दाल के पापड़ - How to make Dal ke papad - Moong Dal ke Papad Banane ki vidhi

📅 24 मई 2017 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 57 कमेंट ★ 3.7 (904)

विभिन्न प्रकार के पापड़ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी लगते हैं. आइए आज दाल के पापड़ बनाए जाएं.

Read - How to make Dal ke papad - Moong Dal ke Papad Banane ki vidhi

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal ke Papad

  • उड़द दाल आटा- 1.5 कप (200 ग्राम)
  • मूंग दाल आटा - ½ कप से थोडा़ कम (50 ग्राम) 
  • तेल - 3 टेबल स्पून 
  • पापड़ खार - 2 टेबल स्पून (12 ग्राम) 
  • काली मिर्च - 1 टेबल स्पून 
  • नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • हींग - ½ पिंच 
  • तेल - पापड़ तलने के लिए

विधि - How to make Dal ke papad

काली मिर्च को दरदरा कूटकर आधा कप पानी में डालकर 15 से 20 मिनिट के लिए भिगो दीजिए. इस पानी में पापड़ खार डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

आटा गूंथिए
किसी बड़े प्याले में उड़द दाल का आटा लीजिए. इसमें मूंगदाल का आटा, नमक, हींग, 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद, काली मिर्च के पानी को आटे में थोड़ा-थोड़ा डालते हुए पूरी के आटे जैसा सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. गुंथे आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दीजिए, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

आटे के सैट हो जाने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाइए और आटे को मसल-मसल कर नरम आटा तैयार कर लीजिए. आटे को मसल मसल कर नरम करने में लगभग आधे घंटे तक का समय लग जाता है. आप आटे को मसलने के लिए बेलन की सहायता भी ले सकते हैं. बेलन से अच्छे से दबा-दबा कर इसे नरम कर लीजिए.

लोइयां बनाइए
आटे के नरम हो जाने पर आटे के दो भाग करते हुए दो लोई तैयार कर लीजिए. फिर एक लोई लीजिए और इसे 1 या सवा इंच की मोटाई में लम्बा बनाकर तैयार कर लीजिए. इसके बाद, इसे आधा इंच की मोटाई में चाकू की सहायता से काट कर लोईयां तैयार कर लीजिए.

लोइयों को बड़े प्याले में डालकर ढककर रख दीजिए ताकि ये सूखें नहीं. दूसरे भाग को भी लम्बाई में करके लोई काट कर तैयार कर लीजिए.

पापड़ बेलिए
जिस पर लोई बेलनी है उस बोर्ड को तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. फिर एक लोई उठाकर बोर्ड पर रखिए और लोई पर भी थोड़ा सा तेल लगा कर लोई को बेल लीजिए (तेल लगा लेने से लोई बेलते समय चिपकेगी नहीं). लोई को बोर्ड पर रखकर इसे हथेली की सहायता से थोडा़ दबा दीजिए. इसे बेलन की सहायता से एकदम पतला बेलकर तैयार कर लीजिए. ध्यान रखे कि इसे किनारे से ही बेलें ताकि यह किनारे से मोटा न रहे. पापड़ बेलने के बाद इसे सावधानी से उठाकर कपड़े पर रख दीजिए. 

सारे पापड़ इसी तरह बेलकर तैयार कर लीजिए और इतने आटे में लगभग 15 पापड़ बनकर तैयार हो जाते हैं.

पापड़ सुखाइए
पापड़ों को छाया में ही पंखे की हवा के नीचे सूखने के लिए रख दीजिए और हर 1 घंटे में पापड़ों को पलट भी दीजिए ताकि पापड़ दोनों ओर से अच्छी तरह से सूखकर तैयार हो जाएं. 2 से 3 घंटे बाद पापड़ को एक के ऊपर एक लगाकर रख दीजिए. उसके बाद अगले दिन धूप में पापड़ों को सुखाने के लिए इसी तरह बिछाकर पलट-पलट कर 10 से 15 मिनिट की धूप लगाकर सुखा दीजिए. पापड़ को किसी डिब्बे में रख दीजिए और जब भी आपका मन हो पापड़ को निकालकर भूनकर खाने के लिए तैयार कर लीजिए

पापड़ तलिए
पापड़ भूनने के लिए कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए और गरम तेल में पापड़ डालिए. फिर, इसे चिमटे की सहायता से पलटिए और हल्का ब्राउन होने पर निकालकर प्लेट में रख लीजिए. पापड़ को कंटेनर में भरकर रखकर आप इन्हें 5 से 6 माह तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं.

