हरे धनिये की चटनी – Coriander Chutney Recipe

हरे धनिये की चटनी को आप समोसे, कचोड़ी, पकोड़े दही बडा के साथ तो खाते ही हैं. यह चटनी को तो लोग रोजाना खाने के साथ खाना भी पसन्द करते हैं.
Read - Green Coriander Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coriander Chutney
- हरा धनियाँ - 100 ग्राम
- हरी मिर्च - 3-4
- गरम मसाला - एक छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक छोटी चम्मच या एक बड़े नीबू का रस
- नमक - स्वादानुसार
विधि How to make Coriander Chutney
हरे धनिये और हरी मिर्च को साफ कर धो लें और मोटा मोटा काट लें. गरम मसाला, नीबू का रस या अमचूर पाउडर और नमक मिला दें और आधी छोटी कटोरी पानी डाल कर बारीक पीस लें. लीजिये हरे धनिये की चटनी तैयार है.
यह चटनी भी फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक खाई जा सकती है.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (8746 रेटिंग)
कमेंट (94)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।