कच्चे आम की लौंजी – Raw Mango Launji recipe- Kairi ki Launji recipe

गरमी के मौसम में आम और कैरी की बहार आ जाती है. कच्चे आम से बनी खट्टी मीठी रेसीपीज सारे भारत में पसंद की जाती हैं .
गुजरात में कच्चे आम को कद्दूकस कर के आम का छुन्दा (Mango Chhunda) बनाते हैं जबकि राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कच्चे आम की लोंजी (Raw Mango Launji) बनायी जाती है. आम की लौंजी (Kairi ki Launji) का खट्टा मीठा स्वाद आपको बहुत भायेगा. बच्चों के टिफिन में परांठों के साथ आम की लौंजी (Aam ki Launji) को भी रखा जा सकता है. आईये आज आम की लौंजी बनाते हैं
Read this recipe in English - Raw Mango Launji recipe- Kairi ki Launji recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Launji
- कच्चे आम - 2
- चीनी - 1/4 कप
- तेल - 1 से 2 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- सौंफ - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 से 2 पिंच
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 2 पिंच

विधि - How to make Raw Mango Launji
आम को धोइये. आम को छीलकर गूदा निकाल लीजिये और गुठली अलग कर दीजिए. गूदे को लंबे मोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
पैन गरम कीजिए. इसमें तेल डाल दीजिये. गरम तेल में हींग, जीरा और सौंफ डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. फिर हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भूनने के बाद, कटे हुये आम, नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. सारे मसालों को मिलाते हुए थोड़ा सा भून लीजिए.
इसमें आधा कप पानी डालिये और ढककर आम के टुकड़े नरम होने तक पकने दीजिये. 3 से 4 मिनिट बाद, इन्हें चैक कीजिए. आम के टुकड़े नरम है, तो इसमें चीनी और गरम मसाला डालकर मिला दीजिये. लौंजी को धीमी गैस पर खुले ही गाड़ा होने तक पकने दीजिये. इसे गाढ़ा होने में तकरीबन 5 मिनिट लग जाते हैं.आम की लौंजी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.
कच्चे आम की खट्टी मीठी लौंजी को प्याले में निकालिये, अपने खाने में पूरी परांठो, नान के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
आपको गुड़ पसंद हैं, तो चीनी की जगह गुड़ का उपयोग कर सकते हैं.
Raw Mango Launji Recipe in Hindi
कमेंट (53)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Plese mere ko ammia ki koi aur respies btado methi ho
निशा: कच्चे आम की चटनी बनती है, कच्चे आम की कढ़ी बनती है और अचार तो बनता ही है.
I am so thankful to u that u have added this recipe,I made it n its turned out so gud as delisious as it is looking in this pic.My mother was not knowing how to make it,but i had tasted it somewhere in my childhood and after that I was searching the same taste ,now I found the same taste and that too made by me only and in my own home.
once again thank you
निशा: राधिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
it was made it yummy i tried it as according to your way... thanks for yummy n quick recipe... i think in my mind should i used brown sugar instead of white...
regards
Reena Sachdev
निशा: रीना, जी बना सकते हैं, लेकिन आंवले में थोड़ा कसेला पन होता है, अगर आप उसे पसन्द करती हैं तो आंवले की लोंजी आप अवश्य पसन्द करेंगी, आप थोड़ी सी बना कर देखिये और बताइये कि आंवले की लोंजी कैसी बनी.
निशा: मधु इसे फ्रिज में रख कर एक सप्ताह तक खा सकते हैं.
निशा: नीतिमा, आप सरसों का तेल ले सकती हैं, गुड़ का बूरा भी डाला जा सकता है, और छोटी या बड़ी कैसी भी सोंफ डाली जा सकती है.
निशा: सुरुचि, अगर वह हल्के ही पके हैं और उनका पल्प काटा जा सकता है, तब आप उनकी लोंजी बना सकते हैं.
निशा: संध्या, वो आम की लजी ही थी, हमने गुठली निकाल दी है. तेल आप सरसों या रिफाइन्ड कोई भी प्रयोग में लाइये.
निशा: धन्यवाद Nids
we make launji with jaggery and also put a bit of kalonji in the baghaar.
this is usually prepared in rajasthani households during sheetalaashtmi.
i must admit though that i am a regular on your site.i have learned so much more reciepies to cook since i cook without onion and garlic too.