सुझाव

  • इस रेसिपी में उड़द की दाल के आटे में आधे से भी कम मूंग दाल आटा मिलाया गया है. आप चाहें तो आधा कप या फिर जितना उड़द दाल आटा है उतनी ही मात्रा मूंग दाल आटे की भी रख सकते हैं या फिर सिर्फ उड़द दाल के आटे से भी पापड़ बना सकते हैं.
  • इसमें आप पापड़ खार के बदले 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं. 

How to make Dal ke papad - दाल के पापड़ कैसे बनायें - Moong Dal ke Papad Banane ki vidhi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (904 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (57)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anas
mam papad khar kya hai
NishaMadhulika
anas Papad khaar ek tarah ka alkaline namak hai joki papad aur khichu banane ke liye use hota hai. Iske use se tale hue papad aur khichu crispy aur bade size mei bante hai. Yeh apko kirana store par mil jayega. Agar Papad khar na mile to aap Baking Soda bhi use kar sakte hain.
anas
mam papad khar kya hai
NishaMadhulika
anas Papad khaar ek tarah ka alkaline namak hai joki papad aur khichu banane ke liye use hota hai. Iske use se tale hue papad aur khichu crispy aur bade size mei bante hai. Yeh apko kirana store par mil jayega. Agar Papad khar na mile to aap Baking Soda bhi use kar sakte hain.
khushi
kela ke papad dhoop me sukhane hain kaise banayen
NishaMadhulika
thanks for suggestion khushi
Jay kant
Hii
NishaMadhulika
Jay kant जी, नमस्कार.
Shivlal Pachar
Bhut acha h a
NishaMadhulika
Shivlal Pachar , जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई, बहुत बहुत धन्यवाद.
अजय के.
पापङ बनानेका तरिका बडीया है.पर कारोबार करने जैसा कूछ टिप्स दे.....
NishaMadhulika
अजय के. जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका धन्यवाद. माफ कीजिएगा कारोबार के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है.
Satendra Singh
जब भी मैं पापड़ बनाता हूं तो उसमें धुन ( भुआ) जाता है ऐसा उपाय बताएं कि दो माह तक इसकी ताजगी बनी रहे।
NishaMadhulika
Satendra Singh जी, इसे एयर टाइट कंटेनर में भर कर रखें यह अच्छे रहेंगे.
अनिता
पापड़ खार या खानेवाला सोडा एक तरह का है या अलग तरह का है? youtube पर आपका प्रोग्राम देखा, अच्छा लगा और बनाने का तरीका समझ गयी हूँ।Thank you Nishajii..
NishaMadhulika
अनिता जी, ये दोनों अलग-अलग होते हैं. पापड़ खार पत्थर जैसे कलर का होता है, लेकिन सोफ्ट होता है और ये व्हाइट कलर में भी आता है. पापड़ खार को पानी में घोल कर आटे में डालना होता है. पापड़ खार किराना स्टोर पर मिल जाएगा. आप इसकी जगह बेकिंग सोडा भी यूज कर सकते हैं.
RANJAN yadav
Good
NishaMadhulika
रंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Anju dewangan
Mam is kitna din tk sukhna h mung ka aata lena h na agr uradd ka dal na l to kya hoga
NishaMadhulika
अंजू जी, आप सिर्फ मूंगदाल से भी पापड़ बना सकती है. पापड़ों को छाया में ही पंखे की हवा के नीचे सूखने के लिए रख दीजिए और हर 1 घंटे में पापड़ों को पलट भी दीजिए ताकि पापड़ दोनों ओर से अच्छी तरह से सूखकर तैयार हो जाएं. 2 से 3 घंटे बाद पापड़ को एक के ऊपर एक लगाकर रख दीजिए. उसके बाद अगले दिन धूप में पापड़ों को सुखाने के लिए इसी तरह बिछाकर पलट-पलट कर 10 से 15 मिनिट की धूप लगाकर सुखा दीजिए. पापड़ को किसी डिब्बे में रख दीजिए और जब भी आपका मन हो पापड़ को निकालकर भूनकर खाने के लिए तैयार कर लीजिए
Savita
Bahut hi supar
NishaMadhulika
सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
बहुत ही आसान तरीके से समझाया धन्यवाद
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
गुलाब डावरा
वहुत अच्छा लगा है पापड़ वनाने का तरीका
NishaMadhulika
गुलाब जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार
नाम
papad khar na ho to kya use kiya jaye
NishaMadhulika
नाम इसमें आप पापड़ खार के बदले 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं.
Upendra kumar shankhdhar
Very nice papad vidhi
NishaMadhulika
उपेन्द्र जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
keshav agrawal
papad bechne ke hisab se banwata hu parantu kai baar paapad dry ya fry karne par lal ho jaate hai kyo?please reply
test ko behtar banane kei tachnices bhi
Sanjay
What is papad khar

