सूजी के झटपट दही वड़े - Instant Dahi Vada with Rawa - Semolina Dahi Bhalla - HOLI SPECIAL RECIPES

📅 9 मार्च 2017 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 30 कमेंट ★ 3.7 (1553)

दाल से बने दही वड़े अक्सर लोग खाते ही रहते हैं, लेकिन इस फेस्टिव सीज़न हम झटपट बन जाने वाले सूजी के दही वड़े की रेसिपी लाए है, हर किसी को इन वड़ों का स्वाद खूब भाएगा.

Read - Instant Dahi Vada with Rawa - Semolina Dahi Bhalla Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Semolina Dahi Bhalla

  • सूजी- 180 ग्राम
  • दही- 1 कप और दही वड़े सर्व करने के लिए
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 से 3 (बारीक कटी हुई)
  • बेकिंग सोडा- ¼ छोटी चम्मच से कम
  • तेल- वड़े और पकौड़े तलने के लिए

विधि - How to make Instant Dahi Vada with Rawa

बैटर तैयार कीजिए
एक बड़े प्याले में सूजी और दही डालकर मिक्स कर लीजिए. इस मिश्रण में नमक, अदरक और हरी मिर्च डालिए. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिला लीजिए. फिर, बैटर को ढककर 10 से 15 मिनिट के लिए रख दीजिए जिससे कि सूजी फूलकर तैयार हो जाए.

वड़े बनाइए
बैटर के फूलकर तैयार होने के बाद, इसमें बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिए. वड़े बनाने के लिए, एक कटोरी ले लीजिए. इस कटोरी पर गीला कपड़ा बांध लीजिए और कपड़े को पीछे की ओर से कटोरी को कसते हुए पकड़ लीजिए. इसके ऊपर थोड़ा सा पानी और लगा लीजिए और कपड़े को अच्छी तरह से गीला कर लीजिए. इस पर 1 से 2 छोटी चम्मच बैटर उठाकर रखिए और उंगलियों पर थोड़ा सा पानी लगाकर वड़े को गोलाकार कर लीजिए.

वड़े तलिए
वड़े तलने के लिए, एक कढ़ाही में पर्याप्त मात्रा में तेल डालकर गरम कर लीजिए. तेल चैक करने के लिए, कढ़ाही के थोड़ा ऊपर हाथ ले जाकर देखिए, अगर, हाथों पर गर्माहट लग रही हो, तो तेल अच्छे से गरम हो गया है. आंच को मध्यम कर लीजिए और वड़े को सावधानी से दूसरे हाथ पर उतारकर कढ़ाही में तलने डाल दीजिए. इसी प्रकार और वड़े बनाकर तलने के लिए कढ़ाही में डाल लीजिए. वड़ों को नीचे से ब्राउन होते ही पलट दीजिए और वड़ों को दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए. तले हुए वड़ों को निकालकर एक प्लेट में रखते जाइए.

फिर, वड़ों को पानी में डालकर अच्छे से डुबो दीजिए ताकि ये नरम फूलकर तैयार हो जाएं.

पकौड़ियां बनाइए
बचे हुए बैटर से पकौड़ियां बनाने के लिए, हाथ को पानी से हल्का सा गीला करके थोड़ा सा बैटर ले लीजिए. बैटर को उंगलियों से गोल कर लीजिए और कढ़ाही में एक-एक करके पकौड़ियां टपका दीजिए. पकौड़ियों को गोल्डन ब्राउन होने के बाद, एक प्लेट में निकाल लीजिए. फिर, इन्हें भी भीगने के लिए पानी में डाल दीजिए.

पहले से भीग रहे वड़े मुलायम हो गए हैं, इन्हें पानी से बाहर निकाल लीजिए. वड़ों को पानी से निकालते समय दोनों हाथों के बीच में रखकर दबा दीजिए ताकि पानी निचुड़ जाए. फिर, वड़े को एक प्लेट में रख दीजिए. पकौड़ियों को भी हल्का सा दबाकर, पानी निकालकर प्लेट में रख लीजिए.

