चीज कॉर्न मोमोज । Cheese Corn Momos । Steamed Momos

📅 25 जून 2018 👁 28.2 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 4.2 (4)

कॉर्न चीज मोमोज को घर पर बनाकर चटनी या सॉस के साथ सर्व करके बच्चों के संग बड़ों को भी खुश कर दीजिये. 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Cheese Corn Momos

मैदा - 1 कप (125 ग्राम)

स्वीट कॉर्न - 1 कप

प्रोसेस्ड चीज़- 4 क्यूब्स (टुकड़े)

तेल - 2 छोटी चम्मच

काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (10 दरदरी कुटी हुई)

नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Cheese Corn Momos

किसी प्याले में 1 कप मैदा निकाल लीजिए. इसमें ¼ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए.  इतना आटा गूंथने में ¼ कप से थोड़ा सा ज्यादा पानी का उपयोग हुआ है. आटे को ढक कर 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिए आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

मोमोज़ की स्टफिंग बनाएं

स्टफिंग बनाने के लिए, स्वीट कॉर्न के दाने धोकर ले लीजिए.  किसी बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. बर्तन को ढक दीजिए जिससे कि पानी में जल्दी से उबाल आ जाए.

पानी में उबाल आने पर इसमें स्वीट कॉर्न के दाने डाल दीजिए. बर्तन को ढककर कॉर्न के दानों को 5 मिनिट के लिए उबलने दीजिए. इसी बीच, चीज़ को किसी प्याले में कद्दूकस कर लीजिए.

corn cheese momos

5 मिनिट बाद कॉर्न के दाने पककर तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिए और कॉर्न के दानों को पानी से निकालकर प्लेट में रखी छलनी में निकाल लीजिए जिससे कि कॉर्न का सारा पानी निकल जाए. स्वीट कॉर्न को पूरी तरह से ठंडा होने दीजिए.

स्वीट कॉर्न के पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद इन्हें कद्दूकस की हुई चीज़ में डाल दीजिए. साथ ही इसमें ¼ छोटी चम्मच नमक और ¼ छोटी चम्मच दरदरी कुटी काली मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मोमोज़ के लिए स्टफिंग बनकर तैयार है.

मोमोज़ बनाएं

आटे के सैट हो जाने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को चिकना करते हुए मसल लीजिए. इसके बाद, आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. लोइयों को ढ्ककर रखें ताकि ये सूखे नहीं. एक लोई उठाएं, इसे गोल करके पेड़े जैसा बनाएं और सूखे आटे में लपेटकर 3-4 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिए.

बेली हुई पूरी को हाथ पर रखिए और पूरी के ऊपर 2 छोटे चम्मच् स्टफिंग की डालकर किनारे से फोल्ड करते हुए इसे मोमोज़ का आकार देते हुए बंद कर दीजिए. इस मोमो को एक प्लेट में रख दीजिए और इसी तरह सारे मोमोज़ बना कर तैयार कर लीजिए.

corn cheese momos recipe

मोमोज़ भाप में पकाएं

मोमोज़ को भाप में पकाने के लिए बर्तन में पानी उबलने के लिए रख दीजिए. छलनी को तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. छलनी में मोमोज़ को थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगाते हुए रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर , छलनी को बर्तन के ऊपर रखकर ढक दीजिए और  मोमोज़ को 10 मिनिट तक भाप में मध्यम तेज आंच पर पकने दीजिए.

10 मिनिट बाद मोमोज़ को चैक कीजिए. मोमोज़ पककर तैयार हैं, इनका रंग भी बदल गया है. गैस बंद कर दीजिए और छलनी को बरतन से हटाकर नीचे रख दीजिए.  मोमोज़ को छलनी से निकालकर एक प्लेट में रख दीजिए. इतने आटे में लगभग 15 से 16 मोमोज़ बनकर तैयार हो जाते हैं.

स्वादिष्ट गरमागरम कॉर्न चीज़ मोमोज़ को आप हरे धनिये की चटनी, लाल मिर्च की तीखी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Cheese Corn Momos | चीज कार्न मोमोज झटपट और आसानी से बनाईये । Steamed Momos

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (4 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

MOHINI
OK MAM,
EKADAM NAYI DISH
JARUR KARAKE DEKHENGE
AUR KAISI LAGI AAPKO BATAYEGEAAPKI DISH TO HAMESH SUPERB HOTI HAI
NishaMadhulika
MOHINI जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई.