गुड़ मेवा के लड्डू (Gur Mewa Laddoo Recipe)

📅 27 फरवरी 2008 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 51 कमेंट ★ 3.9 (4839)

गुड़ मेवा के लड्डू सामान्यतय: जच्चा के खाने के लिये बनाये जाते हैं. लेकिन इसमें से सोंठ न डालें तो आप अपने सामान्य खाने के लिये भी उपयोग कर सकते हैं. ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ साथ, ताकत देने वाले भी होते हैं.

आईये आज गुड़ मेवा के लड्डू बनाना शुरू करते हैं.

Read - Gur Mewa Laddoo Recipe In English

आवश्यक सामग्री- Ingredients for Gur Mewa Laddoo

  • गुड़ - 600 ग्राम (2 कप टुकड़े किया हुआ)
  • बादाम - 200 ग्राम (1 कप)
  • काजू - 100 ग्राम (1/2 कप )
  • नारियल - 100 ग्राम ( 1 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ)
  • गोद - 100 ग्राम ( आधा कप)
  • इलाइची -  8-10
  • आटा - 200 ग्राम (1 1/2 कप)
  • घी - 300 ग्राम 1 1/2 कप
  • सोंठ - 25 ग्राम (वैकल्पिक)

आवश्यक सामग्री-How to make Gur Mewa Laddoo

gur_mewa_laddoo2_155350934.jpgबादाम को मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लीजिये.  काजू को बारीक काट लीजिये.  नारियल को कद्दू कस कर लीजिये.

गोद को छोटा छोटा तोड़िये. भारी तले की कढ़ाई में 100 ग्राम घी डाल कर गरम कीजिये.  गरम घी में एक टेबल स्पून गोंद डालिये.  गोंद पोंप कार्न की तरह फूल जाता है, हल्का ब्राउन होने तक  तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. सारा गोंद तल कर प्लेट में निकाल लीजिये.  गोंद को ठंडा कीजिये.  प्लेट फार्म पर एक पोलीथिन बिछा कर, उस पर गोद रखिये और बेलन से उसका बारीक चूरा कर लीजिये.  इलाइची छील कर कूट लीजिये.

अब कढ़ाई में 150 ग्राम घी डाल कर, आटे को ब्राउन होने तक भून कर प्लेट में निकाल लीजिये.

गुड़ तोड़ कर छोटे छोटे टुकड़ों में कर लीजिये.  कढ़ाई में बचा हुआ घी डाल कर गरम कीजिये.  गुड़ को गरम घी में डालकर पिघलाइये (इस क्रिया के दौरान चमचे से लगातार गुड़ को चलाते रहें).  जब सारा गुड़ का सीरप जैसा बन जाय तब गैस बन्द कर दीजिये.  गुड़ के सीरप में सारे मेवे और आटा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.  लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

इस मिश्रण से अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना लीजिये.  ताजे ताजे लड्डू खाइये, बहुत ही स्वादिष्ट लड्डू बने है.  बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, जब आपका मन लड्डू खाने का करे, 2-3 महिने तक लड्डू कभी भी कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

Gur Mewa Laddoo Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (4839 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (51)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Poonam
Nisha Ji Kya AAP gur or maide see khilone banane ki recipe share karengi
NishaMadhulika
पूनम जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Pratima
Kya hm iss gud or aate with sauth wale laddoo ko pregnancy k dauraan kha skte hai, means pregnancy k 8 months me?????
निशा: प्रतिमा जी, ये लड्डू डिलीवरी के बाद खाने के लिये है, थोड़े दिन बाद ही आप ये लड्डू खा सकेंगी.
Rekha
Nisha ji aapka koi app h Kya jispr sb chize offline bi mil jaye
Monika
Hello mam, pregnant hone pr b ye laddoo khaye ja skte hain . Because Mai 7 month se pregnant hu .to Kya Mai ye kha skti hu

निशा: मोनिका जी, इस दौरान खान पान के विषय में आपको डाक्टर द्वारा सलाह लेना अधिक बेहतर होगा.
Ved
निशा जी क्या हम इसमें मावा मिला सकते है । और अगर हॉ तो कैसे ?

निशा: वेद जी, मावा को हल्का सा भून कर मिश्रण के साथ मिक्स करके लड्डू बना सकते हैं.
Yatika
M Bina ghee K bnana chahti hu coz mere father Ko colestrol h r muje khansi Rhti h pr m dry fruits K hi bnana chahti hu
निशा: यतिका जी, इस तरह के लड्डू बनाने के लिये घी की आवश्यकता होती है, आप बिलकुल घी नहीं खाना चाहती तो गोंद का यूज न करें और बाकी मेवा को ड्राई रोट करें, आटा भी ड्राई रोस्ट करके यूज किया जा सकता है और गुड़ की गाढ़ी चाशनी बनाकर सारी चीजों में डालकर लड्डू बनायें, स्वाद और टैक्स्चर दोंनो थोड़े अलग रहेंगे, लेकिन ये लड्डू आपके खाने के हिसाब से बनेंगे.
prachi
Madam....meri operation se delivery hui h 11 septmbr 2017 ko.. ..plz suggest me what should i eat to recover my body and what should not to eat as i had a ceaser.

