चटपटे पानी पकौड़े - दाल से बने Spicy Pani Pakora Recipe

चटपटे पानी के साथ वड़े का स्वाद देते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं पानी वड़ा. इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं. फूले-फूले वड़े, गोल गप्पे के चटपटे पानी साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. ये काफी कम समय में बन जाते हैं और इन्हें आप त्यौहार के बाद मेहमानों और घर वालों को परोस सकते हैं. इस होली के त्यौहार के बाद आप इन्हें बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.
पानी वड़ा के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Pani Vada
उरद - Black Gram (Split) - ½ कप (100 ग्राम)
मूंग - Green Gram (Split) - ½ कप (100 ग्राम)
हरी मिर्च - Green Chilli - 2
अदरक - Ginger - 1 इंच, कटे हुए
नमक - Salt - ¾ छोटी चम्मच
पानी के लिए For Spicy Pani
हरी मिर्च - Green Chilli - 2
अदरक - Ginger - 1 इंच, कटा हुआ
हरा धनिया - Coriander Leaves - ½ कप, कटे हुए
पुदीना - Mint Leaves - ⅓ कप
काला नमक - Black Salt - 1.5 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर - Cumin Powder - 1.5 छोटी चम्मच
काली मिर्च - Black Pepper - ½ छोटी चम्मच, कुटी हुई
लाल मिर्च - Red Chilli - ½ छोटी चम्मच
हींग - Asafoetida - ¼ छोटी चम्मच
नमक - Salt - ½ छोटी चम्मच
नींबू - Lemon - 2, मीडियम
हरा धनिया - Coriander Leaves - 2-3 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ
पुदीना - Mint Leaves - 1 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ
बैटर बनाने की विधि Process of making the Batter
½ कप उरद की दाल और ½ कप मूंग की दाल को अच्छे से धो कर 2 घंटे पानी में भिगो कर पानी हटा दीजिए. अब मिक्सर जार में दोनों दाल, 2 हरी मिर्च, 1 इंच कटा हुआ अदरक, ¾ छोटी चम्मच नमक और 1.5 बड़े चम्मच पानी डालिए. इन्हें दरदरा पीस कर बाउल में निकाल लीजिए.
अब दाल को लगातार चम्मच की मदद से 5-6 मिनट फैंटिए. समय पूरा होने पर इसे पानी में डाल कर देखिए ये तैरने लगेगी. इस तरह वड़े के लिए बैटर बनकर तैयार हो जाएगा, इसे ढक कर रख दीजिए.
वड़े के लिए मसाला पानी बनाने की विधि Process of making Masala Water for Vada
मिक्सर जार में 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, ½ कप हरा धनिया, ⅓ कप पुदीना, 1.5 छोटी चम्मच काला नमक, 1.5 छोटी चम्मच भुना जीरा, ½ छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च, ¼ छोटी चम्मच हींग, ½ छोटी चम्मच नमक और 2-3 बड़े चम्मच पानी डालिए.
इन्हें बारीक पीस कर एक बड़े बाउल में निकाल लीजिए. अब इसमें 1 लीटर पानी डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें 2 नींबू का रस, 2-3 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया और 1 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ पुदीना डालिए. इन्हें अच्छे से मिलाएं, वड़े के लिए मसाला पानी बनकर तैयार हो जाएगा.
वड़े तलने की विधि Process of frying the Vada
कढ़ाही में तेल गरम कीजिए, तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए और फ्लेम मीडियम-हाई होनी चाहिए. हाथ को घीला कर थोड़ा बैटर उठा कर गरम तेल में गोल करते हुए डालिए. इन्हें पलट-पलट कर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए. तल जाने पर इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह तल लीजिए.
एक बारी के वड़े तलने के बाद इन्हें मसाला पानी में डाल दीजिए, बाकी भी तल कर पानी में डाल दीजिए. इन्हें अच्छे से डुबा कर ढक कर आधा घंटे के लिए रख दीजिए, साथ ही बीच में एक दो बारी चला भी दीजिए. समय पूरा होने पर इसे प्लेट या कटोरी में परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
दाल को दरदरा पीसने के बाद इसे 5-6 मिनट फैंटिए.
इन्हें आप फ्रिज में रख कर 3 दिन तक खा सकते हैं.
तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए और फ्लेम मीडियम-हाई होनी चाहिए.
अगर सूखे वड़े बचे हों तो इन्हें दही वड़े के रूप में परोस सकते हैं.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।