घेवर बनाइये – Ghevar Recipe

सावन और राखी के त्यौहार की विशेष मिठाई घेवर (Ghevar Sweet) है. हम तो अपने देश में है इसलिये हमें घेवर आसानी से मिल जाता है, लेकिन जो देश से बाहर है, उन्हें घेवर मुश्किल से मिलता है घेवर आप घर पर भी बना सकते है, दिखने में एसा लगता है कि इसे बनाना मुश्किल होगा लेकिन है बड़ा आसान. आईये हम आज घेवर बनायें
आपने बाजार में घेवर बनते देखा है? घेवर बनाने के लिये स्पेशल कढ़ाई प्रयोग में लाई जाती है जिसका तला समतल होता है, जो करीब 12 इंच गहराई और 5-6 इंच चौड़ाई की होती है. बाजार में घेवर बनाने के लिये तो समतल तले की बड़ी कढ़ाई होती है और उसमें छ्ह इंच उंचे बेलनाकार गोले डाले जाते हैं, घी भरी कढाई में ये गोले पड़े रहते हैं और इन्हीं गोलों में घोल डाल कर घेवर तला जाता हैं, लेकिन अभी आप इन्हें भूल जाईये.
घेवर घर पर सामान्य भगोनी या घर की कढ़ाई में बहुत अच्छी तरह से बनाया जा सकता है.
Read - Ghevar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ghevar Sweets
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी - 50 ग्राम ( 1/4 कप)
- दूध - 50 ग्राम (1/4 कप)
- पानी - 800 ग्राम ( 4 कप)
- घी या तेल - घेवर तलने के लिये
चाशनी बनाने के लिये

- चीनी - 400 ग्राम( 2 कप)
- पानी - 200 ग्राम (1 कप)]
विधि - How to make Ghevar
मैदा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, घी को किसी बड़े बर्तन में डाल लीजिये और बर्फ डालकर हाथ से फैटिये, फैंटते फैंटते घी की जब क्रीम जैसी बन जाय तब बर्फ के टुकड़े निकाल कर हटा दीजिये और घी को एक दम चिकनी क्रीम बनने तक फैट लीजिये, अब इसमें मैदा थोड़ी थोड़ी डालते जाइये और फैटते जाइये, गाढ़ा होने पर दूध मिला दीजिये और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर खूब फैटिये, मैदा डालते जाइये, सारी मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाइये और फैटिये और चिकना गाढ़ा बैटर बना लीजिये, अब बैटर में थोड़ा थोड़ा पानी डालिये और घोल को खूब फैटिये, घोल में कोई गुठली न रहे और घोल एकदम चिकना हो जाय. घेवर बनाने के लिये घोल तैयार है. घोल की कन्सिस्टेन्सी एकदम पतली हो कि चमचे से घोल गिराने पर पतली धार से गिरे.
कढ़ाई में करीब आधा से कम ऊचाई तक घी भर कर गरम कीजिये, घी अच्छी तरह गरम होने पर यानी मैदा की कोई भी बूंद घी में गिरे तो वह तुरन्त ऊपर उठकर तैरने लगे. मैदा का घोल किसी चमचे में भर कर बहुत ही पतली धार से इस गरम घी में डालिये, घोल डालने पर घी से उठे झाग ऊपर दिखाई देने लगते हैं,
दूसरा चमचा घोल डालने के लिये 1-2 मिनिट रुकिये, घी के ऊपर झाग खतम होने दीजिये, अब फिर से दूसरा चमचा घोल भरकर बिलकुल पतली धार से घोल घी में डालिये, आप देखेंगे कि घी फिर से झाग से भर जाता है, झाग खतम करने के लिये फिर से 1-2 मिनिट रुकिये,.
आप जितना बड़ा घेवर बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतना घोल आप भगोने में डालेंगे, घोल को भगोने के बीच में डाला जाता है, यह घोल नीचे तले में जाता और तैर कर वापस ऊपर आता है और पहली परत के ऊपर पहुंच कर परत बनाता है, यदि घेवर में बीच में जगह न रहे तो आप किसी चमचे की पतली डंडी या तान से बीच से घोल हटाकर थोड़ी जगह बना सकते है इसी जगह से घोल को डालते रहिये जब तक घेवर का आकार सही न हो जाय.
जब पर्याप्त घोल डाल चुके तब गैस की फ्लेम मीडियम कर दीजिये, अब आप घेवर को मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

