लौकी का हलवा - Lauki ka halwa | Doodhi Halwa Recipe

लौकी की आप सब्जी, कोफ्ते या गुलाब लच्छा तो बनाते ही रहे होंगे. आईये आज लौकी का हलवा (lauki ka halawa) बनायें.
Read - Lauki ka Halwa Recipe In English
आवश्यक सामान Ingredients for lauki ka halwa
- लौकी - 1कि.ग्रा.
- चीनी-300 ग्रा. (1 1/2 क)
- मावा - 200 गा. ( 1 कप)
- देशी घी- 50 ग्रा (2 टेबल स्पून)
- काजू - 25 -30 (एक काजू के 4 टुकड़े करते हुए काट लीजिये)
- किशमिश- 25 -30 ग्रा. (डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
- पिस्ते - 10 - 12 (पतले पतले लम्बे काट लीजिये)
- इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
बनाने की विधि - How to make lauki ka halwa
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. लौकी को चारो तरफ से कद्दूकस करना है और बीज बाला हिस्सा छोड़ देना है. आप इसे फूड प्रोसेसर में भी कद्दूकस कर सकते हैं.
कद्दूकस की हुई लौकी को कढ़ाई में डालिये, गैस पर रखिये और थोड़ा सा पका लीजिये, चीनी मिला कर और पकने दीजिये. कढ़ाही में पक रही लौकी को 2-3 मिनिट में चलाते रहिये. उबाल आने तक आप देखेंगे कि लौकी में काफी पानी की मात्रा दिख रही है, अब लौकी तेज गैस पर खुले में पकायेंगे और हर 5 मिनिट बाद चलाते रहैं और पानी के खतम होने तक उसे पकने दें.

जब लौकी का पानी भाप बन कर उड़ जाय तो इसमें घी डाल कर 6 या 7 मिनिट तक भूने. इसके बाद इसमें मावा, काजू और किशमिश डाल दीजिये और हलवे को चलाते रहें , 5-6 मिनिट में हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. गैस बन्द कर दीजिये. इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
लौकी के हलवा को प्याले में निकालिये, काटे हुये काजू ऊपर से डाल कर सजा दीजिये, लौकी का हलवा (Doodhi Ka Halwa) तैयार है. गरमा गरम लौकी का हलवा परोसिये और खाइये. लौकी के हलवा को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.
कमेंट (114)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hum lauki ka halva cooker me bana sakte he sitti lagaye ya nahi please reply and receipe ke liye thank you so much aap ki vajah se muze receipe banana easy and simple huva hai by tc.
निशा:स्वाती जी, लौकी का हलवा कुकर में बनाने की आवश्यकता नहीं है, इसे खुली कढ़ाई में ही बनाया जाता है.
निशा: समा जी, लौकी अपने ही जूस में पक कर तैयार हो जाती है इसमें कुछ और डालने की आवश्यकता नहीं होती.
Maine aap yha se 10 recepie abhi tk sikhi h aur muje sb ki sb pasand aai aap ka banane ka tarika simple aur accha laga......thqu .....for teaching us....
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजिता जी, लौकी के हलवा में आप घी नहीं डालना चाहते तो न डालें, लेकिन इसमें तेल अच्छा नहीं लगेगा.
निशा: अफसाना जी, लौकी को तुरन्त हलवा बनाने से पहले कद्दूकस करें इसका रंग ब्लैक नहीं होगा, और अच्छा कलर लाने के लिये आप चाहें तो लौकी ग्रीन फूड कलर डाल सकते हैं.
निशा: प्रीति जी, आप इसे दूध के साथ भी बना सकती है. इसके लिए, लौकी को दूध में पकने दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, जब दूध का सारा पानी जल कर खत्म हो जाए, तब घी, चीनी और मेवे डाल कर चलाते हुये हलवे को पका लीजिए.
निशा: योगेश्वर जी, धन्यवाद.
Maine bahut sare recipe banai sabko bahut pasand aye .Loki ka halwa to bahut tasty bana
Thank u nisha hi
निशा: अमिता जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी हां व्रत में पालक खाया जा सकता है
निशा: अनु जी, आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें.
निशा: गोपाल जी, अगर हलवा में मावा नहीं डालना चाहते, इसे दूध से ही बनाना चाहते हैं तब इसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध की आवश्यकता होती है.
निशा: अपर्णा जी, आपको भी बहुत धन्यवाद.
निशा : हितेश जी, अवश्य मिला सकते हैं.
Mai apki recipes padh padh kr aur bna kr apki fan ho gyi hu....Mam apne Jo fast recipe me lauki ka halwa recipes btaye hai...bhut achi hai. But ek chiz clear kijiye. Hum log fast me sbji Ni khate. Jbki lauki sabji hai.....kya lauki ka halwa kha skte hai fast me.
निशा: रक्षा जी, लौकी का हलवा या गाजर का हलवा व्रत में खाया जा सकता है.
निशा: सुरजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा ही, नानस्टिक पैन में मावा बिना घी डाले ही बहुत अच्छा और आसानी से भूना जा सकता है लेकिन सादा कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालें और मावा को भून लीजिये, मावा अच्छा भुन कर तैयार होगा.
maujhe ye jana tha ki aap holi special, deepawali special, navratri special recipes deti ho...... but RAMADHAN special kyu nhi .......??
निशा: जीनत जी, मेरे वेबसाइट पर आपके लिये रमजान के लिये अनेक रेसिपी उपलब्ध है, आपको जो भी पसन्द हो बनाइये और खाइये और यहां अपने कमेन्ट शेयर कीजिये.
निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी हां घी कच्चा ही डालना है.
निशा: शैलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Is recipe me "Bhuna hua Mawa" means kesa Mawa? It would be great if you help me for this
because this recipe I will make on the next day of my marriage..
Thanks.
Regards,
Nisha Bhojwani.
निशा: निशा जी, मावा को हमने भूना है, उसे ही भुना मावा कहा है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभा जी, हां आप इसे बिना भूने डाल सकती हैं.
Lauki ko kadukasana matalab kya karana hai?
Aur lauki ko aagar hum thoda der bahar rakhate hai to vo black ho jata hai usaka colour banaye rakhane ke liye kya karana hoga? Please send me reply.
निशा: स्मिता जी लौकी को ग्रेट करना होता है, और कलर न बदले उसके लिये लौकी को तुरन्त ग्रेट करके पकाना होता है, आप फूड ग्रीन कलर डालकर हलवे का कलर अच्छा बना सकते हैं.
Really great. All receipes have mentioned here are very easy to make. Whenever i feel to make anything i take some ideas from your site. Thanks.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपका हृदय से धन्यवाद. बहुत मजा आया हलवा खाने में.
निशा: अरुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji
Beej wala portion bhi dale to halewa Nazi banega kya
निशा: सुमन जी, हलवा में बीज वाला सोफ्ट भाग नहीं डालते इसका स्वाद अच्छा नहीं होता.