आम का हींग वाला पारम्परिक अचार Mango Pickle with Asafoetida

गरमियों के मौसम में आम का आचार सबसे स्वादिष्ट लगता है. वैसे देखा जाए तो आम का आचार तो हर मौसम में काफी लोगों को पसंद आता है. सब्जी रोटी या दाल चावल के साथ जो आम के आचार की ये जोड़ी है वो कभी नहीं टूट सकती है. यही ध्यान में रखते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं आम का आचार. इसे बनाने की विधि बहुत ही आसान है और ये आचार को एक बार बना कर आप काफी समय तक रख कर खा सकते हैं.
आम का हींग वाला आचार के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Mango Pickle with asafoetida
कच्चे आम - Raw Mango - 2 (500 ग्राम)
नमक - Salt - 2 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - 1 छोटी चम्मच
काला नमक - Black Salt - 1 छोटी चम्मच
हींग - Asafoetida - 3/4 छोटी चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1 बड़े चम्मच
सरसों का तेल - Mustard Oil - 2 बड़े चम्मच
आम का हींग वाला आचार बनाने की विधि Process of making Mango Pickle with asafoetida
2 कच्चे आम को धो कर छीलिए. फिर इन्हें छोटा-छोटा काट लीजिए. कांच के बाउल में कटे हुए कच्चे आम और 2 बड़े चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब इन्हें 4 दिन के लिए ढक कर रख दीजिए, लेकिन याद रखिए इन्हें रोज़ाना खोल कर एक बारी चलाना ज़रूर है.
4 दिन के बाद कच्चे आम नरम हो जाएँगे. अब इन्हें एक बारी चला कर इसमें 1 छोटी चम्मच हल्दी, ¾ छोटी चम्मच हींग पाउडर, 1 छोटी चम्मच काला नमक और 1 बड़े चम्मच कशमीरी लाल मिर्च डालिए. इन्हें अच्छे से मिला लीजिए. बिना तेल वाला हींग का आचार बनकर तैयार हो जाएगा इसे 2 दिन के लिए रखिए और फिर इसे सब्जी रोटी या दाल चावल के साथ परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
लेकिन अगर आप फिर भी थोड़ा सा तेल मिलाना चाहते हैं तो तड़का पेन में 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम हो जाने पर इसे ठंडा करके आम के आचार में डालिए, ये बनकर तैयार हो जाएगा. 2 दिन रख कर फिर इसे परोस लीजिए.
सुझाव Suggestions
जब आम के आचार को बनाकर किसी कंटेनर में डालें तो उसे गरम पानी से धो कर धूप में अच्छे से सुखा लें इससे उसके अंदर की नमी सारी खत्म हो जाती है.
आम एकदम अच्छे होने चाहिए.
जिन बरतनों में आम रख रहे हैं वो सभी साफ और सूखे होने चाहिए, आचार में किसी तरह की नमी नहीं जानी चाहिए.
आचार को जब खाने के लिए निकाल रहे हों तो चम्मच और आपके हाथ साफ और सूखे होने चाहिए.
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।