एकदम कुरकुरी मूंगदाल नमकीन कैसे बनायें ? । Crispy Moong Dal Namkeen

📅 24 मई 2019 👁 1.3 लाख बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 2.1 (10)

मूंग दाल नमकीन बनाने की यह रेसिपी पढ़ लेंगे तो आप फिर कभी दुकान से खरीद कर नमकीन नहीं लाएगें।

आवश्यक सामग्री

  • मूंगदाल- 1 कप (200 ग्राम)
  • बेकिंग सोडा-   1 चुटकी
  • नमक-   ½ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च-   2 बारीक कटी हुई
  • नींबू-   ½
  • हरा धनिया 

विधि

मूंगदाल नमकीन बनाने के लिए 1 कप मूंग दाल  में 1 चुटकी बेकिंग सोडा डाल कर 4 घन्टें के लिए पानी में भिगोने रख दीजिए। 4 घन्टे बाद दाल को पानी से निकाल कर अच्छे से धो कर किसी कपड़े पर ½ घन्टें के लिए सूखाने के लिए डाल दीजिए (दाल को पूरी तरह नहीं सूखाना हैं उसे हल्का फरेरा करना हैं)।

½ घन्टे बाद दाल को किसी कपड़े से पौछ लीजिए। अब एक कढ़ाई में तेज आंच पर तेल गर्म करने रख दीजिए। तेल के गर्म हो जाने के बाद दाल के एक दाने को तेल  में डाल कर देख लीजिए कि तेल गर्म हुआ की नहीं(तेल गर्म हो जाता हैं तो दाल का दाना ऊपर आ जाता हैं।) दाल को तलने के लिए हमे तेल ज्यादा गर्म चाहिए।

/images/Moong-Dal-Namkeen.jpg

अब एक छलनी ले कर उसे कढ़ाई में डाल दीजिए और छलनी के अंदर थोड़ी-सी दाल तले के लिए डाल दीजिए अब दाल को चलाते हुए तेज आंच पर तल लीजिए (दाल को छलनी में डाल कर इसलिए तलना हैं क्योंकि दाल को तेज गर्म तेल में डालने से वो ऊपर की ओर आती है जिससे जलने का डर रहता हैं।) दाल के तल जाने के बाद दाल को दबा कर चेक कर लीजिए कि दाल अच्छे से कुरकुरी हुई हैं की नही। दाल के तल जाने के बाद उसे किसी बर्तन में पेपर पर रख दें ताकि एक्ट्रा तेल पेपर सौक लें। बाकि बची हुई दाल को भी इसी तरीके से तल लीजिए। एक बार की दाल तलने में 2 से 3 मिनट लग जाता हैं। सारी दाल के तल जाने के बाद इसमें ½ छोटा चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिला लीजिए। दाल के ठंड़े हो जाने के बाद आप इसे किसी एयर टाईट कंटेनर में रख कर 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

चटपटी मूंगदाल नमकीन

अगर आप नमकीन चटपटी बनाना चहाते हैं तो आप नमकीन में थोड़ी सी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और ½ नींबू का रस डाल कर मिला लीजिए। चटपटी मूंगदाल नमकीन सर्व करने के लिए तैयार हैं।

एकदम कुरकुरी मूंगदाल नमकीन कैसे बनायें ? । Crispy Moong Dal Namkeen

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.1 / 5 (10 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

SHOBHNA
1 daal ko 2-3 paani se saaf dhokar bhigote time meetha soda dalna h ya daal ko bina dhoye usme paani or soda dalna h aur baad mai dhona h
2 meetha soda aur bakinag soda ek he hai ya alag. meetha soda b use kr sakte hai na
NishaMadhulika
No SHOBHNA , baking soda or baking powder dono alg alg hai aap dal ko djo kar use baking soda daal deejiye