दही वड़े परोसने के लिए तैयार हैं. दही वड़ा सर्व करने के लिए, एक सर्विंग प्लेट लीजिए. इसमें 2 वड़े और 2 पकौड़ियां रखिए. इनके ऊपर 3 से 4 छोटी चम्मच गाढ़ा फैंटा हुआ दही डालिए. इसके बाद, वड़ों पर 1 छोटी चम्मच मीठी चटनी, हरे धनिये की चटनी, थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर, जरा सा काला नमक और जरा सा लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. दही वड़े खाने के लिए तैयार है. खट्टे- मीठे स्वाद से भरे सूजी के दही वड़े ऎसे ही सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए.

सुझाव

  • पानी में डालने से वड़े नरम तो हो ही जाते है, साथ ही, इनका तेल भी पानी में निकल जाता है.
  • वड़े बहुत ज्यादा देर के लिए पानी में मत रखिए वरना ये अधिक नरम हो जाएंगे और इन्हें साबुत निकालना मुश्किल होगा.
  • दही वड़े सर्व करने के लिए, गाढ़ा फैंटा हुआ दही ही लीजिए. अगर दही पतला है, तो दही को कपड़े में बांध लीजिए. इससे उसमें से अतिरिक्त पानी निकल जाएगा. फिर, इसे फैंटकर इस्तेमाल कर लीजिए.
  • मीठी चटनी इमली, आम की खटाई या खजूर से बनाई जाती है और इन सारी चटनियों की रेसिपी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Instant Dahi Vada with Rawa - सूजी के झटपट दही वड़े - Semolina Dahi Bhalla - HOLI SPECIAL RECIPES

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (1553 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (30)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Chinnu bohra
Hello nisha ji Mene Aaj second time banaya dahi bada Aapne pehle bhi Sabhi ko respond kiya mujhe chod kar well mujhe ye janna hai ki Aap mere dahibade mai ganth kyu bani batter to pehle ki Tarah he banaya tha feeling depressed....
निशा: चीनू जी, बैटर में गुठलियां होने से एसा हो सकता है.
Preeti Sinha
So yummy recepie in minimum cooking time . Liked it so much. Will cook again. Thank you so much Nisha mam. I always try your recepies and everyone in my family loves the taste.

निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kiran Agarwal
Suji ke bade bahut achche bane dhanybad madam.

निशा: किरन जी, मुझे खुशी है की आपने इसे बनाया और आपकी रेसिपी बहुत अच्छी बनी.
Nitin
Thanks mam... aap bilkul gharelu or shadharan tarike se savi recipe banane shikhati hai... aapka bahut dhanywad madam... aap meri maa ki tarah bhi dikhti hai.. pranam

निशा: नितिन जी, आपके सहयोग और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
neha
Mem. ..
In bado ko garm pani me dallna hai ya thande

निशा: नेहा जी, नार्मल पानी का उपयोग करें.
rakhiinindia.in
Very nice and simple recipe Dahi Vada with Rawa - Semolina Dahi Bhalla - HOLI SPECIAL I tried it and it came out superb...thanx

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chinnu bohra
Thank u so much nisha ji meri abhi shadi hui he hai mene banaye Kal raat ko dahibade Bahut tariff hui Sasural Mai Bahut pasand aaye sabhi ko
Beena
Mam ye recipe mene phli bar bnai ...meri family ko bhut psnd aayi .. Thank you mem ..aap hmesa aage b ase hi nai _ nai recipe hme btate rhiye ...

निशा: बीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह स्वादिष्ट रेसिपी बनाती रहें.
Zainab
Nisha ji aap ne mere saval ka javab nahi diya????????

निशा: जैनब जी, दही का उपयोग बाइन्ड करने में मदद करता है. साथ ही सोफ्ट और स्वादिष्ट बनाता है.
chitra sharma
kya ise kisi ur trike se bna skte h

निशा: चित्रा जी, आप दही बड़े कई तरीके से बना सकते हैं जो मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं आप उन्हें देख सकती हैं.
Zainab
Hello nisha mam aap ki recipe superb hai me ise zarur try karungi lekin mera aap se ek saval hai ki kya suji ke batter me dahi ki jagah pani ya fir dudh dal sakte hai
निशा: जैनब जी, इसके लिये सूजी में दही ही डाला जाता है.
Priya
Kya Hun baking soda ki jagah eno use kr sakte h?
निशा:प्रिया जी हां यूज किया जा सकता है.
Padmini
Hello mam.. Apki sbhi receipes bht hi easy hoti hai pr mera question ye hai k is receipe mei hum kapde ka use kyu krte hai direct pakode ki tarah kyu ni bnate
निशा: पदमिनी जी, आप इन्हें डायरेक्ट पकोड़े की तरह भी बना सकते हैं, लेकिन प्रोपर दही वड़े का शेप देने के लिये इस तरह बनाना होता है.
kamlesh kumari
Very nice mazza aa gaya kh kar thanks.aapka batana ka method very nice

