Instant Malai Puri Recipe | मलाई पूरी झटपट बनाने का तरीका । Malai Malpua Recipe
गुलाब जामुन रेडी मिक्स से आज तक आप ने गुलाब जामुन ही बनाए हाेगें। आज हम गुलाब जामुन रेडी मिक्स का इस्तेमाल कर के खास डिश बनाएगे। मलाई पूरी एक अलग तरह की टेस्टी डिश है।
आवश्यक सामग्री
- चीनी- 1.5 कप
- गुलाब जामुन रेडी मिक्स- 1 कप
- पिस्ता- 10-12
- इलायची- ½ छोटी चम्मच
- केसर के धागे - 15-20
- घी- तलने के लिए
विधि
मलाई पूरी बनाने के लिए एक बर्तन में 1.5 कप चीनी और 1.5 कप पानी डाल कर चीनी घुलने तक बीच- बीच में चलाते हुए पका लीजिए।
अब एक बर्तन में 1 कप गुलाब जामुन रेडी मिक्स लेकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना घोल बना लीजिए। इतने घोल को बनाने में हमने ¼ कप पानी का इस्तेमाल किया है (घोल बनाते हुए ध्यान रखिए कि घोल को ज्यादा पतला नहीं करना है।)
पानी में चीनी घुल जाने के बाद पानी में 15-20 केसर के धागे, ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर डाल कर 3-4 मिनट तक पका लीजिए। 3-4 मिनट बाद चाशनी को गैस से हटा कर ठंडा होने रख दीजिए।
अब एक पैन में तलने के लिए घी डाल कर गर्म कर लीजिए।

घी के गर्म हो जाने के बाद एक सर्विग स्पून बैटर को घी में डाल कर धीमी आंच पर तल लीजिए।
कलछी से घी को मलाई पूरी के ऊपर डालते हुए पका लीजिए, एक साइड से गोल्डन ब्राउन होने पर मलाई पूरी को पलट कर दूसरी साइड भी तल लीजिए। दोनो साइड गोल्डन ब्राउन हो जाने पर मलाई पूरी को पैन से निकाल कर प्लेट पर रख दीजिए और इसी तरह बाकी बैटर की मलाई पूरी तल लीजिए। इतने बैटर से 10-12 मलाई पूरी बन कर तैयार हुई है।
सभी मलाई पूरी तल जाने के बाद उन्हे चाशनी में डाल कर 3-4 मिनट डुबे रहने दीजिए। 4 मिनट बाद चाशनी में से निकाल कर बाकी बचे हुए चाशनी में डाल दीजिए। चाशनी में से मलाई पूरी निकाल कर गार्निशिंग के लिए थोडे से पिस्ता डाल दीजिए। मलाई पूरी सर्व करने के लिए तैयार है।
सुझाव
बैटर को गाढ़ा रखना है पतला बैटर से मलाई पूरी गोल नही आएगी।
पूरी तलने के लिए गहरे तले वाली कढ़ाई ना ले एसा बर्तन लीजिए जिसका तला चपटा हो।
Instant Malai Puri Recipe | मलाई पूरी झटपट बनाने का तरीका । Malai Malpua Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।