चूरमा के लड्डू (Choorma ke Laddoo)

चूरमा के लड्डू (Churma Laddoo) राजस्थानी व्यंजन है़. बहूत ही स्वादिष्ट मिठाई है. घर में बनी हुई मिठाई का स्वाद तो आप सभी जानते हैं कितनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है. फिर आज हम चूरमा के लड्डू बनाते हैं.
Read - Choorma ke Laddoo Recipe In English
आवश्यक सामग्री
- गेहू का आटा —400 ग्राम (4 कप)
- सूजी — 100 ग्राम (1 कप)
- देशी घी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- तगार(बूरा) — 700 ग्राम
- मावा — 250 ग्राम (एक कप)
- काजू —100 ग्राम (एक कप)
- बादाम —50 ग्राम (आधा कप)
- किशमिश —50 ग्राम (आधा कप)
- इलाइची — 15- 20 छील कर पीस लीजिये
बनाने की विधि - How to make Choorma ke Laddoo

आटे और सूजी को एक बर्तन में निकाल लीजिये और आधा कप घी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. दूध की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये, गुथे आटे को घंटे भर के लिये ढककर रख दीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, आधा कप घी अपने पास बचा लीजिये, गुथे हुये आटे से उगलियों की सहायता से एक रोटी के बराबर लोई निकालें और हाथ से गोल करें और दोनों हथेलियों के बीच में रखें और दबाकर चपटा करें, इस चपटी लोई को तलने के लिये घी में डाल दीजिये. 3-4 लोइयाँ घी में एक साथ डाल कर धीमी आग पर तलें जब ये ब्राउन हो जाय तब प्लेट में निकाल कर रखें, इसी तरह सारी लोइयाँ तल ले़ और ठंडा होने दीजिये.
इन लोइयों के तोड़ कर टुकड़े करके मिक्सर या फूड प्रोसेसर में डालकर बारीक कर लें, यदि चूरमा में मोटे टुकड़े हों तो पिसे हुये चूरमे को लनी में छान लें और ज्यादा मोटे टुकड़ो को दुबारा पीस कर लीजिये.
अब बचा हुआ घी और जो घी आपके पास है सारा कढ़ाई में डाल दें और उस घी में आपके द्वारा बनाया हुआ चुरमा डाल कर धीमी आग पर भूनें. जब इसका कलर हल्का ब्राउन हो जाय और घी सुगन्ध आने लगे तब गैस से हटा दीजिये और अब इसमें मावा भून कर मिला दीजिये. इसके बाद बूरा और काजू, किशमिश, बादाम और इलाइची अच्छी तरह मिला लिजिये. लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है.
अब इस मिश्रण से एक मुठ्ठी भर कर निकालिये और दोंनों हाथों से दबा कर उसे गोल आकार दीजिये. तैयार लड्डू को प्लेट में रखते जाइये. बहुत ही सुन्दर लड्डू बनकर तैयार हो गये. ताजा ताजा चूरमा लड्डू अपने परिवार के साथ बैठकर खाइये. चूरमा लड्डू को 15-20 दिन तक रखकर खाया जा सकता है.
कमेंट (84)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
step to step
निशा: मोहित जी, हम इस पर काम कर रहे हैं जल्द ही आपको इस अनुरूप भी रेसिपी मिल सकेंगी.
क्या आप राजस्थानी कसार, चावल का मगद की भी रेसिपी लिख सकती हैं।
Plz reply
निशा: विन्नी जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: याशिका जी, आपके इस ढेर सारे प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजश्रीजी,इन्हैं आप ओयल में तल सकते हैं लेकिन लड्डू घी के ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं.
निशा: अंजना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूपा जी, धन्यवाद.
निशा: प्रतीक जी, रेसिपी में निचे की ओर लिखा रहता है कि आप इन्हैं कितने दिन तक रख कर खा सकते हैं.
निशा: कीरू जी, घी को मेल्ट करके ले लिये और चूरमा को घी डालकर हल्का सा भून लीजिये इसके बाद उसमें ड्राई फ्रूट और बूरा या पाउडर चीनी मिला लीजिए, और मिश्रण सूखा लग रहा तो इतना घी मिलायें कि मिश्रण लड्डू बांधने के लायक गीला हो जाय.
निशा: कविता जी, लड्डू घी से ज्यादा अच्छे बनते हैं.
निशा: खुशी जी, चूरमा लड्डू बिना मावा के भी बनाये जा सकते हैं, बाइन्डिंग के लिये देशी घी मिला दीजिये, और लड्डू बना लीजिये अच्छे लड्डू बनते हैं.
निशा: ऋचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jabhi main kisi recipe ke bare main sochti hu to pehle aap ki recipe dekh leti hu.. aur muze bahout help milti he.. aap ki recipes sach main bahout acchi he.. aap ki recipe method bahot eassy hoti he...
निशा: प्रियंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks,
Mam mene 1kg aatta nd 250 grm sooji li thi usme 1kg boora dalta to churma bahut meetha ho jata, mene karib 800 grm boora dala or bilkul sahi meetha hua. Pls tell the right propotion of aata nd boora mene usme mawa nahi dala tha
Gulaab ka churma kaise banaate hai
very nice rajasthani recipes
maine fist baar ye recipes etne achi banali l am very happy
निशा: मंजू जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, ये लड्डू तो बहुत अधिक है, 30 - 35 लोंग इन्हैं खा सकेंगे.
निशा: कविता जी, मेवा मिलाकर मिश्रण तैयार किया है, वह लड्डू बनाने से पहले चूरमा ही है.
Thank you once again, as you have brought back lost flavours!
निशा: बसन्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंचल जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: राजश्री जी, मैं बेसन का चूरमा बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रेमा जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.