहुत पसंद आई |रेसिपी के लिए बहुत धन्यवाद
jaya
fri karne par masala oil me gir jata hai.please give me reason.
निशा: जया जी, बेली हुई पूरी के ऊपर पहले इमली की चटनी या पेस्ट लगाये और इसके ऊपर मसाले डालकर, प्रेस करके चिपका दीजिये, रोल कीजिये, मसाला तेल में नहीं आयेगा.
ramesh pandye
are aapka bhakar wadi kaisa kg hai o batao
Manisha
Really like your recipies ......Nishaji
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anshu singh
I lv ur recipies..m big fan of urs...
निशा: अंशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jayashri nandre
Nisha madamji aatte me oil garam karake dalana he ya sidhe dalana he?????......pls
निशा: जयश्री जी, आटे में ओइल बिना गरम किये ही डालना है.
chhaya
Maine bhakarwadi try ki par fry karate time stuffing tel me chhutne lag a. Maine kya karu. please reply.
निशा: छाया जी, हल्का सा मसाला तेल में आ जाता है लेकिन बहुत ज्यादा मसाला नहीं निकलना चाहिये, आटे की बेली गई पूरी के ऊपर इमली की चटनी या नीबू का रस लगाकर उसके ऊपर मसाला बिछायें, मसाला पूरी के ऊपर चिपक जाता है.
Dhanashree
निशाजी। यह रेसिपी काफी अच्छेसे और आसान तरीकेसे आपने बतायी इसका धन्यवाद। में कल ही इसे दिवाली के लिए बनाउंगी. मेरा एक प्रश्न है. अगर इसे bake करके बनाना चाहे तो इसमें सोडा या बेक्किंग पॉवडर डालना जरुरी नहीं होगा? और अगर हाँ तो प्रमाण क्या होगा?
निशा:धनश्री जी, मैंने इसे बेक करके नहीं बनाया है, आप बनाकर देखिये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
Radhika Raghuvanshi
mam mene apki bht si recepi try ki sb ok thi thnkss.....bt aaj mene rewa dhokla bnaya swad accha tha,spanji b the bt bich me se wo pakka ni tha.Esa hi cooker me bne cake me b hua plz reply me wht mistk? i hope u gv me ans bye thnkss....
निशा: राधिका जी, ढोकला या केक किनारों से पहले सिकना शुरू हो जाते हैं, यानी कि किनारे जल्दी पक जाते हैं और बीच में बाद में पकता है, ढोकला थोड़ा कम पका होना पर एसा होता है.
deep
Kya bona til n khaskhas k bhakarwadi ka masala bna skte hya much or milana chahiye....
निशा: दीप इन चीजों से अच्छा स्वाद आता है, लेकिन आप इन्हैं नहीं डालना चाहते तो बिना इनके भी भाकरवड़ी बनाई जा सकती हैं.
merlin
nisha ji ginger powder ke badhle me ginger paste dal sakti hu.
निशा: मेरलिन जी, जिंजर पेस्ट डाला जा सकता है.
bhagvati lodhi
Thaink u nisha ji aaj mene bhakarbadi banai meri fmly m sabko psnd aai
निशा: भगवती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sushil
very nice recipe nisha ji Maine or meri wife ne try kiya bhout acchi bani thx .
निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sapkalprajakta
Esme dala Msala tel me failta he
निशा: प्रजाकता जी, बेली हूई पूरी पर इमली का पानी या नीबू का रस लगाइये और मसाला उससे चिपका दीजिये, और टाइटली रोल कीजिये, मसाला तेल में नहीं निकलेगा, हल्का मसाला निकले तो उसके लिये परेशान न हों.
pooja
good Hi nisha aunty muje cooking bilkul pasand nahi thi but aapka recipes dekh ne ke baad I love cooking thank you aunty
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
aparna
Hi,
bakervadi ke recipe me maida ki jagah all purpose flower estemal kiya to chalega kya?
plz reply me.
निशा: अपर्ना जी, अवश्य लिया जा सकता है.
Shreya Patil
Nisha ji jab main bakarwadi tel mein fry kar rahi thi to usme ka masala bahar aa raha tha.
main kya karu ?
निशा: श्रेया जी, पूरी के ऊपर इमली का पानी या नीबू का रस लगाकर मसाला बिछाते हैं, मसाला पूरी से चिपक जाता है, थोड़ा सा मसाला तो तलते में निकल सकता है, परेशान न हों.
Ashish singh
Hey! Mera naam Shalini hai maine isse dekh kar bahut dish banayee Thank You So Much
stuti
hi......
ye btadejiye ki nibu na hone par kya aamchur pawdea lga sakti hu.......