वेज बर्गर - Vegetable Burgers recipe - Veg Burger Recipe - Veggie Burger

📅 15 फरवरी 2017 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 18 कमेंट ★ 3.5 (1154)

बन में बंद टिक्की, खीरे, टमाटर, पनीर और सॉस व चटनी की लेयर से तैयार वेज बर्गर स्वाद में बहुत ही लाज़वाब लगते है. स्ट्रीट फूड में शामिल ये  बर्गर बच्चों को काफी प्रिय होते हैं. 

Read - Vegetable Burgers recipe - Veg Burger Recipe - Veggie Burger Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Burger Recipe

  • बन- 2 
  • खीरा- 1 
  • बंदगोभी- 5 से 6 पत्ते 
  • टमाटर- 2 
  • पनीर स्लाइस- 2 
  • टमैटो सॉस 
  • हरे धनिये की चटनी 
  • चाट मसाला- 1 छोटी चम्मच

टिक्की बनाने के लिए

  • आलू- 3 (200 ग्राम) (उबले हुए)
  • मटर के दाने- ½ कप (उबले हुए)
  • ब्रेड- 2 (क्रम्बल की हुई)
  • तेल- 2 से 3 टेबल स्पून 
  • अदरक- 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पाउडर- ½ छोटी चम्मच 
  • जीरा पाउडर- ½ छोटी चम्मच 
  • अमचूर पाउडर- ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to take Veggie Burger

टिक्की बनाइए
आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए. मटर को अच्छे से मैश करके आलू में डाल दीजिए. साथ में अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और क्रम्बल की हुई ब्रेड का आधा भाग डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

गैस पर पैन रख कर गरम कीजिए. गरम पैन पर 2 से 3 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए.

आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण लेकर गोल कीजिए और गोले को हथेली से दबाकर चपटा कर लीजिए. इसे ब्रेड क्रम्बल में लपेट कर हथेली से हल्का दबा-दबा कर टिक्की का आकार देते हुए तैयार कर लीजिए और दूसरी टिक्की भी इसी तरह तैयार कर लीजिए.

टिक्की को पैन पर सिकने के लिए लगा कर रख दीजिए और धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिए. टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर, दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिए. आलू की टिक्की तैयार हैं.

सब्जियां स्लाइस में काटिए
खीरा धोकर छील लीजिए और पतले गोल स्लाईस में काट लीजिए. टमाटर को भी अच्छे से धोकर साफ करके पतले गोल स्लाईस में काट कर तैयार कर लीजिए.

बन सेकिए
एक बन लीजिए. इसे बीच में से काट कर दो भाग कर लीजिए. पैन में थोडा़ सा तेल डाल दीजिए ओर बन को सेकने के लिए पैन में लगा दीजिए. बन को दोनों ओर से क्रिस्प करते हुए सेक लीजिए और इसी तरह से दूसरा बन भी काट कर सेक लीजिए.

बर्गर बनाइए
बन का एक पीस लीजिए और इस पर 1 चम्मच टमैटो सॉस लगा दीजिए और फिर खीरा के स्लाइस रखिए और उन पर चाट मसाला बुरक दीजिए. अब इस पर आलू की टिक्की रख दीजिए और इसके ऊपर बंदगोभी का 1 पत्ता रखिए, इसके ऊपर पनीर की स्लाईस रखिए. इस पर फिर से थोडा़ सा चाट मसाला बुरक दीजिए और फिर से 1 बंदगोभी का पत्ता रख दीजिए. इसके ऊपर टमाटर के टुकड़े और थोडा़ सा चाट मसाला डाल दीजिए. बन का दूसरा पीस लीजिए और उस पर हरे धनिये की चटनी लगाकर टमाटर के ऊपर रख दीजिए.

वेज बर्गर बन कर तैयार है, इसी तरह से दूसरा बर्गर भी बना कर तैयार कर लीजिए. इन टेस्टी वेज बर्गर को छुट-पुट भूख लगने पर सॉस के साथ सर्व कीजिए.

Vegetable Burgers recipe - Veg Burger Recipes - Veggie Burger

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (1154 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (18)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Very nice
NishaMadhulika
thanks you
Very nice
NishaMadhulika
thanks you
Very nice
NishaMadhulika
thanks you
Very nice
NishaMadhulika
thanks you
Very nice
NishaMadhulika
thanks you
मजा आ गया...........
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Rahemeen
Good recipe
NishaMadhulika
Rahemeen , बहुत बहुत धन्यवाद
deependu
panir ki jagha koi aur chiz nahi dal sakte

निशा: दीपेन्दु जी, आप चाहें तो पनीर को हटा भी सकते हैं या उसके बदले टोफू या चीज़ का उपयोग भी कर सकते हैं.
javed
I LIKES UR RECIPIES TOO MUCH...

निशा: जावेद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Naveen Malik
Hi nisha ji please post recipee of chowmein burger which includes a tikki, chowmein noodles, sliced cauliflower, kheera. The tikki stuff of this street food is different then aloo tikki. Please post the recipee for this street food asap.
निशा: नवीन जी, मैं कोशिश करूंगी.
Suman
madam maine veggie burger oven mein cook krna hai kitne temperature aur kitne time k liye set kru