जब घेवर ऊपर से हल्का ब्राउन दिखने लगे तब घेवर को निकाल कर थाली में रखिये (घेवर को निकालने के लिये किसी लकड़ी या स्टील की पतली छड़, या कलछी को ऊपर से उलटा पकड़ कर उसका प्रयोग किया जा सकता है) घेवर निकाल कर जिस थाली में रख रहे हैं उसके ऊपर एक और प्लेट रख लीजिये, ताकि घेवर से निकला घी उस थाली में इकठ्ठा हो जाय, या थाली को तिरछा कर दीजिये ताकि अतिरिक्त घी थाली में नीचे की ओर निकल कर आ जाय.
सारे घेवर तल कर आप इसी तरह तैयार करके थाली में घेवर एक ऊपर एक रख लीजिये.
घेवर को मीठा करने के लिये 2 तार की चीनी की चाशनी तैयार कीजिये:
किसी बर्तन में चीनी में 1 कप पानी डाल कर गैस फ्लेम पर चाशनी बनने रखिये, उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक पकाइये, चाशनी को चम्मच से लेकर एक बूंद किसी प्लेट में गिराइये, ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, वह उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी में 2 तार बनने चाहिये, चाशनी तैयार हो गई है.
चाशनी को इतना ठंडा कीजिये कि उसे हाथ से छू सके और एक थाली लीजिये, थाली के ऊपर एक प्याली रख लीजिये, एक घेवर लेकर प्याली के ऊपर रखिये और चाशनी को चमचे से घेवर के ऊपर सारी सतह पर डालिये, चाशनी घेवर को मीठा करती हुई नीचे निकल जाती है, आपको घेवर ज्यादा या कम जैसा मीठा करना हो उसके हिसाब से चाशनी डालते जाइये. एक एक करके सारे घेवर जो आपने बनाये हैं वे मीठे कर लीजिये, अगर घेवर से चाशनी निकल रही हो तो जिस थाली में मीठे घेवर रख रहें उस थाली को तिरछा रखिये ताकि अतिरिक्त चाशनी निकल कर थाली में नीचे की ओर इकठ्ठी हो जाय, या घेवर के नीचे कोई प्लेट रख लीजिये थोड़ी ही देर में घेवर से अतिरिक्त चाशनी निकल जाती है.

ये घेवर हवा में 1 घंटे सूखने दीजिये, अब आपके मीठे घेवर तैयार हैं, आप इन्हैं अभी तो खा ही सकती हैं, और बचे हुये घेवर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, 2 सप्ताह तक कन्टेनर से घेवर निकालिये और खाइये.
घेवर के ऊपर रबड़ी और कतरे हुये सूखे मेवे लगाकर उसे और अधिक स्वादिष्ट बनाइये:
घेवर में रबड़ी और मेवा की टॉपिंग लगा देने से यह और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाता है.
रबड़ी बना लीजिये:
1 लीटर फुल क्रीम दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डालकर उबलने रख दीजिये, उबाल आने पर गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये और दूध को उबलते रहने दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते अवश्य रहें ताकि दूध तले में न लगे, दूध उबलते उबलते गाड़ा हो जाय यानी अपनी मात्रा का 1/3 रह जाय तब गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, दूध की रबड़ी घेवर पर डालने के लिये तैयार है, इस रबड़ी में 2 छोटी चम्मच चीनी डालकर हल्की सी मीठी कर दीजिये.

बादाम 10 -15 बारीक कतर कर, पिस्ते भी 10-15 बारीक कतर कर और इलाइची 4-5 छीलकर बारीक कूट कर मिला लीजिये.
घेवर के ऊपर एक परत दूध की रबड़ी की बिछाइये और ऊपर से कतरे हुये मेवे डाल दीजिये अब आप इस घेवर (Ghevar) को खाइये और बताइये कि घेवर कितना स्वादिष्ट बना है.

