दूध पेड़ा । Milk Peda

📅 20 मार्च 2019 👁 1.5 लाख बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.2 (2)

दूध पेड़ा बहुत ही आसानी से बनाई जाने वाली स्वाद से भरपूर रेसिपी है. तो जब भी आपका कुछ अलग सा मीठा खाने का मन करे तो आप इसे बनाएं और परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Peda

फूल क्रीम दूध - 1 लीटर

चीनी - 1/2 कप (125 ग्राम)

इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Milk Peda

कढ़ाई में 1 लीटर दूध डाल कर इसे गैस पर उबलने के लिए रख दीजिए.  दूध को हर 2 मिनिट में चमचे को कढ़ाही के तले तक ले जाते हुए चलाते रहिए ताकि दूध कढ़ाही के तले पर ना लगे.

दूध में उबाल आने के बाद, दूध को तेज आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छा गाढा़ होने तक पकाना है. थोड़े समय बाद दूध गाढ़ा होना शुरू हो जाता है,  दूध को उबलते रहने देना है, और कलछी से चलाते रहना है ताकि दूध तले में न लगे, लेकिन जब दूध, हलवे की तरह गाढ़ा होने लगे तब गैस को मिडियम कर लीजिए और दूध को लगातार चलाते हुये पकायें. अब आप देखेंगे दूध काफी गाड़ा हो गया है, खोया की तरह दिख रहा है. अब इसमें चीनी  और इलायची पाउडर डाल कर मिलाते हुए धीमी मध्यम आंच पर 5-6 मिनिट और भून लीजिए.

मिश्रण को तब तक पकाना है जब तक कि वो जमने वाली कंसीस्टेंसी तक न पहुंच जाए. 5 मिनिट लगातर चलाते हुए पका  लेने के बाद मिश्रण बन कर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को अभी भी चलाते रहें क्योंकि कढा़ई अभी गरम है और अगर हम मिश्रण को चलाना बंद कर देंगे तो वो कढा़ई के तले पर लग सकता है.

milk peda recipe

मिश्रण अच्छा गाढा़ होकर तैयार है इसे ठंडा होने के लिए प्याले में निकाल लीजिए. दूध को गढा़ होने में लगभग 45 मिनिट का समय लगा है.  मिश्रण के ठंडा होने के बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाएं अब मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण निकालें और इसे गोल करते हुए अंगूठे से बीच में हल्का सा दबाव देते हुए पेड़े का आकार दे दीजिए.

तैयार पेड़े को प्लेट में रख दीजिए और बाकी के मिश्रण से इसी तरह पेड़े बना कर तैयार कर लीजिए. सभी पेड़े बना लेने के बाद इन्हें 3-4 घंटे खुले में हवा में ऎसे ही रहने दीजिए यह अच्छे से खुश्क होकर तैयार हो जाएंगे. इसके बाद इन्हें स्टोर कर लीजिए.

दूध पेड़े को फ्रिज में रख कर 8 से 10 दिन तक खाया जा सकता है.

दूध पेड़ा - कम इन्ग्रेडिएन्ट्स वाली सबसे आसान मिठाई । Milk Peda the Indian traditional sweet

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (2 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

dev
yeh hard kyu ban jaate hai soft nahi hain
NishaMadhulika
No dev , dudh ko jada pakane ke karan hard ho jate hai
ARCHIT
Mam maine ese banaya . Lekin pede bahut hard ban gay .iska kya karan hoga
NishaMadhulika
ARCHIT जी, मिश्रण के बहुत ज्यादा पक जाने के कारण ऎसा हुआ है.