चीज़ कटलेट्स - Cheese Cutlets Recipe - Cheesy Potato Cutlets - Potato Cheese Tikki

ऊपर क्रिस्पी लेयर और अंदर मेल्टिड चीज़ से भरे बच्चों के फेवरेट चीज़ कटलेट्स, स्वाद में एकदम बेमिसाल.
Read - Cheese Cutlets Recipe - Cheesy Potato Cutlets - Potato Cheese Tikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cheese Cutlets Recipe
- आलू - 2 (200 ग्राम) (उबले हुये)
- ब्रैड स्लाईस - 2
- मॉजेरैला चीज़ - ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- नमक - ½ छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- तेल - कटलेट्स तलने के लिये
विधि - How to make Cheesy Potato Cutlets
कटलेट्स का मिश्रण तैयार कीजिए
पहले ब्रेड को मिक्सर में डालकर ब्रेड का चूरा बना लीजिए. इसके बाद, आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए. आलू में मसाले- नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, आधा ब्रेड का चूरा डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लीजिए.
मैदा का घोल बनाइए
मैदा का घोल बनाने के लिए मैदा मे थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए और फिर इसमें पानी बढ़ाकर मिक्स कर पतला घोल बना लीजिए. 2 टेबल स्पून मैदा में 4 से 5 टेबल स्पून पानी से पतला घोल तैयार हो जाता है. इसमें काली मिर्च और जरा सा नमक डालकर मिला दीजिए.

कटलेट्स बनाइए
कटलेट्स बनाने के लिए गैस जलाकर कढ़ाई में तेल गरम कर लीजिए. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिए और 1 छोटी चम्मच या थोड़ा सा मिश्रण लीजिए और उंगलियों से दबाकर हल्का सा बढ़ा लीजिए और बीच में गड्ढा जैसा बना लीजिए. इसमें ½ या ¾ चम्मच मॉजेरिला चीज़् रख लीजिए और आलू को चारों तरफ से उठाकर चीज़ को बंद कर लीजिए. कटलेट को हाथों के बीच रोल करते हुए गोल कर दीजिए. फिर, इसे चपटा करके कटलेट का आकार दे दीजिए और सारे कटलेट्स बिल्कुल इसी प्रकार भरकर तैयार कर लीजिए.
इसके बाद, कटलेट्स उठाकर पहले मैदा के घोल में डुबोइए और फिर, ब्रेड के चूरे में डालकर चूरे से अच्छे से लपेट कर रखते जाइए.
कटलेट्स तलिए
कटलेट्स को मध्यम गरम तेल में तलने के लिए डाल दीजिए. कटलेट्स को पलट-पलटकर चारों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. अच्छे से फ्राय होते ही, कटलेट्स को एक प्लेट में निकाल लीजिए. बचे हुए कटलेट्स भी एकदम इसी तरह तलकर निकाल लीजिए.
चीज़ कटलेट्स बनकर तैयार है. इन मन ललचाने वाले चीज़ी कटलेट्स को हरे धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोसिए और मज़े से खाइए.
Cheese Cutlets Recipe - Cheesy Potato Cutlets - Potato Cheese Tikki
कमेंट (10)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
मैंने cheese cutlets bnaye per fry kerne per khul gye or sara oil bher gya.
निशा: ईशु जी, ब्रेड क्रम्बस बनाने के लिए ब्रेड को तोड कर मिक्सर जार में डालकर चला दीजिए, ब्रेड क्रम्बस बनकर तैयार हैं इन्हें प्याले में निकाल लीजिए.
निशा: विमल जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता जी, हां, आप इसे बची हुई आलू की सब्जी के साथ भी इसी तरह बना सकती हैं, लेकिन स्वाद में हल्का सा अंतर होगा.
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, दी गई सामग्री में 7-8 कटलेट बनें हैं, आप कटलेट के हिसाब से सामग्री को उतने गुना कर सकते हैं.
निशा: ऋतु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.