सामान्य घेवर को तो 2 सप्ताह तक रख सकते है लेकिन रबड़ी की टॉपिग लगे घेवर (Ghevar with Rabri Mewa Toping) को आप 2 दिन तक फ्रिज में रख कर खा सकते हैं क्यों कि रबड़ी जल्दी खराब हो जाती है इसलिये जितने घेवर 2 दिन में खाये जा सके, उतने ही घेवर पर रबड़ी की टॉपिंग कीजिये.
सुझाव:
घेवर बनाने के लिये कढ़ाई या भगोनी जो भी ले रहे हैं वह भारे तले की और गहरी होनी चाहिये, घेवर का घोल गरम घी में डालते समय वह एकदम ऊपर आता है, कम गहरा बर्तन होने से गरम घी निकल कर गैस के ऊपर आ सकता है.
कमेंट (360)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राहुल जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
I like the way you describe the receipe with clarity..it is easy to understand. Best wishes!!
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशु जी, देसी घी में इसका स्वाद बहुत अच्छा आता है.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरजू जी, आप इसमें फूड कलर का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: आर्जू जी, बैटर में फूड कलर मिला सकते हैं.
Please tell me jab me main first laddle Dalti hoon ghevar ke batter ka oil ma Wo stick kyun ho rah hai pan ma ... I tried 3-4 times but first laddle stick ho jata hai Aisa kyun plz
निशा: अंकिता जी घी का तापमान कम होने से एसा हो सकता है, घी को कढ़ाई में अच्छा गरम होने दीजिये, इसके बाद उसमें बैटर डालिये, बैटर कढ़ाई में नहीं चिपकेगा.
निशा: नीता जी, इसके लिये आप घेवर का वीडियो देख लीजिये, और घेवर बनायें आप अच्छे घेवर बना सकेंगी.
निशा: रागिनी जी, मावा में मैदा कम होने से एसा हो सकता है. आपम जिस रेसिपी का सवाल है उस पर सवाल लिखेंगे तो हमें रिप्लाई करने में आसानी होती है.
निशा: अनुपमा जी, मिल्क पाउडर से रसगुल्ला नहीं बना सकते.
निशा: अनुपमा जी, मिल्क पाउडर से रसगुल्ले नहीं बना सकते हैं, घेवर अच्छा बनाया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: AJR जी, धन्यवाद.
maine aapke method s gewar banaya ist time mai hi perfect ban gaya thank u maam. u r recipe is amazing
निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा जी, आज मैनें घेवर बनाया। बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि घेवर बिल्कुल परफेक्ट बनी। मैं और मेरे घर के सारे लोग काफी खुश हुए। लेकिन इसका निचला भाग ज्यादा मोटा नहीं बन पाया। कृपया इस संबंध में मुझे उचित सुझाव दें।
निशा: कृ्ष्णा जी, मिझे बहुत खुशी हुई आपने अच्छे घेवर बनाये हैं. ये घेवर पतले ही बनते हैं, हलवाई जो एक कढ़ाई में घेवर के मोल्ड डालकर बनाते हैं, वो घेवर थोड़े मोटे होते हैं, उसमें बड़ी कढ़ाई घी से भरी हुई और 4-5 घेवर मोल्ड तैरते रहते हैं, उसमें घेवर घर में बनाना थोड़ा मुश्किल है.
निशा: लवली जी आपने मुझे बहुत बड़ी चीज दी है, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
hello , nishaji aloo chips banane ke liye apne alum use kiyatha alum kaha pe milega plz bathadijiye tnq
Maine sari things half quantity me lekar bnaya And it's amazing Came out
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
namste madam
Madam mein aapke sabhi recipe ko you tube pe dekhte wa follow karti hoon....kal maine you tube pe gehvar ke recipe dikh aur use banaya bhi...main saare instruction follow bhi kya better patala rakaha, magar madam jab mein gehwar talne lage to wo neeche baith gaya aur sika bhi ni maida bilkul bhi ni sika........aisa kya hua mam.......aur mein jo bartan dalne ke liye liya......uska tala bhi mota tha..i m waiting for you possitive reply
regard
Manju
निशा: मंजू जी, एसा लग रहा है, कि तेल कम गरम है, घेवर तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये.
Nisha JI
I was over the moon seeing the Ghewar cooked by my wife Suman. They were very pretty to look at. But they were 'too cruncy'. Dipping in syrup as suggested by you to previous person will make a a bit soft but Sugar syrup will make them too dry and harder after sometime later. They need to be lot softer, something closer to cakes. I know that because the twonin Mujaffar Nagar in Uttar Pradesh UP is famous for Ghewars.
I think there is something missing or tobe added to make them softer.Your suggestion will make everyone 'lot happier'.
निशा: सुरेन्द्र जी, घेवर चाशनी में डालने से पहले क्रिस्पी होते हैं, लेकिन चाशनी 1-2 तार की बनाई जाती है यदि आपको ज्यादा सोफ्ट घेवर पसन्द है तब इन्हैं 1 तार वाली चाशनी में डालें और यदि आपको थोड़े क्रिस्प घेवर पसन्द हो तो घेवर को 2 तार की चाशनी से मीठा कीजिये, प्लीज ट्राई और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
Mam....mne oil me fry krne ki try kiya tha...tb dalte hi ek dam black ho rha h...ab kya kru???
निशा: अनु जी, घी बहुत अधिक गरम होने से एसा हो रहा है प्लीज गरम कीजिये बहुत ज्यादा गरम नहीं, घेवर जलने पर वे काले हो जायेंगे, प्लीज गैस को मीडियम कीजिये, और ट्राई कीजिये, आप अवश्य बनायेंगी.
मैने बहुत हलवायिओं से घेवर बनाने की बिधि पूछी मगर किसी ने भी नही बताई
आखिर में आपकी बताई हुई रेसिपी use की
बहुत बढ़िया घेवर बना
आपका बहुत बहुत धन्यबाद
निशा: सुभाष जी, मुझे खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha g kya ghewar spongy nhi bnaya ja skta ....actuly ye crunchy to bn jata hai ...but ye spongy hi jyada achha lgta hai
निशा: मंजू जी, घेवर क्रंची होता है, उसको चाशनी में डालने पर वह सोफ्ट हो जाता है,स्पंजी तो होता ही है.
Mawa ka ghewar kab tak khrab nhi hora?
निशा: सोनियां जी, घेवर पर मावा की टोपिंग करने के बाद उसे फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खाया जा सकता है.
mi bazaar se ghever lai thi usko maine freez mi rakh diya light chle jaane ghever mi paani bhar gaya ab usko kaise theek kare
निशा: रचना जी, वह नर्म हो गया है तव उसे 1-2 मिनिट माइक्रोवेव करके क्रिस्प बना सकते हैं, और ज्यादा गीला है तब तो हटाना ही होगा.