कद्दू का हलवा - Kaddu Ka Halwa – Butternut Squash Halva Recipe

खाना खाने के बाद मन करता है कि थोड़ा मीठा हो जाये. कद्दू की सब्जी अधिकांश लोगो को पसंद नहीं आती लेकिन अगर कद्दू का हलवा बनाया जाय तो इसे सभी पसन्द करते हैं. तो आइये फिर बनाना शुरू करें कद्दू का हलवा.
कद्दू का हलवा बनाने के लिये कद्दू एकदम पका होना चाहिये. आप कच्चे कद्दू का हलवा भी बना सकते हैं लेकिन पका कद्दू मिठास लिये हुये होता है जो हलवे के लिये अधिक उपयुक्त होता है.
Read - Kaddu Ka Halwa – Butternut Squash Halva Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu Halwa
- कद्दू - 500 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- घी - 1/4 कप
- दूध - 1/4 कप
- चीनी - 1/2 कप
- मावा - 1/2 कप
- बादाम - 6-7
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4 (पाउडर)
- पिस्ते - 6-7
विधि - How to make Kaddu Halwa

कढ़ाही में कसा हुआ कद्दू और दूध डालिए और दोनों को चलाकर 5 मिनिट के लिए ढककर इसे उबलने दीजिए. 5 मिनिट बाद, इसे चैक कीजिए.
कद्दू के नरम होने के बाद, इसमें चीनी डालकर मिलाइये. इसे 2 मिनिट के लिए फिर से ढक दीजिए.2 मिनिट बाद कद्दू को चैक कीजिए. आप देखेंगे कि इसमें चीनी घुल गई है और कद्दू का रस भी निकल आया है. चमचे से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये कद्दू से रस खतम होने तक इसे खुला ही पकाइए.
इसी बीच बादाम और पिस्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. मावा को भी बारीक तोड़ लीजिए.
कद्दू से रस जल जाने के बाद, इसमें 1 चमचा घी डालकर इसे भून लीजिए. फिर इसमें मावा मिला लीजिए और इनको 3 से 4 मिनिट लगातार चमचे से चलाते हुए भून लीजिए. बाद में, हलवे में बादाम और किशमिश डालकर मिला दीजिये. हलवे के गाढ़े होने पर इसमें इलाइची पाउडर मिला दीजिए.
कद्दू का हलवा बनकर तैयार हो गया है. कद्दू के हलवा को प्याले में निकालिये. कतरे हुये पिस्ते और बादाम को हलवे के ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम कद्दू का हलवा परोसिये और खाइये.
4 सदस्यों के लिये पर्याप्त
सुझाव
- दूध डालने से कद्दू के तले पर लगने का डर नही होता.
- मावा की जगह कन्डेन्सड मिल्क का उपयोग भी कर सकते हैं.
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनी जी, वैसे कद्दू से दूध तो फटता नहीं हैं, कद्दू अच्छा न हो या कड़वा हो तो ऎसा हो सकता है. आप कद्दू को डालते समय कलछी से लगातार दूध को चलाते रहें जब तक उसमें उबाल न आ जाए.
निशा: शमशुद्दीन, कद्दू को कद्दू कस कर के ही दूध में डाल कर उबालें.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, मावा से हलवा में अच्छा स्वाद आता है, इसकी जगह कन्डेन्स्ड मिल्क का यूज किया जा सकता है.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मुझे cooking का शोंक है। मैंने कई बार आपकी recepies पड़ी। आज कददू का हलवा बनाया।पहले भी बनाते थे लकिन कस के नहीं । कसने से बहुत अच्छा बना।मने amla candy , बंगाली रसगुला भी बनाया। आपकी इस support से हम बचों के लिए nutritious dishes बनाते है । आप बहुत बहुत धन्यवाद।
निशा: दीपा जी, मावा से हलवा में अच्छा स्वाद आता है, इसकी जगह कन्डेन्स्ड मिल्क का यूज किया जा सकता है.
निशा: अमित इसमें स्पेशल कुछ भी नहीं किया है, ये नेचुरल जो कलर है वही है.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, आप इसमें मावा की जगह कन्डेन्स्ड मिल्क यूज कर सकती हैं.
निशा: राशि जी, बंगाली रसगुल्ले बनाने के लिये ताजा नरम छैना चाहिये होता है, इसके लिये दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध भी लिया जा सकता है,अगर ये दूध नहीं मिल पा रहे है तो अमूल का फुल क्रीम दूध लीजिये, और वीडियो देखकर कोशिश कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप ये रसगुल्ले अच्छे बना लेंगी.
If we not used mawa on that halwa will be their any change in the taste..actually SOMETIMES mawa isnt available at home.
निशा: अनु, मुझे आप बच्चों से बहुत प्यार भरे कमेन्ट मिलते हैं वे मेरे लिये बहुत बड़ी चीज है, आपको मेरा भी बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: जी हां, पके पपीते का हलवा भी बनता है,
mene apke kaddu ke halwe ki bidhi padi..main aapse yeh puchna chahti hun ki kya bina mava dale halwa nehi ban payga..
निशा: नीतू, बिना मावा के हलवा बन तो जायेगा, लेकिन हलवा उतना स्वादिष्ट नहीं बनेगा.
निशा: दिनेश आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन मुझे ये जानकर बहुत खुशी हुई, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरजू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
R
निशा: सिमरन, कन्डेन्स्ड मिल्क भी मावा की ही तरह मिलाना है, लेकिन कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी आधी मात्रा में रहती है, आप 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क डाल रहे हैं, तब हलवा में 100 ग्राम चीनी डाली जा चुकी है,हलवा में और चीनी आवश्यकतानुसार डाल कर हलवा तैयार कर लीजिये, धन्यवाद.
.
निशा: नीतिमा, मावा के बिना हलवा का स्वाद चेन्ज होगा ही.