कुरकुरे चना मसाला - Chana Kurkure Namkeen – Chana Khokhle Namkeen Recipe

📅 14 मई 2009 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 73 कमेंट ★ 4.3 (4740)

Chana Kurkure Namkeen

क्या आपने खोखले चने खाये हैं? खोखले चना नमकीन (Chana Khokhle Namkeen) बेहद कुरकुरे और स्वाद में लाजवाब होते हैं. बचपन में तो हमारे यहां चना खोखले कुरकुरे (Chana Khoklha Kurkure Namkeen ) अक्सर बना करते थे. आइये आज हम नमकीन कुरकुरे चना मसाला (Kurkure Chana Masala Namkeen) बनायें.

Read - Chana Kurkure Namkeen – Chana Khokhle Namkeen Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Kurkure Namkeen

  • काबुली चना - 200 ग्राम (एक कप)
  • तेल - चने तलने के लिये

चने के लिये मसाला

  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च -  1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच

विधि - How to make Chana Kurkure Namkeen

काबुली चने धोइये, और 5-6 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.

चने से अतिरिक्त  पानी निकालिये, चने धोइये और कुकर मे डालिये, 1 कप पानी मिलाइये और उबालने के लिये गैस फ्लेम पर रखिये.कुकर में जैसे ही प्रेशर बनने लगे और सीटी आ जाय गैस बन्द कर दीजिये ताकि चने पूरी तरह से नरम न होकर हल्के नरम हो जायें.  कुकर खुलने का इन्तजार नहीं करेंगे, 3 मिनिट बाद चने निकाल कर चलनी में रखिये, सारा पानी निकल जाने दीजिये.

उबले हुये चने मोटे साफ कपड़े पर डाल कर 2-3 घंटे तक छाया में रहने दीजिये ताकि इनका अतिरिक्त पानी सूख हो जाय.

मोटे तले की कढ़ाई में  तेल डाल कर गरम कीजिये, अच्छे गरम तेल में इतने चने डालिये कि चने तेल में डुबे रहें और जैसे ही चने थोड़े सिक जायं, गैस मध्यम कर लीजिये, चने को करछी से थोड़ी देर देर में चलाइये, 3-4 मिनिट में चने हल्के होकर तेल के ऊपर तैरने लगेगे़.  थोड़ी देर में सारे चने तेल के ऊपर तैर रहे होंगे,  इन चनों को अभी ब्राउन होने में थोड़ा और समय लगना हैं, चनों को ब्राउन और कुरकुरे होने तक तलिये.  तले हुये चने निकाल कर चलनी में रखिये, जिसके नीचे प्लेट या थाली रखी हो(चनों से निकाल हुआ अतिरिक्त तेल थाली में इकठ्ठा हो जायेगा). सारे चने इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

चनों को इस तरह से भिगोया जाता है तो पानी सोखने के कारण ये आकार में बड़े हो जाते है, जब इन्हें उबाल कर तला जाता है  तो इनका आकार तो वही रहता है लेकिन पानी उड़ जाने के कारण अन्दर से खोखले जैसे हो जाते है जो बेहद कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं.  इन्हें चना खोखला नमकीन (Khokhle Chana Namkeen) भी कहा जाता है.

तलने के बाद इन कुरकुरे चनों में दिये गये मसाले को बारीक पीस कर मिलाइये.  लीजिये कुरकुरे चना मसाला (Kurkure Chana Masala Namkeen)  तैयार है.  कुरकुरे चना मसाला एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे, 2 महिने तक, कुरकुरे चना मसाला कन्टेनर से निकालिये और गरमा गरम चाय के साथ खाइये.

Chana Kurkure Namkeen – Chana Khokhle Namkeen Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (4740 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (73)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Triund
बहुत बहुत ध्यवाद्, निशा मधुलिका जी। मैं चना दाल के नमकीन बनाने की विधि ढूंढ़ रहा था। वैसे तो चना दाल को मैने दो दिन भिगो कर रखे हैं परन्तु ये पता नहीं था की उनको उबालना भी पड़ेगा। तो इस जानकारी के लिए आपका बहुत धन्यवाद्।
NishaMadhulika
Triund जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Rinku
Nisha g good morning aapki kurkure chana masala recipie bahoot achchhi hai agar kabuli chane zyada boil ho jaye to kya kare plz bataiye thanks
NishaMadhulika
Rinku , आप इन्हें भी बना कर देख सकते हैं.
KALPANA Shah
I want rosted chane kurkure how much time I have to soak it and which procedure to follow.

निशा: कल्पना जी, रेसिपी में दी हुई विधि अनुसार इसे बनाएं आप बहुत अच्छे से इन्हें बना सकेंगी.
Vaishali
Instead of deep frying can we make these in oven ?

