बाजरे का स्वादिष्ट परांठा Pear Millets Flour-greens Paratha

📅 31 जनवरी 2022 👁 3.7 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

एक अलग स्वाद के साथ आज हम बनाने जा रहे हैं बाजरे के मसाला परांठा.  ये खस्ता होंगे और इनका स्वाद भी एकदम अलग होगा.  खाने वाले पहचान ही नहीं पाएँगे की ये बाजरे का परांठा है.  इसे बनाना काफी आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ बाजरे के ये परांठे बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

बाजरा मसाला परांठा के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Bajra Masala Paratha

आलू - Potato - 4 no (300 grams)

बाजरे का आटा  - Millet Pearl Flour - 2 Cup (250 grams)

गेहूं का आटा - Wheat Flour - ½ Cup (70 grams)

पालक - Spinach - 1 Cup, Chopped

कसूरी मेथी - Fenugreek - 1 tbsp

अदरक - Ginger - 1 tsp, grated

हरी मिर्च - Green Chilli - 2, finely chopped

लाल मिर्च - Red Chilli - ¼ tsp

हल्दी - Turmeric Powder - ½ tsp

जीरा - Cumin Seeds - ½ tsp

अजवाइन - Carom Seeds - ½ tsp

हींग - Asafoetida - 1 pinch

तिल - Sesame Seeds - 2 tbsp

नमक - Salt - ¾ tsp

हरा धनिया - Coriander Leaves - 2-3 tbsp

तेल - Oil  - 2 tsp

डो बनाने की विधि Process of making Dough

4 आलू को छील कर अच्छे से धो लीजिए.  अब एक बाउल में पानी भरकर इसमें चारों आलू ग्रेट कीजिए.  ग्रेट करने पर इन्हें पानी में ही रहने दीजिए.  अब बाउल में 2 कप बाजरे का आटा, ½ कप गेहूँ का आटा, 1 कप बारीक कटा हुआ पालक, 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (हथेली से मसल कर), 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच जीरा, ½ छोटी चम्मच अजवाइन, 1 पिंच हींग, 2 बड़े चम्मच तिल, ¾ छोटी चम्मच नमक और 2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया डालिए.

अब इसमें ग्रेट किये हुए आलू पानी में एक बारी पलट कर अच्छे से निचोड़ कर और 2 छोटी चम्मच तेल डालिए.  इन्हें अच्छे से मिलाएं, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर हल्का सख्त आटा गू़धिए.  गूंधने पर इसे ढक कर 10 मिनट के रख दीजिए.

बाजरे के परांठे बनाने की विधि Process of making Bajra Parathas

समय पूरा होने पर जितने बड़े या छोटे पराठे बनाना चाहें उतना डो तोड़ कर गोल कीजिए.  फिर दबा पेड़ा बनाएं, अब सूखे आटे में लपेट कर उंगली और अंगूठे की मदद से इसे बढ़ाएं.  वापस से सूखे आटे में लपेट कर इसे बेल लीजिए.  याद रखिए इसे ना ज़्यादा मोटा और ना ही ज़्यादा पतला बेलना है.

बेल लेने पर एक गोल बाउल लीजिए और परांठे के ऊपर रखकर इसे काट लीजिए.  इस तरह गोल परांठा बेल कर तैयार हो जाएगा.  अब तवा को गरम कीजिए, इस पर तेल डाल कर चारों ओर फैलाएं.  फिर परांठे को तवा पर डाल कर नीचे से हल्का सिकने दीजिए.

ऊपर से हल्का डार्क होने पर इसे पलट कर दूसरी ओर से भी सेकिए.  फिर थोड़ा तेल डाल कर परांठे पर फैला कर दूसरी ओर भी तेल लगा कर दोनों ओर भूरी चित्ती आने तक इसे सेकिए.  सिक जाने पर इसे उतार कर बाकी परांठे इसी तरह सेक लीजिए.  बाजरे के परांठे बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें हरी चटनी के साथ परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

डो को हल्का सा सख्त गूंधना है.

परांठे सेकते समय फ्लेम मीडियम और मीडियम-हाई रखनी है.

बाजरे का स्वादिष्ट परांठा Pear Millets Flour-greens Paratha

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।