पालक मशरूम सेन्डविच - Palak Mushroom Sandwich - Spinach & Mushroom Sandwich Recipe

📅 17 फरवरी 2017 👁 43 हज़ार बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 3.8 (616)

सेहत के लिए लाभकारी तथा स्वाद से भरपूर क्रिस्पी-क्रिस्पी पालक मशरूम सेन्डविच बच्चों को खास पसंद आएंगे.

Read - Palak Mushroom Sandwich - Spinach & Mushroom Sandwich Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach & Mushroom Sandwich Recipe

  • ब्राउन/ व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 4
  • पालक - 1 कप
  • मशरूम - 1 कप (पतले कटे हुये)
  • मॉजेरेला चीज - ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी/ मक्खन - 1 से 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • नमक - ¼ चम्मच या स्वादानुसार
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक का टुकड़ा - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)

विधि - How to make Palak Mushroom Sandwich

फिलिंग तैयार कीजिए
गैस पर पैन गरम कीजिए. गरम पैन में 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. घी गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए. फिर, इसमें मशरूम डालकर 2 से 3 मिनिट भून लीजिए जिससे मशरूम हल्के नरम हो जाएं.

मशरूम नरम होने के बाद, इसमें पालक भी डालकर मिक्स कर लीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करते हुए स्टफिंग में से पानी जल जाने तक इसे भून लीजिए. फिर, नमक और काली मिर्च भी डाल दीजिए तथा सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स होने तक भून लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और फिलिंग को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए.

सेन्डविच तैयार कीजिए
सेन्डविच बनाने के लिए टोस्टर गरम होने लगा दीजिए. इसी बीच, सेन्डविच में फिलिंग भर लीजिए. एक प्लेट में 2 ब्रेड रखिए और इनके ऊपर फिलिंग डालकर फैला दीजिए. ऊपर से मॉजेरिला चीज़ भी डाल दीजिए. इनके ऊपर ब्रेड लगा लीजिए. ब्रेड के ऊपर थोड़ा सा घी या मक्खन भी लगा लीजिए. सेन्डविच सिकने के लिए तैयार हैं. 

सेन्डविच टोस्ट कीजिए
सेन्डविच मेकर अब तक गरम हो गया है. इसमें सेन्डविच सिकने के लिए लगा दीजिए. सेन्डविच को 2 मिनिट बाद चैक कर लीजिए. सेन्डविच के अच्छे से ब्राउन होने के बाद, सेन्डविच सिककर तैयार हैं. इन्हें काटकर प्लेट में रख लीजिए.

बहुत ही करारे और स्वाद में लाज़वाब पालक मशरूम सेन्डविच सर्विंग के लिए तैयार हैं. इन क्रिस्पी गरमागरम सेन्डविच को टमैटो केचअप, हरे धनिये की तीखी चटनी या किसी भी मनचाही चटनी के साथ परोसिए और चाव से खाइए. 

सुझाव

  • मशरूम को ज़्यादा न भूनें, बस हल्के नरम होने तक भूनिए.
  • भरांवन में पानी बिल्कुल भी नही रहना चाहिए. इसलिए भरांवन को पानी के जल जाने तक भूनें
  • अगर आपको घी से परहेज है, तो बिना घी लगाए ही सेन्डविच टोस्ट कीजिए.

Palak Mushroom Sandwich - Spinach & Mushroom Sandwich Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (616 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rakhiIndia.in
Thanks so much, my Palak Mushroom Sandwich - Spinach & Mushroom Sandwich Recipe was so yummy. Your recipe is very simple to follow.

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reenu
agar humare pas sendvich maker n ho to hum is recpi ko kese banaye ge

निशा: रेनू जी, आप इसे तवे पर सेक कर भी आसानी से बना सकती हैं.
reenu
kya hum is recipi ko bacho ke tifin m dall sakte h or agar hamare pas cheez n ho to is recipi ko nahi bana sakte hai

निशा: रेनू जी, आप इसे चीज के बिना भी बना कर बच्चों को दे सकती हैं.
Navin Jadwani
Nice .....Asaan...Or ...Acchi..Acchi recipi .....Hai AAP k paass...Thanku..

निशा: नवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Madhu
निशा जी नमस्कार
चीज़ का कोई विकल्प है, मैं जहां रहती हूं वहां मेजरोला चीज़ मिलना कठिन है ।

निशा: मधु जी, आप बिना चीज़ के भी इसे बना सकती हैं. क्रीम, मलाई इत्यादि का भी उपयोग कर सकती हैं.