कच्चे आम की चटनी - Instant Mango Chutney recipe - Green Mango Chutney Recipe

गर्मियों के मौसम में बनने वाली कच्चे आम की चटनी, आपके खाने को दे एक अलग ज़ायका.
Read - Instant Mango Chutney recipe - Green Mango Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Mango Chutney Recipe
- कच्चा आम- 1
- हरा धनिया- 2 कप (मोटा कटा हुआ)
- पुदीने के पत्ते- ½ कप
- हींग- 2 पिंच
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काला नमक- ½ छोटी चम्मच
- भुना जीरा- 1 छोटी चम्मच
- अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
- हरी मिर्च- 3 से 4
विधि - How to make Instant Mango Chutney
आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. छिले हुए अदरक को भी छोटे टुकड़ों में काट दीजिए.
मिक्सर में आम के टुकड़े, हरा धनिया, पुदीने के पत्ते और अदरक डाल दीजिए. साथ ही हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक और हींग भी डाल दीजिए. इसमें आधा कप पानी डालिए और चटनी को एकदम बारीक पीस लीजिए.

पिसी हुई चटनी को प्याली में निकाल लीजिए. कच्चे आम की खट्टी-खट्टी चटनी तैयार हो गई है.
जब भी कभी समोसे, कचौड़ी, पकौड़े बना रहे हो, तब इस चटनी को ज़रूर बनाइए, यह चटनी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इस चटनी को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकता है.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (1014 रेटिंग)
कमेंट (16)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बिन्दी जी, चटनी गाढ़ी है तो आप उसमें थोड़ा पानी डाल सकती हैं.
निशा: मोहित जी, अगर आप कच्चे आम की चटनी बना रहे तो कच्चा आम ही लीजिये, वैसे आप अमचूर ले सकते हैं.
निशा: रिंकू जी, इस चटनी को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकता है.
निशा: रिंकू जी, आप इस चटनी को समोसे, कचौड़ी, पकौड़े इत्यादि के साथ खा सकते हैं.
Kya Hing Dalna Zaroori hain..
निशा: नाजि़या जी, आप न डालना चाहें तो हटा भी सकते हैं.
निशा: रंजन अजी, आप हींग बिना भी इसे डाल सकते हैं.
निशा: ममता जी हां, नवरात्रि व्रत में हिंग खाई जा सकती है.
निशा: अंकित जी, यह कच्चे आम की चटनी है. इसकी जगह कोई और सामग्री डालेंगे, तो वह स्वाद नही आएगा. आप चाहे, तो इसकी जगह अमचूर पाउडर 1 - 1.5 छोटी चम्मच डाल सकते हैं, चटनी अच्छी बनेगी.
निशा: अनामिका जी, अगर आप अदरक ना डालना चाहे, तो मत डालिए.
निशा: अभिषेक जी, यह लगभग 150 ग्राम होगा.