करी पत्ता पाउडर मसाला – Recipe Curry Powder masala

ताजा हरा करी पत्ता सब्जी और दालों में स्वाद और महक के लिये डाला जाता हैं. आप इन ताजे हरे पत्तों से करी पत्त्ता पाउडर बनाकर रख सकते हैं.
करी पत्ता पाउडर (Curry Powder) यदि सब्जी दाल चावल में डाल कर खाया जाय तब वे और अधिक स्वादिष्ट लगती हैं, तो आइये करी पत्ता पाउडर (Curry Powder Recipes) बनाते हैं.
Read - Recipe Curry Powder In English
आवश्यक सामग्री - Curry Powder Ingredients
- करी पत्ता - एक कप
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- चना दाल - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च - 2-3
- काली मिर्च - 10
- राई के दाने - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 - 2 चुटकी (यदि आप चाहें)
- अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Curry Powder
ताजा करी पत्ता धोइये और सुखा लीजिये. कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये करी पत्ता डालिये और करारे होने तक भून कर लीजिये, भुने पत्ते किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढ़ाई में बचा हुआ एक छोटी चम्मच तेल डालिये और सबसे पहले चने की दाल डाल कर हल्दी ब्राउन होने तक भून लीजिये, राई के दाने और जीरा डालिये, मैथी दाना, काली मिर्च डालिये, और सारे मसाले को ब्राउन होने तक भूनिये. आग बन्द कर दीजिये मसाले को ठंडा होने दीजिये.
भुने हुये मसालों में लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, हींग पाउडर और नमक मिलाइये, और मिक्सी से हल्का दरदरा पीस लीजिये. करी पत्ता पाउडर तैयार है.
करी पत्ता पाउडर (Curry Powder) को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये. 2-3 महिने तक अच्छी महक के साथ चावल, इडली, दोसा, उत्तपम, दही, रायता में डालिये और खाइये.
कमेंट (49)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रिया जी, करी पत्ता पाउडर को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये. 2-3 महिने तक इसे उपयोग में ला सकते हैं.
निशा: ललिता जी, सब्जी में मसालों का काम्बीनेशन सही हो मसालों को अच्छी तरह भूना जाय, सब्जी बहुत अच्छी बनती है, आप पावभाजी मसाले को किसी भी सब्जी में यूज कर सकती हैं, इससे सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है.
निशा: पूजा जी, करी पत्ता मसाला पाउडर में करी पत्ता मुख्य सामग्री है. इसे बनाने के लिए करी पत्ता ज़रूरी है.
निशा: सोनिया जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, आप टाटरी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
Maine aapki bahut sare receipe ghar me banayi aaur khana bahut taste bhi mili he. Aur aapki receipe ki achhi khasiyat he ki bahut simple he I love it. Thnx Nisha ji very much..
निशा: लीपी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, आप यह मसाला अपने स्वादानुसार जिसमें चाहें उपयोग कर सकती हैं.
Dear Nisha ji
Sach mai maja aa jata h aapko sun kar bahut he simple tareeko se aap dishes bnana btati h thanxs or ha pls btaye ki kari patta ki taseer kaise hoti h garm,thandi ya khushk
Message so nice...
Really good innovation ma'm!Ma'm plz tell the recipe of wheat flour Jaggeryn peanut panjiri coz in Africa there r winters now.So plz if it's possible.thnks ma'mma'm
निशा: पारुल जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सुषमा जी, करी पत्ता पाउडर सांबर में डालने के लिये नही है, इसे दही, रायता, दोसा, इडली या उत्तपम किसी के साथ यूज कर सकते हैं.
निशा: शुभ्रा जी, इस पाउडर को 3 महिने तक यूज किया जा सकता हैं.
निशा: प्रिया, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
can u tell how to make maggi masala powder
निशा: गोमेस, सरसों के दाने थोड़े मोटे होते हैं और बारीक दाने राई कहलाते हैं, राई की जगह सरसों के दाने भी लिये जा सकते हैं.
निशा: मोनिका, मैं कोशिश करूंगी
निशा: भूमिका, अमचूर पाउडर के लिये, सूखे हुये आम का गूदा पीसा जाता है. पिज्जा रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देखी जा सकती है.
निशा: रमेश, तेज पत्ता (Tejpat) अलग है, करी पत्ता को मीठा नीम भी कहा जाता है.