तिल गुड़ बेसन के दानेदार लड्डू Sesame Seeds Jaggery Gram Flour Ladoo

📅 12 मार्च 2022 👁 41.9 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

सर्दी के मौसम में मीठा खाने का बहुत मन होता है.  इसलिए आज हम बनाने जा रहे हैं तिल गुड़ और बेसन से बने दानेदार लड्डू.  इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं.  तो इस सर्दी के मौसम में आप भी ये लड्डू बना कर अपने परिवार के साथ इनके मीठे स्वाद का आनंद लीजिए.

तिल गुड़ बेसन लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Til-Gud-Besan Ladoo

तिल - Sesame Seeds - 1 कप (140 ग्राम)

गुड़ - Jaggery - 1 कप (250 ग्राम)

घी - Desi Ghee - ½ कप (100 ग्राम)

बेसन - Gram Flour - 1 कप (125 ग्राम)

इलायची - Cardamom - 6-7 दरदरी कुटी हुई

तिल और बेसन भूनने की विधि Process of roasting Sesame Seeds and Gram Flour

कढ़ाही को गरम करके इसमें 1 कप सफेद तिल डाल कर हल्का रंग बदलने तक मीडियम-हाई फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनिए.  भुन जाने पर इन्हें निकाल लीजिए, फिर कढ़ाही को साफ करके इसमें 6-7 बड़े चम्मच घी डाल कर पिघलाएं.  पिघल जाने पर इसमें 1 कप बेसन डाल कर लो-मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनिए.  अगर ये सूखा लगे तो 1 चम्मच घी और डाल सकते हैं.

भुन जाने पर फ्लेम बंद करके इसे थोड़ी देर तक चलाते रहिए क्योंकी कढ़ाही नीचे से गरम होगी.  फिर कढ़ाही को उतार कर बेसन को ठंडा होने दीजिए.

गुड़ का सिरप बनाने की विधि Process of making Jaggery Syrup

कढ़ाही में 1 कप गुड़ बारीक तोड़ कर और 2 बड़े चम्मच पानी डालिए.  अब मीडियम-हाई फ्लेम पर लगातार चलाते हुए गुड़ के पिघलने तक पकाएं.  झाग आने पर फ्लेम एकदम लो करके एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लेकर गुड़ के सिरप को पानी में डालिए.  इसे निकाल कर देखिए, ये खिंच रहा होगा और सौफ्ट होगा मतलब ये पका नहीं है.  अब धीमी फ्लेम पर लगातार चलाते हुए इसे 1 मिनट पकाएं.  समय पूरा होने पर इसे वापस पानी में थोड़ा डाल कर देखिए.  गुड़ टूटने लगे तो गैस बंद कर दीजिए, गुड़ का सिरप बनकर तैयार हो जाएगा.

लड्डू के लिए मिश्रन बनाने की विधि Process of making Mixture for Ladoo

भुने हुए बेसन की कढ़ाही में गुड़ का सिरप और भुने हुए तिल (थोड़े तिल बचा लेने हैं, लगभग 2 बड़े चम्मच) डालिए.  इन्हें अच्छे से मिला कर ठंडा कीजिए.  मिश्रन के हल्का कड़क होने पर इसे मिक्सर जार में डाल कर बारीक पीसिए.  पिसे हुए मिश्रन को बाउल में निकाल कर इसमें बचे हुए साबुत तिल और 6-7 इलायची दरदरी कुटी हुई डालिए.  सबको अच्छे से मिलाएं, लड्डू के लिए मिश्रन बनकर तैयार हो जाएगा.

लड्डू बनाने की विधि Process of making Ladoo

मिश्रन बनने पर जितने बड़े या छोटे लड्डू बनाना चाहें उतना मिश्रन लेकर लड्डू को बांधिए.  इस तरह तिल गुड़ बेसन के दरदरे लड्डू बनकर तैयार हो जाएँगे.  इन्हें कंटेनर में रखिए और अपने परिवार के साथ इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

तिल को बिल्कुल भी ज़्यादा नहीं भूनना है, जैसे ही ये हल्के फूल जाएं और इनका रंग बदल जाए इन्हें निकाल लीजिए.

बेसन को लो-मीडियम फ्लेम पर भूनना है, बहुत ज़्यादा डार्क नहीं करना है.

गुड़ की चाशनी बनाते समय गुड़ को पिघला कर झाग आने के बाद इसे चेक करना शुरु कर दीजिए.  जैसे ही टूटने लगे चाशनी बनकर तैयार हो जाएगी.

इन लड्डूओं को 6 महीने तक रख कर खा सकते हैं.

तिल गुड़ बेसन के दानेदार लड्डू Sesame Seeds Jaggery Gram Flour Ladoo

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।