आटा कचौड़ी रेसिपी | आलू भरी आटे की खस्ता कचौरी । Atta Khasta Kachori
घरों में अकसर आटे से ही आलू की कचौड़ी बनाते हैं आज हम एक् नये तरीके से आलू की कचाैड़ी बनाएगें। ये कचौड़ी बहुत ही आसानी से बन जाती और ये खाने में उतनी स्वादिष्ट होती है। बारिश के मौसम में गर्मागर्म आलू की कचौड़ी सब को पसंद आती है। आप इसे दही, चटनी या किसी भी सब्जी के साथ सर्व कर सकते है।
आवश्यक सामग्री
- गेंहू का आटा- 2 कप (250 ग्राम)
- सूजी- ¼ कप
- नमक- 1.25 छोटी चम्मच
- घी- 3 बड़ी चम्मच
- आलू- 3 (300 ग्राम)
- तेल- 1 बड़ी चम्मच
- सौंफ- 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- अदरक- 1 छोटी चम्मच (ग्रेट किया हुआ)
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- तेल तलने के लिए
विधि
आलू की कचौड़ी बनाने के लिए एक बर्तन में 2 कप गेंहू का आटा ले लीजिए। गेंहू के आटे में ¼ कप सूजी और ½ छोटी चम्मच नमक और 3 बड़ी चम्मच घी डाल कर मिला लीजिए। सभी चीजों को अच्छे से मिला लेने के बाद थोड़ा- थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लीजिए। इतना आटा गूंथने में 1 कप और 1 बड़ी चम्मच पानी का इस्तेमाल किया है। आटा गुंथने के बाद उसे 30 मिनट के लिए ढ़क कर सैट होने के लिए रख दीजिए।
कचौड़ी की स्टफिंग बनाने के लिए 3 उबले हुए आलू ले कर उसे छील कर ग्रेट कर लीजिए। अब एक पैन में 1 बड़ी चम्मच तेल डालकर गर्म कर लीजिए।
तेल के गर्म हो जाने पर इसमें 1 छोटी चम्मच सौंफ, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1छोटी चम्मच अदरक डाल कर मसालों को मीडियम आंच पर हल्का सा भून लीजिए। मसाले भुन जाने पर ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ग्रेट किए हुए आलू , ¾ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला और ¼ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डाल कर मसालों को मिलाते हुए आलू को मैश कर लीजिए। स्टफिंग बन कर तैयार है। तैयार स्टफिंग को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने रख दीजिए।
30 मिनट बाद आटे को निकाल कर हाथ पर हल्का सा घी लगा कर आटे को मसल-मसल कर ओर नरम कर लीजिए। अब आटे में से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लीजिए।
कचौड़ी तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए।

अब एक लोई उठा कर उसे हाथ से गोलकर लीजिए। अब हाथ और उगंलियों की मदद से लोई को कटोरी का आकार दे दीजिए। लोई के बीच में थोड़ी सी स्टफिंग डाल कर आटे को चारों तरफ से बंद करके कचौड़ी को थोड़ा दबा दीजिए। इसी तरीके से सारी कचौड़ियां तैयार कर लीजिए।
अब थोड़ा सा आटे का टुकड़ा तेल में डाल कर तेल का ट्रेम्प्रेचर चैक कर लीजिए। आटे का टुकड़ा डालने पर बबल आने लग जाए तो तेल कम गर्म हुआ है हमें कचौड़ी तलने के लिए कम गर्म तेल चाहिए।
अब भरी हुई कचौड़ी ले कर उसे हाथ से दबाते हुए बड़ा लीजिए और तेल में तलने के लिए डाल दीजिए। इसी तरीके से एक-एक कचौड़ी को हल्के हाथ से दबाते हुए तेल में डाल कर धीमी आंच 5-6 मिनट तक ऊपर आने तक तल लीजिए।
कचौड़ी तेल के ऊपर आ जाने पर उसे पलट-पलट कर मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन हाेने तक तल लीजिए। दूसरी बार की कचौड़ी तलने के लिए तेल को हल्का ठंडा करके इसी तरीके से कचौड़ी तल लीजिए। कचौड़ी के चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने पर उसे कढ़ाई से नि काल लीजिए और इसी तरीके से सारी कचौड़ी तल कर तैयार कर लीजिए।
आलू की कचौड़ी बन कर तैयार है। आप इसे दही, चटनी या किसी भी सब्जी के साथ सर्व कर सकते है।
सुझाव
- आप ग्रेट किया हुआ अदरक की जगह अदरक का पेस्ट भी ले सकते हैं।
- आलू को ग्रेट करने की जगह आप आलू को छोटा-छोटा तोड़ कर भी फ्राय कर सकते हैं।
- आप कचौड़ी को बेलन से भी बेल सकते हैं।
Atta Kachori Recipe | आलू भरी आटे की खस्ता कचौरी । Atta Khasta Kachori
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।