मक्के के आटे की कुरकुरी कुकीज । Eggless Cornmeal Cookies | Crispy Maize Flour cookies

📅 22 जनवरी 2020 👁 13.9 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

मक्के के आटे से बनी क्रिस्पी टेस्टी कुकीज़। अगर आप बच्चों को बाहर  की बिस्कुट नहीं देना चाहते तो अपने घर पर ही बनाए ये स्वादिष्ट कुकीज़।इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये स्वास्थ के लिए भी बहुत अच्छी है। तो मक्के की कुकीज़ खुद अपने घर बनाए और बेफिक्र हो कर अपने बच्चों को खिलाएं। 

आवश्यक सामग्री 

  • मक्के का आटा 1 कप (120 ग्राम) 
  • गेंहू का आटा - 1/3 कप (40 ग्राम) 
  • चीनी पाउडर - 1/2 कप (80 ग्राम) 
  • तेल - 1/2 कप से थोड़ा कम (80 ग्राम) 
  • दूध - 4 बड़ी चम्मच 
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच  
  • इलायची- 1/2 छोटी चम्मच 

विधि 

मक्के के आटे की कुकीज़ बनाने के लिए एक बर्तन में 1/2 कप से कम तेल और 1/2 कप चीनी पाउडर डाल कर अच्छे से फैंट लीजिए। चीनी तेल अच्छे से मिला लेने के बाद इसमें 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच इलायची,1 कप मक्के का आटा और 1/3 कप गेंहू का आटा डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। अब इस मिश्रण में थोड़ा सा दूध डाल कर आटे की तरह गूंथ लीजिए। इतना आटा गूंथने के लिए 4 बड़ी चम्मच दूध का इस्तेमाल किया गया हैं। 

आटा तैयार हो जाने पर आटे में से तोड़ा का आटा ले कर उसे हाथ से दबाते हुए गोल कर लीजिए और दोनो हथेली से दबा कर चपटा कर दीजिए। इसी तरह सारे आटे की कुकीज बना कर ओवन ट्रे पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दीजिए। 

/images/makke-ke-aate-ke-biscuit.jpg

अब इस कुकीज़ पर एक चाकू से हल्के हाथ से क्रॉस का निशान बना दीजिए। अब ओवन को 170 डिग्री पर 5 मिनट तक प्री हीट कर लीजिए। 5 मिनट बाद ओवन के प्री हीट हो जाने पर कुकीज़ की ट्रे को ओवन में रख कर 170 डिग्री पर 10 मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दीजिए। 10 मिनट बाद ट्रे को घुमा कर 4 मिनट के लिए ओर बेक करने रख दीजिए।

4 मिनट बाद कुकीज़ को निकाल कर चैक कर लीजिए। कुकीज़ को दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करना हैं। कुकीज़ के पूरी तरह ठंडा होने पर आप इसे किसी भी टाईट कंटेनर में रख कर स्टोर कर सकते हैं। 

सुझाव 

  • हमने कुकीज़ में तेल का इस्तेमाल किया है आप चाहें तो तेल की जगह घी मक्खन या अपने स्वादानुसार कोई भी तेल ले सकते हैं। 
  • इलायची की जगह पर आप वैनिला एसेंस भी डाल सकते हैं। 

मक्के के आटे की कुरकुरी कुकीज । Eggless Cornmeal Cookies | Crispy Maize Flour cookies

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।