बेसन की दानेदार सॉफ्ट बर्फी Soft Besan Barfi Recipe

कुछ खास अवसरों के लिए आज हम बनाने जा रहे हैं बेसन की खास बर्फी.  ये एकदम दानेदार और स्वादिष्ट बरफी है.  इसे खाकर आपको ऐसा लगेगा की आप सोन हल्वा खा रहे हैं.  इसे बनाना काफी आसान है और इसे आप एक बार खाएँगे तो बार-बार खाना पसंद करेंगे.  तो अपने परिवार के खास मौके पर आप भी बेसन की दानेदार बर्फी बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.

 

बेसन की सॉफ्ट दानेदार बर्फी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Besan ki Special Burfi

 

सूजी - Semolina - ½ कप (90 ग्राम)

घी - Ghee - 160 ग्राम

बेसन - Gram Flour - 2 कप (250 ग्राम)

दूध - Milk - 2 बड़े चम्मच

खरबूजे के बीज - Muskmelon Seeds - ½ कप (60 ग्राम)

चीनी - Sugar - 1.5 कप (325 ग्राम)

छोटी इलायची - Cardamom - 8, दरदरी कुटी हुई

 

सूजी बेसन भूनने की विधि Process of roasting Semolina-Gram flour

 

पेन में ½ कप बारीक सूजी को लगातार चलाते हुए भूनिए, जैसे ही कढ़ाही गरम हो जाए फ्लेम को मीडियम कर दीजिए.  2 मिनट भूनने के बाद इसमें 160 ग्राम घी डाल कर घी को लगातार चलाते हुए पिघला लीजिए.  घी के पिघलने पर इसमें 2 कप बेसन डाल कर लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर भूनिए.

 

हल्का रंग बदलने और अच्छी खुशबू आने पर इसमें 2 बड़े चम्मच दूध को 1-1 करके बेसन को लगातार चलाते हुए डालिए.  दूध डालने के बाद 3-4 मिनट भून कर फ्लेम बंद करके पेन को अलग रख दीजिए और कढ़ाही के ठंडे होने तक इसे चलाते रहिए.

 

साथ ही दूसरी पेन में ½ कप खरबूजे की बीज डाल कर भूनिए.  इसे मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए चटकने तक भूनना है.  हल्का रंग बदलने और इनके फूलने पर फ्लेम को बंद करके इसे कुछ देर तक चलाते रहिए.  फिर इसे बाउल में निकाल लीजिए.

 

चीनी का सिरप बनाने की विधि Process of making Sugar Syrup

 

ट्रे में घी डाल कर अच्छे से इसे ग्रीस कीजिए.  अब चौड़ी पेन में 1.5 कप चीनी और ¾ कप पानी डाल कर तेज़ फ्लेम पर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए चीनी के पिघलने तक पकाएं.  चीनी के पूरी तरह घुल जाने और उबाल आने के बाद 2 मिनट पकाएं.

 

फिर इसके एक तार की चाश्नी बनने पर फ्लेम को बंद कर दीजिए.  अब इसमें 8 दरदरी कुटी इलायची डाल कर अच्छे से मिलाएं, इस तरह चीनी की चाश्नी बनकर तैयार हो जाएगी.

 

बेसन की बरफी बनाने की विधि Process of making Besan Barfi

 

भुने हुए सूजी-बेसन में चीनी का सिरप डाल कर अच्छे से मिलाएं.  ये ज़्यादा पतला हो जाएगा तो इसे हल्का गाढ़ा करने के लिए लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं.  साथ ही इसमें भुने हुए बीज (थोड़े बचा लेने हैं) डाल कर इसे लगातार चलाते हुए 5 मिनट पकाएं.

 

फिर इस मिश्रन को ग्रीस की हुई ट्रे में निकाल कर हिला कर एक जैसा कीजिए.  इसमें बचे हुए भुने बीज डाल कर गार्निश कीजिए.  चम्मच से इन्हें हल्का सा दबा कर सेट कीजिए.  अब इसे बाहर ही 1 घंटे के लिए जमने के लिए रख दीजिए.

 

समय पूरा होने पर इसपर काटने के निशान लगा दीजिए.  फिर इसे रात भर जमने के लिए रख दीजिए.  दूसरे दिन इसके पीस अलग कीजिए, बेसन की खास स्वाद वाली बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी.  इसे परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

 

सुझाव Suggestions

 

बेसन को लो-मीडियम फ्लेम पर भूनना है.

इसे पूरी तरह सेट होने के बाद बाहर ही रखकर 1 महीने तक खा सकते हैं, और फ्रिज में रखकर 2 महीने तक खा सकते हैं.

बेसन की दानेदार सॉफ्ट बर्फी Soft Besan Barfi Recipe

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं