Aloo Masala आलू मसाला

आलू मसाला (Aloo Masala) की सब्जी बेड़मी पूरी, दाल की कचौरी और परांठे के साथ बहुत अच्छी लगती है. आइये आज हम आलू मसाला (Alu Masala) बनायें.
Read : Aloo Masala in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Masala
- आलू - 400 ग्राम
- टमाटर - 4 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च- 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - बारीक कतरा हुआ(एक टेबन स्पून)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo Masala
आलू को धो कर उबाल लीजिये. ठंडा कीजिये, और छील लीजिये.
टमाटर, हरीमिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर चमचे से चला दीजिये. इस मसाले में टमाटर पेस्ट डाल कर जब तक भूनिये तब तक कि मसाले पर तेल न तैरने लगे.
अब इस मसाले में उबले हुये आलू तोड़कर,नमक, लालमिर्च और अमचूर पाउडर डाल कर, 2 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनिये. अब 1 गिलास पानी डाल दीजिय़े. उबाल आने के बाद सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिय. गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिलाइये
आपकी आलू मसाला सब्जी तैयार है. गरमा गरम आलू मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डाल कर सजाइये, आलू मसाला और बेडमी पूरी, दाल कि कचौरी या परांठे किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (60)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विक्रम जी, धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विरेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिंस जी, हां देसी टमाटर का ही इस्तेमाल किया है.
निशा: सुनील जी, हां है.
निशा: सोहन जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: आशीष जी, धन्यवाद.
निशा: मृदुला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जयेश मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
The video tagged to masala aloo shows aloo methi sabji recipe.
Where do I get aloo masala recipe.
निशा: किरन जी, यह आलू मसाला रैसिपी ही है.
निशा: मेनका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिबु जी, आप रैसिपी को ध्यान से पढ़े और बनाएं आप अच्छी रैसिपी बना सकेंगे.
निशा: नवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I love it
thanks a lot
निशा: बहुत बहुत शुक्रिया आपका.
निशा: अर्नया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i love your recipe.....its too good..
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Good job! Keep it up.
Good luck!
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपको बहुत बहुत धन्यवाद। मेने पहली बार आलू मसाला की सब्जी बनायीं घरमे सबको बहुत पसंद आया। और मेने तो उसमे हरी मटर बी ऐड की थी। सबने मेरी बहुत तारीफ की ।
निशा: प्रिती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks really very much
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. गुजराती रेसिपी मेथी थेपला और पालक थेपला. खाण्डवी, कोथम्बीर वड़ी, ढेवरा, फाफड़ा, सूरती लोचो गुजराती सब्जियां बहुत सारी रेसिपीज है, सर्च बटन पर या गूगल पर लिखें gujrati recipes बहुत सारे नाम और रेसिपीज मिल जायेंगी
निशा: पूनम जी, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: Guirish ji, ,बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipe is so good
निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.