मोटी ला व हरी मिर्च का आचार जिसे देखते ही भूख लग जाए Red-Green Chilli Pickle with Longer Shelf Life

📅 23 फरवरी 2022 👁 5.1 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

एक साल से भी ज़्यादा शेल्फ लाइफ वाला लाल और हरी मिर्च का आचार आज हम बनाने जा रहे हैं.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाता है.  इसे हम मिर्च और अदरक को मिला कर बनाएँगे.  इस आचार को हम इस तरह से बनाएँगे की मिर्च लम्बे समय तक चलेंगी.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ मोटी लाल व हरी मिर्च का आचार बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.

लाल व हरी मिर्च का मिक्स अचार के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Green and Red Chilli Mixed Pickle

हरी लाल मिर्च - Green & Red Chilli - 300 ग्राम

नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच

अदरक - Ginger - 3 (60 ग्राम)

सौंफ़ - Fennel Seeds - 2 बड़े चम्मच

मेथी दाना - Fenugreek Seeds - 1 छोटी चम्मच

अजवाइन - Carom Seeds - 1 छोटी चम्मच

काला सरसों - Black Mustard Seeds - 2 बड़े चम्मच

हल्दी - Turmeric Powder - 1 छोटी चम्मच

कशमीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1 छोटी चम्मच

नमक - Salt - 1.5 छोटी चम्मच

कलौंजी - Fennel Flower - ½ छोटी चम्मच

हींग - Asafoetida - ¼ छोटी चम्मच

सरसों का तेल - Mustard Oil - ⅓ कप (4 बड़े चम्मच)

नींबू का रस - Lemon Juice - 1 बड़े चम्मच

सिरका - White Vinegar - 1 बड़े चम्मच

लाल व हरी मिर्च का मिक्स अचार बनाने की विधि Process of making Green and Red Chilli Mixed Pickle

11 लाल और हरी मोटी मिर्च को अच्छे से धो कर धूप में सुखा लीजिए.  इन्हें छोटा-छोटा काट कर एक बाउल में रख दीजिए.  अब इस पर 1 छोटी चम्मच नमक अच्छे से सारी मिर्च पर छिड़क कर इसे ढक कर 1 घंटे के लिए धूप में रख दीजिए.

समय पूरा होने पर मिर्च से पानी अलग हो गया होगा, इन्हें छलनी में डाल कर इनका सारा पानी निकाल दीजिए.  इन्हें छलनी में ही कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए.  इस बीच अदरक के 3 पीस (60 ग्राम) को छील कर अच्छे से धो कर छोटा-पतला काट लीजिए.

अब पेन को हल्का गरम करके इसमें 2 बड़े चम्मच सौंफ, 1 छोटी चम्मच मेथी के दाने और 1 छोटी चम्मच अजवाइन डालिए.  इन्हें 1 मिनट भून कर इसमें 2 बड़े चम्मच काली सरसों डाल कर 10-15 सेकंड भून कर फ्लेम बंद कर दीजिए.  कुछ देर पेन में मसालों को चला कर प्लेट में निकाल कर ठंडा कीजिए.  पूरी तरह ठंडा हो जाने पर मिक्सर जार में इन्हें डाल कर दरदरा पीस कर निकाल लीजिए.

अब पेन में ⅓ कप सरसों के तेल को धूआं उठने तक गरम कीजिए.  फिर फ्लेम बंद करके तेल को ठंडा कीजिए.  हल्का ठंडा होने पर इसमें 1 छोटी चम्मच हल्दी, ½ छोटी चम्मच कलौंजी और ¼ छोटी चम्मच हींग डालिए.  इन्हें मिला कर हल्के गरम तेल में भुनने दीजिए.

बाउल में मिर्च, कटे हुए अदरक, 1.5 छोटी चम्मच नमक, दरदरे पिसे मसाले, 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और मसाले मिला हुआ तेल डालिए.  इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें 1 बड़े चम्मच नींबू का रस और 1 बड़े चम्मच सफेद सिरका डाल कर अच्छे से मिलाएं.

आचार को 3 दिन तक बाउल में ढक कर रख दीजिए.  3 दिन के बाद आचार बनकर तैयार हो जाएगा, इसे किसी भी कांच के कंटेनर में भर कर रखिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

आचार बनाने के बरतन और कांच का कंटेनर अच्छे से धुला हुआ और पूरी तरह सूखा होना चाहिए.

कांच का कंटेनर गरम पानी से धुला और धूप में सुखाया हुआ होना चाहिए.

खाने के लिए जब आचार निकालें तो चम्मच और हाथ दोनों साफ और सूखे होने चाहिए.

मोटी ला व हरी मिर्च का आचार जिसे देखते ही भूख लग जाए Red-Green Chilli Pickle with Longer Shelf Life

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।