निशा; संजय जी, पापड़ खार से पापड़ तलने पर क्रिस्पी बनता है और आकार में बढ़ता है.
Neelam
Maine aata to bandh liya par belane ko nahi ho raha hai papad ban he nahi rahe hai

निशा: नीलम जी, पेड़े को दबाव देते हुए बेलें ये अच्छे से बेले जाएंगे.
Dharmendra
Maim mug dal urad dal ko dhokar atta pisya jata hi ki kirana dukan se lakr kaknr cun ar hi pisaya jata hai kirpya marg darsan kare dhanwad
निशा: धर्मेन्द्र जी, मूंग दाल को धोकर आटा पिसवाया जा सकता है और बाजार से पिसा आटा मिल रहा हो तो वह भी लिया जा सकता है.
Vaishaliraval
Very nice recipe mam

निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
md asif
good morning mam apka ye reciep dekh kar bahut hi achchha laga. muje ye v janna hai k papad khar kya hai ? kya shop me jakar puchne se wo shop wale papad khar de dega ya iska koi aur v name hai.. plz bataye ga
निशा: आसिफ जी, ये बडे किराना शौप पर मिल जाता है, आप इसका नाम बोलकर इसे ले सकते हैं और इसकी जगह खाने का सोडा भी डाला जा सकता है.
Hamid
Muje small business kholna hai papad ka to kaise kholu iski machine hoti hai kya
Ajay agarwal
Mem namskr please meriproblam solb karo moongdal papad ko mulayam chatke nahi lal nahi ho aur faffond bhi na lage iske liye kya milaye
निशा: अजय जी, आटे में ये ही चीजें मिलानी हैं, लेकिन आटे को अच्छा मसलना है, थोड़ा कूट कर के सोफ्ट कर लेना है, पापड़ को पलट पलट कर 1 घंटे की धूप लगा दें, और कन्टेनर में रखें पापड़ खराब नहीं होंगे.
Vimlesh
Kyaa bina papad khaar k bhi papad banaya ja sakta ??? Iska istemal kyu hota h ? Kya ye health k liye thik h??. Ye milta kaha h or banaya kaise jata h

निशा: विमलेश जी, पापड़ खार पत्थर जैसे कलर का होता है, लेकिन सोफ्ट होता है और ये व्हाइट कलर में भी आता है. पापड़ खार को पानी में घोल कर आटे में डालना होता है. पापड़ खार किराना स्टोर पर मिल जाएगा. आप इसकी जगह बेकिंग सोडा भी यूज कर सकते हैं.
Pratiksha
Nishaji loved the recipe it's the exact same like we used to make in India.. now I am settled abroad and I cannot find papad khar. What should i do? Have read on various sites that baking soda won't give that texture like papad khar? And also if I have to add how much quantity of baking soda should I add?
निशा: प्रतीक्षा जी, 250 ग्राम दाल में 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
राजवीर
पापड खार
नहीं मिलता हमारे यहाँ।
इन के बारे में थोडा बताये

निशा: राजवीर जी, पापड़ खार पत्थर जैसे कलर का होता है, लेकिन सोफ्ट होता है और ये व्हाइट कलर में भी आता है. पापड़ खार को पानी में घोल कर आटे में डालना होता है. आप इसकी जगह बेकिंग सोडा भी यूज कर सकते हैं.
sk food
papad me pugi kau hoti he
निशा: अगर आप पापड़ खराब होने के बारे में कह रहे हैं, तो अगर पापड़ कम सूखा कर रखे गये हों तब वे खराब हो जाते हैं, उन्हैं अच्छी तरह धूप में सुखाकर तह लगाकर रखें, पापड़ खराब नहीं होंगे.
manish
how can we make papad without oil
निशा: मनीश जी, बिन ओयल के भी पापड़ बना सकते हैं.
Swaroop saini
Namaskar ji..
Muje papad or khakhra product krne k liye laghu udhyog lagana hai .. jo har parkar k papad or khakhra recipe chahiye thi ... Taaki swad acha rahe

निशा: स्वरूप जी, मैं कोशिश करूंगी की आपको सभी प्रकार के पापड़ और खाखरा की रेसिपी बता सकूं.