आलू का भर्ता - Aloo Ka Bharta Recipe - How to Make Aloo ka Bharta

उबले आलू से फटाफट तैयार होने वाला चटाखेदार आलू का भर्ता, उत्तरी भारतीय रसोई से खास.
Read - Aloo Ka Bharta Recipe - How to Make Aloo ka Bharta Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Ka Bharta Recipe
- आलू- 5 (400 ग्राम) (उबले हुए)
- ताजा दही- ½ कप
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
- हींग- 1 पिंच
- जीरा- ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo ka Bharta
आलू को छील लीजिए और बारीक फोड़ लीजिए. इसके बाद, गैस पर पैन गरम होने रख दीजिए. पैन में तेल डालकर गरम दीजिए. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और धनिया पाउडर डाल दीजिए और मसाले को भून लीजिए. फिर इसमें दही डालकर मिक्स कर दीजिए. साथ ही लाल मिर्च भी डाल दीजिए और दही को एकदम गाढ़ा होने तक पकने दीजिए.

मसाले के ऊपर तेल तैरने यानिकि मसाला भुन जाने के बाद, इसमें नमक और गरम मसाला डाल दीजिए. इसके बाद, आलू और थोड़ा सा हरा धनिया भी डाल दीजिए. आलू को मसाले में अच्छे से मिक्स करते हुए 2 से 3 मिनिट तक भूनते रहिए.
3 मिनिट बाद, भर्ता बनकर तैयार है. आलू के भर्ते को प्याले में निकाल लीजिए और थोड़े से हरे धनिये से गार्निश कर लीजिए. स्वाद में उम्दा आलू के भर्ते को पूरी या परांठे के साथ परोसिए, सभी चाव से खाएंगे. इतना भर्ता परिवार के 4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त है.
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजेश जी, बना सकते हैं.
निशा: श्रद्धा जी, जी हां एसा भी किया जा सकता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: साजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks mam aapki sabhi recipies bahut achi hai
निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तुलसी जी, आप इन्हें थोडा़ और पका लीजिए.
निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरभि जी, हां आप अपने स्वादानुसार प्याज का पेस्ट और टमाटर प्यूरी डाल सकते हैं.
निशा: शमीम जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनामिका जी, धन्यवाद.