निशा: कमलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kalpna jain
Hello mam ,maine suji ke bde bnaye yai tiet bne or jab maine inhe pani main dala toh in par dane nikal aae
निशा: कल्पना जी, सूजी का पेस्ट अधिक गाढ़ा होने से एसा हो सकता है.
ranjna pandey
Mam suji aor dahi ko kitna gadha bnaye mem pl. Ans.

निशा: रंजना जी, मिश्रण गाढ़ा ही होना चाहिए जिससे बड़े आसानी से बन सकें.
garimasingh
really its yummy

निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shagufta rahat
Hame apki sari recipi bht psnd h
निशा: शगुफ्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
preeti
Hi Nisha ji kya Mai vado me baking soda Ki jagah eno fruit salt dal skti Hu.pls rply.
निशा:प्रीती जी हां आप ईनो फ्रूट साल्ट डाल सकती हैं.
Madhu
Nisha ji hum om suji k vado ko kitni der k liye pani me bigo kr rkhna chahiye???
निशा: मधु जी, 5-10 मिनिट पानी में भिगोना ही पर्याप्त है.
vaishnavi singh
WOW QUICK AND TASTY RECIPE .NISHA AUNTI CAN YOU SUGGEST HOW TO MAKE MEETHI CHATNI
निशा:श्रुति जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर हर तरह की मीठी चटनी की रेसिपी है, आप उसे देख सकते हैं.
Your name...
nice recipe mam thanks

निशा: मोनिका जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
Mam hamare rash gully sahi nahi banthy pani mei tut jathy i mean caashani

निशा: ऋतु जी, छैना नरम न बना हो और अच्छी तरह मसल कर उसे और नरम न किया गया हो या रसगुल्ले अच्छे तरह उबलते चाशनी में न डाले गये हों, गैस तेज न हो तब ऎसा होता है.
anamika
mam , apki recepies muje bhut pasand aati h or apke btane ka tarika to lajwab hai. mam mera ek question hai please ap iska reply karna ki ye bade agar 1-2 pade rahe to khrab to nhi hoge na. ye jldi khrab nhi ho iske liye kya karna chahiye.

निशा: अनामिका जी, वड़े को फ्रिज में रखें 1-2 दिन खाये जा सकते हैं, खराब नहीं होते, सूखे वड़े भी रख सकते हैं और जब खाने हो, तब वड़े गरम पानी में भिगोकर, निचोड़कर दी हुई विधि के अनुसार दही, चटनी डालकर चाट बना लीजिए.
nisha
Hi mam..y better kitne vado k lie bna h..

निशा: निशा जी, यह तो वड़े के आकार पर निर्भर करता है. इतने बैटर में 10 से 12 वड़े बनाए जा सकते हैं.
Mamta
Nisha Ji Namaskar, Kya baking soda dalna jaroori hai.

निशा: ममता जी, बेकिंग सोडा डालने से वड़े स्पंजी और क्रिस्पी बनते हैं.
Madhu
निशा जी नमस्कार, बहुत ही आसान व सुन्दर रेसिपी, पर क्या ये दाल के बड़ो जितना ही स्वादिष्ट होगी ?

निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हां, ये वड़े भी स्वादिष्ट होते हैं. आप खुद ट्राई करके देखिए, आपको भी अच्छे लगेंगे.
Geeta
This sujidahi vadas were hit in my chanting meeting. Thanks for this inovative recipie.

निशा: गीता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Renu Jain
Mam aap kitni acchi recipe batati hai. har bar ek new aur asan si recipe lekar ati hai. Thank you so much mam.

निशा: रेनू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Charu Tiwari
arey wah ye to badi hi jaldi ready ho jayenge..isme to dal dhigone peesne ka jhanjhat bhi nahi hai. Mai aj hi ise banakar dekhugi.

निशा: चारू जी, धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव ज़रूर शेयर कीजिए.