सौंठ चटनी - Meethi Saunth Ki Chutney Recipe - Sonth Chutney Recipe

📅 28 फरवरी 2017 👁 1.4 लाख बार देखी गई 💬 9 कमेंट ★ 3.5 (768)

दही वड़ों, टिक्की, चाट पापड़ी, भेलपूरी इत्यादि को बेहतरीन स्वाद देने वाली सौंठ चटनी, बनाने में बेहद आसान. 

Read - Meethi Saunth Ki Chutney Recipe - Sonth Chutney Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sonth Chutney Recipe

  • आम की सूखी खटाई- 100 ग्राम
  • चीनी- 1.25 कप (250 ग्राम)
  • खजूर- 10
  • किशमिश- 2 टेबल स्पून
  • इलाइची- 6
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- 2 छोटी चम्मच
  • नमक- ½ छोटी चम्मच
  • काला नमक- 1 छोटी चम्मच
  • सौंठ पाउडर- 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Meethi Saunth Ki Chutney

आम की खटाई को पानी से अच्छे से धो लीजिए. इसके बाद, एक प्याले में इतना पानी लीजिए जिसमें खटाई पूरी तरह डूब सके और इसे भिगोकर 5 से 6 घंटे के लिए रख दीजिए.

6 घंटे बाद, भीगी हुई आम की खटाई को पानी सहित स्टील के बर्तन में डाल दीजिए. इसे उबालने के लिए इसमें एक कप पानी और डाल दीजिए. खटाई को ढककर नरम होने तक 12 से 15 मिनिट उबाल लीजिए. इसी दौरान, प्रत्येक खजूर के बीज निकालकर इनको पतला-पतला काट लीजिए.

खटाई को निकालिए और दबाकर चैक कर लीजिए कि नरम हुई या नही. खटाई के नरम होने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. इसके बाद, उबली हुई खटाई को हाथ से मैश करते हुए इसमें से सख्त भाग निकालकर हटा दीजिए. फिर, खटाई को मिक्सर जार में आधा कप पानी के साथ डालकर पीस लीजिए.

पिसी हुई खटाई यानिकि पल्प को छलनी में डालकर एक प्याले में छान लीजिए ताकि इसके रेशे अलग हो जाएं और इसमें ½ कप पानी और मिक्स कर लीजिए.

प्याले में छाने हुए पल्प को एक भगोने में डाल दीजिए और गैस पर रख दीजिए. इस पल्प में चीनी भी डाल दीजिए. साथ ही सारे मसाले- लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, नमक, जीरा पाउडर और गरम मसाला डाल दीजिए तथा मिक्स कर लीजिए. फिर, इसमें किशमिश, काटकर रखे खजूर और सौंठ पाउडर भी डाल दीजिए. प्रत्येक 2 मिनिट बाद सौंठ को चमचे से चलाते रहिए. इसी दौरान, इलाइची को खल बट्टे में कूटकर इलाइची पाउडर बना लीजिए.

सौंठ के पककर गाढ़ा होने के बाद, इसे प्याली में गिराकर उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर भी देख सकते हैं, ये चिपकने लगती है. सौंठ के पकने की पहचान है कि सौंठ गहरे ब्राउन रंग की हो जाती है. जैसे ही सौंठ पककर तैयार हो जाए, गैस बंद कर दीजिए और सौंठ में इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिए.

तैयार सौंठ को प्याले में निकाल लीजिए. खट्टे मीठे स्वाद से भरी सौंठ चटनी को दही वड़ों, समोसों, चाट या कचौरी के साथ सर्व कीजिए. सौंठ को किसी कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिए और पूरे 6 माह तक इसके ज़ायके का भरपूर आनंद उठाइए.

सुझाव

  • अगर ताजे खजूर उपलब्ध न हो, तो छुआरे ले सकते हैं. इन्हें 5 से 6 घंटे पानी में भिगोकर इस्तेमाल करें.
  • सौंठ पाउडर यानिकि जिंजर पाउडर न मिले तो आप 2 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट या 2 इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कद्दूकस करके भी डाल सकते हैं.
  • अगर सौंठ फ्रिज में रखकर गाढ़ी हो गई हो, तो इस्तेमाल करने से पहले इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें. 

Meethi Saunth Ki Chutney Recipe - Sonth Chutney Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (768 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (9)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neha
Hum is chatni ko kitne din tk use kr skte hai... fridge me rkh kr
NishaMadhulika
नेहा जी, आप इसे फ्रिज में रख कर पूरे 6 माह तक उपयोग कर सकते हैं.
Arnika
Aam ki khatai ki jagah kaccha aam use karna ho toh kitna Lena hoga.
निशा: अरनिका जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर कच्चे आम की मीठी चटनी की रेसिपी उपलब्ध है, उसे आप देख सकते हैं.
Mamta
Nisha Ji Agr aam ki khatai na mile to imli ka upyog kr skte h????

निशा: ममता जी, हां, इमली का उपयोग कर सकते हैं.
saba
Nisha ji aap ki recipes awosam hoti hai kya me aam ki khatai ke alava imli ka use kar sakti hu

निशा: सबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हां, आम की खटाई की जगह इमली का यूज कर सकते हैं.
Divya
Hey mam kya aam ki khatai k place p amchort use kr sakty h?

निशा: दिव्या जी, इसमें अमचूर या इमली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
s.k.gupta
aapne pickles and chutney ki very easy process batai hai .bahut achha laga. conratulations skgupta. Lucknow

निशा: गुप्ता जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Nitin Jain
Thank you for such a nice recipe. I will try it this weekend.

निशा: नितन जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Tripti
ye aam ki khatai kaha milti hai

निशा: तृ्प्ति जी, आम की खटाई किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी.
निशा: तृप्ति जी, आम की साबुत खटाई न मिलें तो अमचूर पाउडर ले सकती हैं और ये चटनी बड़ी आसानी से बना सकते हैं.