बादाम हलवा - Badam Halwa Recipe, Badam Halva, Badam Ka Halwa, Almond Fudge

बादाम हलवा बहुत स्वादिष्ट होता है, बादाम में प्रोटीन ,कैल्शियम, पोटेशियम और मैगनीशियम होता है, इसमें विटामिन E प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, यदि 5-6 बादाम रोज खाये जाय तो वे एक टोनिक का काम करते है. बादाम का हलवा (Badam ka Halwa) जच्चा को बनाकर खिलाया जाता है, ये बहुत ताकत और ताजगी देने वाला होता है. तो आइये बनाना शुरु करें बादाम हलवा.
Read - Badam Halwa Recipe, Badam Halva, Badam Ka Halwa, Almond Fudge Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Badam Halwa
- बादाम - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - एक कप
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- केसर के धागे- 20 से 25
घी - 100 - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ा अधिक)- इलाइची - 3 -4 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Badam ka Halwa
बादाम को पीने के पानी में 5-6 घंटे के लिये भिगो दीजिये, अगर आप जल्दी हलवा बनाना चाहते है तब बादाम को 5 से 6 मिनिट पानी में उबाल लीजिए. इसका छिलका आसानी से उतर जाएगा.
भीगे हुये बादाम के छिलके उतार लीजिये. छिले बादाम को दूध डाल कर मिक्सी में थोड़ा सा दरदरा पीस लीजिये. थोड़े से बादाम गार्निशिंग के लिए बचा लीजिए. इन्हें पतला-पतला काट लीजिए.
नानस्टिक पैन में एक टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में बादाम का पेस्ट और चीनी डालिये. मिश्रण को कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये. हलवा को मध्यम आग पर पकाइए.
हलवे में एक टेबल स्पून घी भी डालिये और हलवा को गाड़ा होने तक भूनते रहिये.
केसर के धागों को गरम दूध में घोल लीजिए और 5 मिनिट ऎसे ही रखे रहने दीजिए. 5 मिनिट में केसर अपना रंग दूध में छोड़ देगा. इसके बाद, इसे हलवे में डालकर मिला दीजिए और हलवा को लगातार चलाते हुए पकाएं. हलवा में बचा हुआ घी और इलाइची पाउडर डालकर
आप देखेगे कि बादाम हलवा से बहुत ही अच्छी सुगन्ध आने लगी है, वह कढ़ाई के किनारों से भी नहीं चिपक रहा है. बचा हुआ घी भी हलवा में डाल कर मिला दीजिये. बादाम हलवा बन चुका है, आग बन्द कर दीजिये और हलवे में इचाइची डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
स्वादिष्ट बादाम हलवा तैयार है, बादाम हलवा को प्याले में निकालिये. इसे बादाम से गार्निश कीजिए. गरमा गरमा बादाम हलवा परोसिये और खाइये, ये बादाम हलवा तो ठंडा भी बड़ा स्वादिष्ट लगता है. बादाम हलवा (Badam ka Halwa) को फ्रिज में रखकर 6-7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव
- बादाम का हलवा बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन अच्छा रहता है क्योंकि बादाम चिपकता है.
- हलवे को लगातार चलाते हुए पकाएं. आंच को तेज ना करे. हलवा तले पर बिल्कुल भी लगना नही चाहिए वरना हलवे का स्वाद खराब हो जाएगा.
- आप चाहे, तो बादाम के हलवे में 1 पिंच फूड कलर डालकर भी हलवे को अच्छा रंग दे सकते हैं.
- बादाम का हलवा बिना केसर और फूड कलर के भी बना सकते हैं.
Badam Halwa Recipe, Badam Halva, Badam Ka Halwa, Almond Fudge Video in Hindi
कमेंट (69)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मिनाक्षी जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मोना जी, आटा मिलाया जा सकता है.
निशा: रविन्द्रा जी, बिलकुल खा सकते हैं. इस मौसम में ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा कहा गया है.
निशा:कारतिक जी,बादाम को घी में भूनने पर 3-4 मिनिट लग जाते हैं, गैस कैसी जल रही है उसके अनुसार.
Thank you
निशा: नीरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप उसे ऎसे ही खाकर खत्म कर दीजिए और अगली बार चीनी कम मात्रा में लें.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हमें आपके कमेन्ट का इंतजार रहेगा.
Maine ye halwa banaya,leken mera halwa ka colour white hi rah geya kya karn raha plzzz bataye
निशा: मंजू जी, बादाम का हलवा कम भुनने के कारण ऎसा हो सकता है. पैन में घी डालकर बादाम का पेस्ट लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए, हलवा सफेद नही रहेगा, और हल्का कलर दिखाने के लिये पीला खाने वाला कलर यूज किया जा सकता है.
निशा: दिव्या जी, घी में बने हलवे का स्वाद ज्यादा बेहतर होता है लेकिन आप चाहे तो रिफाइन्ड तेल में भी बना सकती हैं.
निशा: प्रीति जी, धन्यवाद.
Regards
I have learnt a number of recipes from you. You have described processes in a very easy way. Thanks.
Now I want to prepare badam ka halva for my son. I have two queries
1. Can we put daalchini in badam ka halva?
2. How will it taste if I put KHOVA in Halva?
3. For how many days we can keep badam halva before it gets spoiled.
Regards
Deepak Dubey
निशा: दीपक जी, हलवा में दालचीनी डाल सकते हैं, और मावा भी मिला कर हलवा बना सकते हैं, लेकिन मावा को अलग से भून कर हलवा में डालें. हलवा को फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक यूज कर सकते हैं.
निशा: सुकन्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रागिनी जी, बादाम का हलवा गरम होता है, गरमियों के मौसम में न खायें और अगर खाना ही चाहती हैं तो बहुत ही कम मात्रा में खायें.
निशा: मनीष जी, मेरी वेबसाइट पर आपको ऎसी कई सारी रैसिपी मिल जाएंगी. धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, सूजी को भून लिजिये, खसखस को भिगो कर पीस लीजिये, और भून लीजिये, बादाम पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. चीनी का सीरप बना लीजिये, सारी चीजों को डालकर मिलायें व गाढ़ा करें, बहुत ही स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार हो जायेगा.
निशा: बबीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीतांजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks a lot for ur Valuble Recipes.
निशा: अनुराग जी, जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: बादाम हलवा में खोया डाला जा सकता है, खोया भून लीजिये और जब बादाम भून जाय तब मिला कर थोड़ा और भून लीजिये, और हलवा 2-3 मिनिट तक और पका लीजिये.
Badam ke halwe me kesar dalna jaruri h kya??
निशा: शाब्दा जी, केसर डालना बिलकुल भी आवश्यक नहीं है.
Badaam ki our recipy bataeye
निशा: पायल जी, केसर डालना बिलकुल भी आवश्यक नहीं है.