मटर के परांठे – Matar Paratha recipe – Pea stuffed Paratha recipe

📅 18 मार्च 2010 👁 4.9 लाख बार देखी गई 💬 44 कमेंट ★ 3.7 (6553)

Matar Parantha Recipe

भरवां परांठे सामान्य परांठे की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट लगते है. मटर के भरवां परांठे (Green pea Stuffed Parantha) का स्वाद आपको अवश्य पसंद आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Parantha

आटा तैयार कीजिये

  • Hari Matar  ke daneगेहूं का आटा - 400 ग्राम (2 कप)
  • तेल - छोटे 2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)

मटर की पिठ्ठी के लिये

  • हरी मटर - 500 ग्राम (छिले हुये दाने एक कप)
  • नमक - स्वादानुसार (आधी छोटी चम्मच)
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - आधा इंच लम्बा टुकड़ा
  • लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Matar Parantha

आटे को किसी बर्तन में छानिये, नमक और तेल डाल कर मिलाइये और गुनगुने पानी से नरम आटा गूथ लीजिये.

गुथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

Matar Stuffing for Parantha

मटर की पिठ्ठी तैयार कीजिये

मटर के दाने को हल्का नरम होने तक उबालिये, पानी निकाल दीजिये, ठंडा होने पर दरदरा पीस लीजिये.

हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये, बारीक काट लीजिये. अदरक छीलिये, कद्दूकस कर लीजिये.

पिसी हुई मटर में नमक, हरी मिर्च,  अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.

तवा आग पर गरम करने के लिये रखिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (एक बड़े नीबू के बराबर) निकालिये, गोल कीजिये और सूखा आटा लगाकर 2 1/2 या 3 इंच के व्यास में बेलिये, बेले गये परांठे पर चम्म्च से थोड़ा सा तेल लगाइये, अब एक या डेड़ चम्मच मटर की पिठ्ठी भरकर तेल लगे हिस्से पर रखिये.

परांठे को चारों ओर से उठा कर बन्द कीजिये, दोनों हाथ के बीच रखकर हथेलियों से दबा कर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, अब इसको सूखे आटा लगाकर बेलन से हल्के हाथ से 6-7 इंच के व्यास में बेलिये, परांठा बेलते में फटना नहीं चाहिये.  बेले गये परांठे को गरम तवे पर डालिये,  दोनों ओर तेल लगाइये, पलट पलट कर ब्राउन होने तक परांठे को सेकिये.

matar stuffed parantha

मटर के गरमा गरम भरवां परांठे (Matar stuffed Parantha) तैयार हैं.

मटर के परांठे इस तरह भी बनाइये

हरी मटर के दाने 1 कप धोइये. आधा इंच अदरक छीलिये, धोइये.  2 हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और सबको थोड़ा दरदरा पीस लीजिये.

किसी बर्तन में 2 कप आटा छान कर निकाल लीजिये.  आटे में ये पिसा हुआ मसाला, 2 छोटी चम्मच तेल और नमक मिलाइये और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

तवा आग पर गरम करने के लिये रखिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (एक बड़े नीबू के बराबर) निकालिये, गोल कीजिये और सूखा आटा लगाकर 2 1/2 या 3 इंच के व्यास में बेलिये, बेले गये परांठे पर चम्म्च से थोड़ा सा तेल लगाइये, परांठे को चारों ओर से उठाकर बन्द कीजिये, 6-7 इंच के व्यास में गोल परांठा बेल लीजिये, परांठे को गरम तवे पर डालिये,  दोनों ओर तेल लगाइये, पलट पलट कर ब्राउन होने तक परांठे को सेकिये.  मटर के गरमा गरम खस्ता परांठे तैयार हैं.

ये परांठे तिकोने भी बना सकते हैं,

गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (एक बड़े नीबू के बराबर) निकालिये, गोल कीजिये और सूखा आटा लगाकर 4-5 इंच के व्यास में बेलिये, बेले गये परांठे पर चम्म्च से थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिये, परांठे को एक ओर से उठाकर अर्धचन्द्राकार आकार में मोड़ दीजिये, अर्धचन्द्राकार परांठे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिये औ फिर से मोड़कर त्रिभुजाकार आकार बना लीजिये, इसे चकले से उठाइये और परोथन लगाइये और तिकोने आकार में थोड़ा मोटा रहने तक बेल लीजिये. बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये,  दोनों ओर तेल लगाइये, पलट पलट कर ब्राउन होने तक परांठे को सेकिये.  मटर के गरमा गरम खस्ता तिकोने परांठे तैयार हैं.

ये मटर के परांठे आप आलू टमाटर की सब्जी, मटर पनीर की सब्जी, राइता और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 45 मिनिट

Matar Parantha video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (6553 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (44)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

samta jain
thankx apki recpie mujhe achi lagi
amit kathait
bahut bahut dhanyawad madam
maine apki di gayi recpie se paratha banaya bahut teasty bane
trhanks to u once again
Sachin
Nice recipe nisha ji
Poonam Shahi
MAM Thanks for teaching us
anjali
it is very good recpie
Kakul Mohanty
Nisha Ji Maine Matar ke paranthe aur Momo dono try kiye . Paranthe ache baane Momo itne ache nahi baane doosri baar banane se sayad ache baanege. Mere husband bahut hi khush hue . Bahut Bahut Dhanayavad.
Ek sujhao tha aapka introduction bhi agar blog mai hota toh hame khushi hoti.

निशा: काकुल, धन्यवाद.
garima sharma
how make to good parantha plz tell me...........
dr. neha swami
it really tastes delicious
sarita
vastav me matter ka paratha acch laga
sangeeta
its very good for me. because i am very worry about making food but today when i read this dishes then i am very happy thanks google
anu kaushik
Nisha ji, Mein Mattar ko ubalne ke jagah peees kar fry karti hoon, aur usse me namak mirch etc dalti hoon. that will not be wet.
निशा; अनु इस तरह भी परांठे अच्छे बनेंगे.
jyoti
i made it and its taste is very good
Ak
I made this and the stuffing tasted great, but it was too wet so the paratha would not roll properly. How do I make it drier next time?
Anamika
hmmmmm wowwww, bahot achhi hai aapki ye recipe. nisha ji maine bahot logo se janna chaha ki papad kaise banaye par kisi se pata nai chala mera shauk hai ki main khud se padad banau.....par kaise?....plzzz likhiye na,,, time nikalkar bahot meharbani hogi...maine kai baar likha bhi hai aapko....