खस्ता मसाला चकली Instant Masala Chakli Recipe

बिना घी तेल इस्तेमाल करे आज हम बनाने जा रहे हैं मैदा की चकली. इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाएँगे. इनकी शेल्फ लाइफ भी बहुत ज़्यादा होती है, आप इन्हें एक बारी बना कर रख लें फिर कई दिन तक इनका आनंद ले सकते हैं. तो आप भी इस आसान विधि के साथ मैदा की चकली बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.
मैदा की चकली के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Refined Flour Chakli
मैदा - Refined Flour - 1 कप (130 ग्राम)
तिल - Sesame seeds - 1 छोटी चम्मच
जीरा - Cumin seeds - 1/2 छोटी चम्मच
अजवाइन - Carom seeds - 1/2 छोटी चम्मच
काली मिर्च - Black pepper - 1/2 छोटी चम्म्च, कुटी हुई
नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच
तेल तलने के लिए - Oil for frying
डो बनाने की विधि Process of making the Dough
एक कपडा बिछा कर इसमें 1 कप मैदा डाल कर कपडे से उसे बंद कर दीजिए. फिर इसे एक स्टील के बाउल में रख दीजिए. कुकर में थोडा पानी डाल कर उसमें ढक्कन रख कर बाउल को उस पर रख दीजिए. अब कुकर को बंद करके तेज़ फ्लेम पर एक सीटी आने तक इसे पकाएं. सीटी आने पर फ्लेम को एकदम धीमा करके इसे 15 मिनट तक लो फ्लेम पर पकाएं.
समय पूरा होने पर फ्लेम बंद करके कुकर का प्रेशर निकाल कर बाउल को बाहर निकाल कर ठंडा कीजिए. फिर कपडा निकाल कर मैदा को कपडे से ढके हुए ही बेलन से हल्का कूटिए. मैदा को छान कर बाउल में निकाल लीजिए.
अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक, 1/2 छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च, 1/2 छोटी चम्मच अजवाइन (मसल कर), 1/2 छोटी चम्मच जीरा और 1 छोटी चम्मच तिल डालिए. सबको अच्छे से मिला कर थोडा-थोडा पानी डाल कर मुलायम आटा गूंधिए.
चकली बनाने की विधि Process of making Chakli
चकली बनाने की मशीन को लीजिए और डो को हल्का मसल कर इसके दो हिस्से करके लम्बाई में बढाते हुए मशीन में डालिए. प्लेट पर तेल लगाकर ग्रीस कीजिए, फिर मशीन को बंद करके प्लेट पर गोल करते हुए चकली बनाएं.
कढाही में तेल गरम कीजिए, तेल मीडियम से थोडा ज़्यादा गरम होना चाहिए और फ्लेम मीडियम होनी चाहिए. गरम तेल में चकली तलने के डाल कर हल्का भूरा होने तक तलिए. फिर पलट-पलट कर इन्हें हल्का ब्राउन होने तक तलिए. फिर इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह तल लीजिए. मैदा की चकली इस तरह बनकर तैयार हो जाएँगी, इन्हें परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
डो को परांठे जैसा मुलायम गूंधना है.
तलते समय तेल मीडियम से थोडा ज़्यादा गरम होना चाहिए.
चकली के ठंडा होने पर किसी भी कंटेनर में भरकर रखिए. इसे आप महिने भर तक रख कर खा सकते हैं.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।