Sabudana khichdi Recipe साबूदाना खिचड़ी | Sago Khichdi

साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana Khichadi ) मुख्यत: व्रत उपवास में बनाकर खाई जाती है. आईये आज बनायें साबूदाने की खिचड़ी. Sago Khichdi.
यदि आप भी इसको उपवास के लिये बना रहे हैं तो इसमें सामान्य नमक की जगह सैंधा नमक का प्रयोग करें. साबूदाना दो तरह के होते हैं एक बड़े और एक सामान्य आकार के. यदि आप बड़े साबूदाना प्रयोग कर रहे हैं तो इसे 1 घंटा भिगोने के बजाय लगभग 8 घंटे भिगोये रखें. बाहर एशियाई स्टोर्स में यह साबूदाना Tapioca के नाम से उपलब्ध हो जाता है.
छोटे आकार के साबूदाने आपस में हल्के से चिपके चिपके रहते हैं लेकिन बड़े साबूदाने की खिचड़ी एकदम अलग बिखरी होती है. मुझे छोटे साबूदाने की अपेक्षा बड़े साबूदाने की खिचड़ी अधिक अच्छी लगती है लेकिन बड़े साबूदाने आस पास की किराना दुकानों में नहीं मिलते.
Read - Sabudana khichdi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Khichdi Recipe - Sago Khichdi
- साबूदाना - 150 ग्राम
- तेल या घी - 1.5 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)
- मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून
- पनीर - 70 ग्राम (यदि आप चाहें)
- आलू - 1 मीडियम आकार का
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - स्वादानुसार
- कसा हुआ नारियल - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Sabudana khichdi Recipe
साबूदाने को धो कर, 1 घंटे के लिये पानी में भीगने दीजिये. भीगने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. यदि आप बड़े साबूदाना प्रयोग कर रहे हैं तो इसे 1 घंटा भिगोने के बजाय लगभग 8 घंटे भिगोये रखें.
आलू को छील कर धीइये और छोटे छोटे क्यूब्स में काट लीजिये. पनीर को भी छोटे छोटे क्यूब्स में काट लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. आलू के क्यूब्स गरम घी में डाल कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. आलू के क्यूब्स तलने के बाद पनीर के क्यूब्स डाल कर हल्के ब्राउन तल कर उसी प्लेट में निकाल कर रखिये.
मूंगफली के दाने को मोटा चूरा कर लीजिये इसे दरेरा करें एकदम बारीक चूरा न करें
बचे हुये गरम घी में जीरा और हींग डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये, और चमचे से मसाले को चलाइये, इस मसाले मे मुंगफली का चूरा डाल कर एक मिनिट तक भूनिये. अब साबूदाना, नमक और काली मिर्च डाल कर अच्छी तरह 2 मिनिट चमचे से चला कर भूनिये. 2 टेबल स्पून पानी डाल कर धीमी गैस पर 7-8 मिनिट तक पकाइये,
ढक्कन खोलिये और देखिये कि साबूदाने नरम हो गये है. यदि नहीं हुये हैं, और आपको मह्सूस हो कि अभी साबूदाने पकने के लिये और पानी चाहिये, तब 1 या 2 टेबल स्पून पानी डाल कर 4-5 मिनिट धीमी गैस पर और पकने दीजिये. आलू और पनीर के क्यूब्स मिला दीजिये. और चलाकर कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये साबूदाना की खिचड़ी को प्याले या प्लेट में निकालिये. हरा धनियां नारियल ऊपर से डाल कर सजाइये.
आपकी साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana khichdi ) तैयार है. इसे गरमागर्म परोसिये.
कमेंट (146)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजू जी, व्रत में हींग खाई तो जा सकती हैं लेकिन साबूदाना खिचड़ी में हींग डालना आवश्यक नहीं है.
निशा: सुशील जी हां साबूदाने का हलवा बनता है.
salam
namste
aap sab se
main ek ladka ho mujha khama banana
or khana bahut pasand hai......
sisters...
agr mujha aap koi bata sakta hai ki
murga fry ager mujha
banana hai to kaisa
main apne dosto ko party dena chata ho birthday party
kya bahen aap me ss koi mari help karogi
निशा: रिजवान जी, मेरी वेबसाइट वेजिटेरियन वेबसाइट है.
निशा: रेनुका जी, कस्टर्ड पाउडर आइसक्रीम बनाने के लिये बिलकुल उसी तरह यूज किया जाता है जिस तरह कार्न फ्लोर किया जाता है, और अभी आप चैनल पर वनीला आइसक्रीम रेसिपी देख सकते हैं उसमें हमने कार्न फ्लोर का यूज किया है, अपनी अगली आइसक्रीम में कस्टर्ड का यूज करने वाली हूँ.
निशा: प्रियंका जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: मीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शनि, बहुत बहुत धन्यवाद.
sabudana khane se kya fayda hota hai ya koi nuksan
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा, डा. वैदेही ही, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुसुम, दूध मिलाबट होने के कारण एसा हो सकता है.
निशा: पूजा, हल्का सा गरम पानी ले लीजिये, उसमें साबूदाने जल्दी फूल जायेंगे.
निशा: अम्रिता, व्रत के खाने में तीखे मसाले का यूज नहीं करते, इसलिये हींग लालमिर्च या गरम मसाले का यूज ज्यादातर लोग नहीं करते हैं.
निशा: भारती, एक कप साबूदाने में 2 कप पानी डाला जाता है.
निशा: निशा, घर में बनी ये चौकलेट बन जायेगी और जम भी जाती है, लेकिन ये बाजर जैसी चीकनी और स्वादिष्ट नहीं बन पाती, बाजार में चौकलेट कम्पाउन्ड मिल जाते हैं, उनसे चौकलेट अच्छी बनती है, वेबसाइट पर कई तरह की चौकलेट बनाने की रैसिपी दी हुई है, सर्च बटन पर चौकलेट रैसिपी लिखकर सर्च कर सकते हैं.
mujhe sabudana khichdi bahut pasand hai. maine banane ki koshish bhi ki kai baar but always chipki chipli banti hai. pls mujhe btaiye ki sabudana kitni der paani mei bhigona hai.
apki batai vidhi se bhi koshish ki maine but nahi ban paati... i request u pls mujhe guide kijiye.
thanks and Regards
neelu
निशा: नीलू, आप खिचड़ी का वीडियो देख सकते हैं, उसमें साबूदाने के बारे में डिटेल में बताया हैं, आप उसे देखकर अच्छी खिचड़ी अवश्य बना लेंगे.
Kya sabudana mai nimbu bhe daal sakte hai.
निशा: बिल्कुल, पकने के बाद डालिये,
निशा: ज्योति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.