पूर्वांचल की चटपटी पालक की सकौड़ा चाट How to make Purvanchal Special Palak Sakoda Chaat

📅 30 जनवरी 2021 👁 17.5 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

पूर्वांचल में सकौड़ा चाट बहुत मशहूर है, वहां के चटपटे स्ट्रीट फूड में इसे गिना जाता है.  इस चाट को पूर्वांचल में मिट्टी के सकोड़े में परोसा जाता है इसलिए इसे सकौड़ा चाट बोलते हैं.  यह इतनी स्वादिष्ट होती है की जो चटपटा खाना नहीं भी पसंद करते हैं उन्हें भी यह बहुत पसंद आएगी.

सकौड़ा चाट Ingredients for Sakoda Chaat

पकोड़े के लिए For Pakoda

पालक - Spinach - 250 ग्राम

बेसन - Gram Flour - 1 कप

हरी मिर्च - Green Chilli - 2 बारीक कटी हुई

नमक - Salt - ½ छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - Coriander powder - 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च - Red Chilli Powder - 1/2 छोटा चम्मच

हल्दी - Turmeric - 1/4 छोटा चम्मच

गरम मसाला - Garam masala - 1/4 छोटा चम्मच

ग्रेवी के लिए For Gravy

काली मिर्च - Black Pepper - 15

लौंग - Clove - 4 

बड़ी इलाइची - Large Cardamom - 1 

इलाइची - Cardamom - 2 

दालचीनी - Cinnamon - 1/2 

जायफल - Nutmeg - 1 

टमाटर - Tomato - 2 

हरी मिर्च - Green Chilli - 1 

अदरक - Ginger - 1/2 इंच

तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच

जीरा - Cumin - 1/2 छोटा चम्मच

हींग - Asafoetida - 1  पिंच

हल्दी - Turmeric - 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - Coriander powder - 1.5 छोटे चम्मच

लाल मिर्च - Red Chilli Powder - 1.5 छोटे चम्मच

बेसन - Gram Flour - 1 छोटा चम्मच

पानी - Water - 2 कप

नमक - Salt - 1 छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर - Amchur Powder - 1/2 छोटा चम्मच

पालक पकौड़े के बैटर बनाने की विधि Process of making batter for Palak Pakoras

250 ग्राम पालक मोटी डंडियां हटाकर अच्छी तरह से धो कर बारीक काटिए.  फिर इसमें 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला डालिए.  मसाले डाल देने के बाद इसमें 1 कप बेसन आधा-आधा करके मिलाते हुए हाथों से गूंधिए.  अच्छी तरह से पालक, मसाले और बेसन बंधने तक इसे गूंधिए और ज़रूरत पड़ने पर इसमें 1-2 चम्मच पानी भी मिला सकते हैं.  

पालक पकौड़ा बनाने की विधि Process of making Palak Pakoda

कढ़ाही में तेल गरम कीजिए.  हाथों में हल्का सा तेल लगाकर थोड़ा बैटर उठा कर गोल बनाकर तलने के लिए कढ़ाही में डालें.  याद रखिए तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए और फ्लेम मीडियम होनी चाहिए.  चारों ओर से पकौड़े गोल्डन ब्राउन होने पर इन्हें निकाल दीजिए.  बाकी पकौड़े भी इसी तरह तलिए, पकौड़े बनकर तैयार हो जाएँगे.

ग्रेवी बनाने की विधि Process of making Gravy

मिक्सर जार में 4 लौंग, 2 छोटी इलाईची, ½ इंच दालचीनी, 1 बड़ी इलाईची, 15 काली मिर्च और एक चने की दाल के बराबर जायफल डाल कर दरदरा पीसिए.  साथ ही 1 हरी मिर्च, 2 टमाटर और ½ इंच अदरक के टुकड़े का पेस्ट बनाएं.  अब कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करिए.  धीमी फ्लेमे पर तेल गरम होने पर इसमें ½ छोटी चम्मच जीरा, 1 पिंच हींग, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1.5 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिए.  फ्लेम को हल्का सा तेज़ करके मसालों को भूनिए.

फिर इसमें दरदरे कुटे हुए साबुत मसाले और 1.5 छोटे चम्मच कशमीरी लाल मिर्च डाल कर तेल छोड़ने तक भूनिए.  मसाले भोनने तक एक कटोरी में 1 छोटी चम्मच बेसन और पानी मिला कर एक पतला घोल बना लीजिए.  मसालों से तेल अलग होने पर इसमें बेसन का घोल मिला कर 5 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए.  

समय पुरा होने पर इसमें 2 कप पानी, 1 छोटी चम्मच नमक या फिर स्वाद अनुसार, सब्जी में खट्टा स्वाद लाने के लिए ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर और थोड़ा हरा धनिया डाल कर इसमें उबाल आने तक इसे पकाएं.  उबाल आने पर ग्रेवी को 5-6 मिनट तक ऐसे ही उबलने दीजिए.

समय पूरा होने पर पकौड़ों को भी ग्रवी में मिला कर ढक कर 2 मिनट तक पकाइए.  पालक पकौड़े की चाट बनकर तैयार हो जाएगी, इसे एसे भी खा सकते हैं या चावल के साथ भी इसे परोस सकते हैं.

सुझाव Suggestions

पकौड़े के लिए बैटर तैयार करते वक्त पानी बहुत ध्यान से डालिएगा नहीं तो बैटर ज़्यादा पतला बन सकता है और इससे पालक पकौड़े भी सही नहीं बन पाएंगे.

पूर्वांचल की चटपटी पालक की सकौड़ा चाट How to make Purvanchal Special Palak Sakoda Chaat

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।