निशा: प्राची जी, बधाई हो, आप अभी दाल - रोटी, दलिया, खिचड़ी और हरी सब्जियां खूब खायें, हल्का गरम पानी पीयें अच्छा रहता है, शाम को हल्दी वाला दूध भी पीयें, अगर हरी (ताजी) हल्दी मिल सके तो और भी अच्छा है, इसे बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर देखा जा सकता है, लगभग 2 महिने बाद जब डायजेशन स्ट्रोंग हो जाय, तब आप घी से बनी चीजे खा सकती हैं.
gudia Singh
how to make badam Patti with gud
mukesh
1.500 gm.aate k liye ghee or gud ki kitni matra ki jarurat hoti h
निशा: मुकेश जी, यहां हमने 200ग्राम गेहू के आटे से लड्डू बनाये है आप जितने भी आटे से लड्डू बनायें सारी चीजें इसके हिसाब से मल्टीप्लाई करके ले सकते हैं.
Priti Nitnaware
Hi, can I use makhana in these ladoos. If yes then how much?

निशा: प्रीति जी, हां आप अपने स्वादानुसार इसमें मखाने भी डाल सकती हैं.
Sapna choudhary
Healthy ladoo,

निशा: सपना जी, धन्यवाद.
Mamta
gond kitne din tak kharab nahi hoti he. ek bar kharida hua gond ham kitne din tak use kar sakte he.
निशा: ममता जी, गोंद दिखने में अच्छा दिख रहा है तब वह खराब नहीं हुआ है.
Varsha
Nisha ji aapka bohat bohat dhanyvad muje aapki recipe se annakut k liye bohat sari recipe mili or sabhi chize achi bani
Me ye laddu bhi jarur banaungi

निशा: वर्षा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद. आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
sarita
pregnant lady k liye 6 month baad konse laddu ache rahte h recipe btaiye plz mem
निशा: सरिता जी, गेहूं के आटे के लड्डू बनायें ये अच्छे रहेंगे.
k s
Thanx.. Mam

निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
alpna shrivastava

Very nice laddu

ruby
Mam ye laddu bhot hi laziz hai.kya isme gur ki jagah chini use kar sakte hai aur kese karenge.plz tell me.
निशा: रूबी जी, चीनी डाली जा सकती है, उसके लिये बूरा या तगार यूज किया जाता है, इतनी ही मात्रा में बूरा या तगार को सारी चीजों में मिलायें और लड्डू बांध लीजिये.
Atul Kumar
Nisha ji maine ye try kiya lekin mere laddu tight ho gaye jabki maine jyada dabaya bhi nahi.. koi solution bataiye.
निशा: अतुल जी, अभी तो आप इन्हैं इसी तरह यूज कर लीजिये, अगली बार जब लड्डू बनायें, इसमें घी का थोड़ा अधिक यूज करें, लड्डू एकदम सोफ्ट बनेंगे.
mamta
Thank you nishaji for recipe
soumya sharma
Mung aate ke bhi bnaye ja skte h kya???
निशा: सौम्या जी, हां मूंग के आटे के लड्डू बनाये जाते हैं.
supriya
Namste nishaji.
Aapne jo ladu ki recipe btai h is hm bins gond or sauth k bna skte h only dry fruits, coconut or gud ke.
निशा: सुप्रिया जी, अवश्य बना सकती हैं.
farha
Nisha ji
Good Afternoon
20-25 gram kamarkas har laddume me milani hai ya total recipe me ?
निशा: फरहा जी , सारे मिश्रण में इतना कमरकस डालना है, जितना हमारी रेसिपी में बनाया गया है.
farha
Nisha ji
Good Morning
kya mai kamarkas or gond ko ek sath laddu me mila skti hu ?
agar haa to kitni matra me mila lu ?
thanks
with warm regards
निशा: फरहा जी हां आप इन्हैं एकसाथ मिला सकती हैं, और इतने लड्डू जो रेसिपी में दिये हैं, उसमें 20 - 25 ग्राम कमरकस मिला लीजिये.
Bhavna
Nishaji, Maine ye laddoo banaye. Taste to badiya hai par laddoo bahut kadak ho gaye hain. Aisa kyon Hua???
निशा: भावना जी, थोड़ा घी कम होने से एसा हो सकता है.
anjana
Good afternoon mam, maine laddo banaye sabko pasand hain but hubby ko gud nahe pasand so ishme gud ke jagah bhura use kar sakte hain........
निशा: अंजना जी हां बुरा या तगार डाल कर लड्डू बना सकते हैं.
divya
nisha jee,
please upload the recipe of " moong ki daal ke laddoo."
निशा: वेबसाइट पर उरद दाल के लड्डू की रेसिपी उपलब्ध है, बिलकुल इसी तरह मूंग दाल के लड्डू बनाये जा सकते है.
nirmala
Sister, i want make Laddoo for my dauther in law .she expecting 1-2 days.pl. give me advice for preparing ladoo without aatta and pl suggest what tipe of gud chasni.
निशा: निर्मला जी इन लड्डू में थोड़ा सा गेहूं का आटा डालें तो ये लड्डू बहुत अच्छे लगते हैं, और आप नहीं डालना चाहती तो न डालें सारे मेवे तैयार कीजिये और गुड़ को तोड़ कर कढ़ाई में 1-2 चम्मच घी डाल कर मेल्ट कर लीजिये, 1-2 टेबल स्पून पानी चाशनी बनाते समय डाला जा सकता है, आप लड्डू बनाइये, आप अच्छे लड्दू बना लेंगी, धन्यवाद.
dolly
ji dhanyawad
dolly
meri naani bina aata daale gond aur mewe ke laddo banti thi..bahud swadisht hote the...mujhe woh recepie nahi malum...
iss recepie ko bina aata use kiye banaya ja sakta hai kya?
निशा:डॉली मैं सिर्फ गोंद और मेवा के लड्डू बनाने की रेसिपी वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी
tanvi
very nice sweet yummmy...........................................................................................thanks