निशा: वैशाली जी, ये तलने के बजाय ओवन में रोस्ट भी किये जा सकते हैं. मैं जल्दी ही इन्हें रोस्ट करने का वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी
Mamta
Ma,am plz tell me how to make daal ka madala at home
निशा: ममता जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
anuradha
this recipe is very tasty and thanks for all recipe

निशा: अनुराधा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
जाधव नानासाहेब
एअर फ्रायर मे फ्राय कीया तो चलेगा मॅम
sneha
Nisha g I tried your lots of recipe, all are very good, but in chana kurkure masala while I was frying chana they started to sprinkle from kadai resulting Lots of oil was out kadai I also got little injured due to hot oil. Please tell precautions for this.
Thank you so much.
Regards sneha
mohini
madam ye chana ka masala bad me niche rahata hai aur chana fika lagata to chana ubalte samay nakak aur mirch pawder dala to chalega kya aur ye oven me rost kar sakte hai kya
pooja rohit singal

yah bhut hi acchi recepie h.. aapki sabhi recepie bhut acchi hoti h.. pr is chna masala me ky hum chne ko boil hone k bad cornflor ka  ghol krk tal sakte h ky..pls give me reply


निशा: पूजा जी, इसमें कार्न फ्लोर के घोल की आवश्यकता नहीं हैं, ये चने तो एसे ही कुरकुरे बनते हैं.
shona Chandel

Thanku mam for channa recipe


 


 

Vidya
Thank u for this receipe. I really wants this receipe.
Keerti
Mam,Mene aapki receipe try ki but kuch chane tale m hi rah Gaye and jal Gaye ..aisa q hua ?
Plz give me suggestion ASAP ..
निशा: कीर्ती जी, चने या दाल निकालने के लिये, गहरी कलछी आती है, इससे चने निकालें, बड़ी आसानी से सारे चने निकल जाते हैं, प्रोपर इक्विपमेन्ट यूज करने से एसा नहीं होगा.
vaishali
madam ...ring pakoda recipe nahi mil rahi
निशा: वैशाली जी, ये पकोड़े प्याज के रिंग काट कर बनाई जाती है, ये वेबसाइट पर नहीं है.
vaishali
good recipes
sonal sharma
mam,your all recipe is reaily very nice....and the way u explain its allso awesome.........thanks a lot mam.......

निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
KAVITA
hello nishaji, chane bahut kurkure bane lekin ander se fikke lag rahe hai to kay next time chnne boil karne ke time usme namak daal kar boil karke bana skte hai kay

निशा: कविता जी हां चने को नमक डालकर उबाला जा सकता है.
josna bharambe
hi mam kya ye chana & chana rost same receipe hai
निशा: जोसना जी, ये चने तल कर बनाये गये हैं, जबकि रोस्टेड चना, उन्हैं रेत या नमक में भून कर बनाया जाता है.
ramsharma
निशा जी आप द्वारा बताये अनुसार हमने कुरकुरे चने बनाये बहुत ही कुरकुरे और सॉफ्ट बने इस ज्ञान के लिए आप बधाई के पात्र हैं
।क्या हम convection mode पर रोस्ट कर सकते हैं? यदि हाँ तो please विधि अवश्य बताएं ।
Anushree Rathore
निशाजी हेल्‍लो।
नीशाजी हेल्‍लो मुझे आपकी बेव साईट बहुत अच्‍छी लगती है और दिन में ण्‍क बार मै इसे विजिट जरूर करती हूं। इससे मैनै बहुत कुछ बनाना सिखा है। पर जब मैने ये चने बनाये तो वो पहले तो अच्‍छे कुरकुरे हो गए लेकिन बाद में वापस गिले हो गए। दो बार बनाए और दोनो बार ऐसा ही हुआ। प्‍लीज बताए कि ऐसा क्‍यों हो रहा है।
निशा: अनुश्री, चने अन्दर तक सिके न होने से एसा हो सकता है, चनों को थोड़ा और सिकने दीजिये, वो कुरकुरे ही रहेंगे.
shilpi agrawal
made chana kurkure today...turned out to be perfect !! thanks for your yummy recipes !!
निशा: शिल्पी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
falguni raval
is chane ki jagah ham koi aur chane le sakte hai kya nisha mam?
निशा: फालगुनी जी इस रैसिपी के लिये ये चने ही लिये जाते हैं.
madhavi
did not mention abouttiming of addition of ingredients. please mention the same. any it should be at the end!
priyanka shukla
mam your recipi is so tasty but mam kya ham ise talne ke liye rifaind use kar sakte hai plzzz reply mam thanks good night
निशा: प्रियंका, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
janardhana.s
very nice good ur interest of teaching is very nice good
निशा: जनार्धन, बहुत बहुत धन्यवाद.
mani
I have become a big fan of yours after seeing your recipe of kurkure chana masala. I will definitely try this at home.
निशा: मनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ramesh
i want know about hindi font, i.e ki aap hindi main likhane ke liye kis hindi font to use karte ho bcoz when i copy & paste hindi matter not display in correct language or not readable.
plz know me about hindi font name.
निशा: रमेश, कैफे हिन्दी टाइपिंग टूल में काम करती हूँ, आप ये साफ्टवेयर मेरी वेवसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, सर्च बटन पर How to type in hind लिखकर सर्च कीजिये, आप इसके बारे में डिटेल जान सकेंगे.
Mrs.nitima
thanks you so much , thanks, you are so so sweet

Mrs. Nitima
Hello Mam,
The video is only related to fry the chana's remember i was asking the video for roasted the chana's, pls ans

निशा: मैं कोशिश करूंगी.
mrs. nitima
mam please upload the video of roasted chana
thnks...
निशा: नीतिमा जी रैसिपी का वीडियो तो पहले से ही दिया गया है.